जून में निगम मंडल आयोगों में नियुक्ति करेगी साय सरकार,मंत्रिमंडल में भी हो सकता है विस्तार

रायपुर। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद छत्तीसगढ़ में राजनीतिक हलचलें तेज हो जाएंगी। साय सरकार के मंत्रिमंडल में विस्तार के साथ ही कई राजनीतिक नियुक्तियां भी शुरु हो जाएंगी। इनमें सबसे पहले निगम-मंडल और आयोगों में नियुक्तियां की जाएंगी। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी-संगठन के कामकाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पदाधिकारियों को इसमें महत्व दिया जाएगा। सरकार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि नियुक्तियों में क्षेत्रीय और जातिगत समीकरणों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। दरअसल छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनते ही कांग्रेस सरकार के 21 निगम-मंडल और आयोगों के अध्यक्ष समेत 32 नेताओं की नियुक्तियां रद्द कर दी गई थीं। वहीं कुछ निगम-मंडल के […]

नारायणपुर में कांग्रेस नेता विक्रम बैस की गोली मारकर हत्या,इलाके में दहशत का माहौल

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में कांग्रेस नेता विक्रम बैस की हत्या कर दी गई है. आरोपियों ने बीच मोहल्ले में कांग्रेस नेता पर गोली चलाई. इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने घटना की पुष्टि की है कांग्रेस नेता विक्रम बैस की सरेआम हत्या: नारायणपुर के बखरुपारा में सोमवार रात 10 बजे की घटना है. बाइक सवार कुछ लोगों ने बीच मोहल्ले में कांग्रेस नेता विक्रम बैस पर एक एक कर तीन गोली चला दी. जिससे विक्रम बैस गंभीर रूप से घायल हो गया. बैस को तुंरत जिला अस्पताल लाया गया. जहां उसने दम तोड़ दिया. […]

आज का राशिफल 14 मई : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए गंगा सप्तमी का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। रोजमर्रा के कार्य में अत्यधिक भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य में आप गिरावट महसूस करेंगे। आज परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज गिरावट महसूस होगी। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, उसमें सफलता मिल सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। इस मौसम में परिवार के साथ बाहर कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। यात्रा आदि में सावधानी बरतें। मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today) आज आपका दिन […]

आज का पंचांग 14 मई : गंगा सप्तमी पर वृद्धि योग समेत बन रहे हैं ये 5 मंगलकारी संयोग, पढ़ें आज का पंचांग

हर वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर गंगा सप्तमी मनाई जाती है। इस प्रकार आज यानी 14 मई को गंगा सप्तमी और वृषभ संक्रांति है। सूर्य देव आज मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। धार्मिक मत है कि गंगा सप्तमी पर स्नान-ध्यान, पूजा, जप-तप और दान-पुण्य करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होती है। आइए आज का पंचांग, योग, राहुकाल के बारे में जानते हैं- आज का पंचांग (Panchang 14 May 2024) गंगा सप्तमी पर वृद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का निर्माण सुबह 07 बजकर 28 मिनट से हो रहा है। इस दिन पुष्य नक्षत्र का भी […]

क्रेडा सीईओ ने सरगुजा एवं बिलासपुर संभाग अंतर्गत क्रेडा द्वारा स्थापित संयंत्रों का किया निरीक्षण

रायपुर।क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सूरजपुर के प्रतापपुर विकासखंड के कल्याणपुर नवापारा में पहुँच कर वहाँ प्राथमिक स्कूल नवापारा में मेसर्स श्री राधे ट्रेडिंग द्वारा जल जीवन मिशन अंर्तगत स्थापित 9 मीटर ऊँचाई वाले सोलर ड्यूल पम्प का निरीक्षण किया गया, सीईओ क्रेडा द्वारा निरीक्षण के दौरान पाया गया कि संयंत्र में स्थापित मोड्यूल की दिशा गलत है। स्ट्रक्चर की डिज़ाईन के अनुसार सिविल वर्क गलत तरीके से पूर्व दिशा में लगाया गया है जबकि यह दक्षिण दिशा में होना चाहिए, इस तरह पैनल का ओरियंटेशन गलत पाया गया। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि फाउंडेशन की फ्लोरिंग टूटकर धस चुकी है, तथा पम्प कंट्रोलर और लाइटनिंग अरेस्टर […]

भीषण सड़क हादसा: तेज रफ़्तार थार ने बाइक सवारों लोगों को ठोका, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, बाल-बाल बची मासूम

कटघोरा। कोरबा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. एक तेज रफ्तार थार ने बाइक पर सवार होकर जा रहे तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी. वहीं बाइक चालक विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर के चक्के के नीचे आ गया. हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि बाइक सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और 6 वर्षीय एक बच्ची को मामूली चोट आई. यह मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, कटघोरा-कोरबा मार्ग पर जेंजरा के पास गोड़मा नाला के समीप आज सुबह करीब 11:30 बजे यह भीषण सड़क हादसा हुआ है. हादसे के बाद दुर्घटना […]

प्रेयर टॉवर में मसीही लेखकों और साहित्यकारों का सम्मेलन

रायपुर। मसीही लेखकों व साहित्यकारों का सम्मेलन शनिवार को राजधानी में प्रेयर टॉवर में आयोजित किया गया। इसमें समाजिक पतन व वर्तमान परिस्थितियों को लेकर चिंता जताई गई। कार्यक्रम के अायोजक ह्दय स्पर्शी पत्रिका व परिवार वेदी के संपादक पादरी राजेश गार्डिया थे। मुख्य वक्ता प्रयागराज यूपी के पादरी उदित सोना थे। मुख्य अतिथि समाजसेवी व सेंट पॉल्स कैथेड्रल पास्ट्रेट कोर्ट के अध्यक्ष जॉन राजेश पॉल अौर अध्यक्षता जीसस कॉल के प्रमुख डॉ. अाशीष चौरसिया ने की। दिवंगत लेखिका प्रतिमा पटेल को श्रद्धांजलि दी गई। गारंटी विषय पर परिचर्चा पर धमतरी के अरनी रॉबर्ट्स ने अपनी बात रखी। पादरी सुबोध कुमार तिल्दा ने कविता पाठ किया।पादरी सोना ने लेखकों व […]

अरविंद केजरीवाल को मिली एक और गुड न्यूज ,सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से हटाने की याचिका की खारिज

नेशनल न्यूज़। सुप्रीम कोर्ट ने शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तारी के कारण आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद और कार्यालय से हटाने की मांग वाली याचिका सोमवार (13 मई) को खारिज कर दी। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने कहा कि अदालत केजरीवाल को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से हटाने की याचिका खारिज करने के दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले में हस्तक्षेप करने की इच्छुक नहीं है। पीठ ने यह भी बताया कि सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने वाले याचिकाकर्ता कांत भाटी उच्च न्यायालय के समक्ष याचिकाकर्ता नहीं थे। “कानूनी अधिकार क्या है? हमें इस सब में क्यों […]

गर्लफ्रेंड से छेड़खानी करने से मन करने पर शादी में शामिल होने आए युवक को 5 नाबालिग दोस्तों ने मिलकर उतारा मौत के घाट

दुर्ग। जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. मोहलई गांव एक युवक की पांच लोगों ने मिलकर हत्या कर दी. मोहलई में मृतक ओमप्रकाश के दोस्त की शादी चल रही थी. इस दौरान पंचशील नगर के पांच नाबालिग भी पहुंचे. पांचों की ओमप्रकाश से गर्लफ्रेंड को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी. वहीं शादी में जाने के बाद सभी आरोपियों ने पुरानी रंजिश को खत्म करने युवक को अकेले में बुलाया. इसी दौरान चाकू मारकर ओमप्रकाश की हत्या कर दी गई. मामले के सभी नाबालिग आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, बीती रात लगभग 12.15 […]

कोरबा:चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, जलने से हुई शिक्षक की दर्दनाक मौत

  कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चचिया के पास सोमवार को चलती कार में आग लग गई, जिससे शिक्षक की झुलसने से दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। यह पूरा मामला करतला थाना के तहत आता है जहां चचिया गांव के लुढुखेता मोहल्ला के पास रोड पर कार सीजी-13-एपी-8177 गुजर रही थी। अचानक कार में आग लग गई। कार रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र निवासी शिक्षक जगत राम बहेरा (39 साल) चला रहे थे, जो आग की चपेट में आ गए। बचने के प्रयास में बाहर निकलने के बाद कार के पास ही जगत राम की मौत हो गई। वहीं […]