राघव चड्ढा बने राज्यसभा में AAP के नेता, संजय सिंह की लेंगे जगह

  दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने सांसद राघव चड्ढा को संजय सिंह के स्थान पर राज्यसभा में पार्टी का नेता नियुक्त किया है। राज्यसभा सभापति को लिखे पत्र में आप पार्टी के नेतृत्व ने कहा है कि संजय सिंह की अनुपस्थिति में, जिन्हें ‘स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं’ हैं, राघव चड्ढा अब से उच्च सदन में पार्टी के नेता होंगे। आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह दिल्ली शराब नीति मामले में फिलहाल जेल में हैं। राज्यसभा सचिवालय के सूत्रों ने पुष्टि की कि चड्ढा को सदन का नेता नियुक्त करने के संबंध में आप की ओर से एक पत्र प्राप्त हुआ है। कार्यान्वयन के लिए पत्र राज्यसभा महासचिव के […]

बड़ी खबर : रतन टाटा को मिली धमकी, कहा- ‘सुरक्षा बढ़ा लो, वर्ना सायरस मिस्त्री जैसा होगा हाल’

  बिजनेस न्यूज़। देश की सबसे बड़ी टेक दिग्गज कंपनी टाटा के मालिक रतन टाटा को लेकर मुंबई पुलिस के पास एक धमकी भरा कॉल आया। कॉल में कॉलर ने रतन टाटा को जान से मारने की धमकी दी है। उसने कहा कि रतन टाटा की सुरक्षा बढ़ा दी जाए, वरना उनका भी हाल सायरस मिस्त्री जैसा ही होगा। इस कॉल के आने के बाद से मुंबई पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। ताजा जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम ने रतन टाटा की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। वहीं, कॉलर के बारे में भी पुलिस ने जानकारी हासिल कर ली है। 5 दिन से घर से लापता […]

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, आईईडी विस्फोट में शामिल 4 नक्सली गिरफ्तार

कांकेर। जिले के परतापुर सदकाटोला थाना क्षेत्र में दो दिन पहले हुए आईईडी ब्लास्ट में शामिल 04 सक्रिय नक्सली – मुकुंद नरवा सदाराम पिता उम्र 45 साल, जग्गू राम आंचला पिता मनीराम आंचला उम्र 45 साल, अर्जुन पोटाई पिता रायजू राम पोटाई 26 साल , और दशरथ दुग्गा, गस्सु के पिता। परतापुर निवासी 35 वर्षीय राम को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार नक्सलियों को हिरासत में लेकर उनसे अपराध के संबंध में पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया और परतापुर थाने में सुनवाई के बाद आज उन्हें न्यायालय में पेश किया गया. गौरतलब है कि परतापुर थाने से दो दिन पहले बीएसएफ के जवान सदकाटोला गांव […]

विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टालों का किया अवलोकन

  रायपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टालों का किया अवलोकन किया। सीएम साय ने शासकीय योजना के हितग्राहियों से चर्चा की।

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया शुभारंभ

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री मोदी ने यात्रा में शामिल रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छत्तीसगढ़ में रायपुर के विवेकानंद सरोवर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वाहनों को हरी झंडी दिखाई। बता दें कि आज प्रदेश के सभी जिलों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ हुआ है। रथों के माध्यम से आमलोगों को शासकीय योजनाओं की जानकारी मिलेगी। समयबद्ध रूप से योजनाओं का जरूरतमंदों का लाभ दिलाना विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद सुनील सोनी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल और पुरंदर मिश्रा सहित अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद थे।  

भारतीय नौसेना ने विफल की मालवाहक जहाज को हाईजैक करने की कोशिश, विदेशी जहाज को बचाया

नेशनल न्यूज़। भारतीय नौसेना ने अरब सागर में माल्टा का झंडा लगे एक मालवाहक जहाज को हाईजैक होने से बचाया। नौसेना ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपने एक सर्विलांस एयरक्राफ्ट और युद्धक जहाज को भेजा और लगातार माल्टा के जहाज की निगरानी की जा रही है। भारतीय नौसेना ने बताया कि स्थिति पर तुरंत कार्रवाई करते हुए भारतीय नौसेना ने अपने सर्विलांस एयरक्राफ्ट को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया। साथ ही नौसेना ने एंटी पाइरेसी पेट्रोल युद्धक जहाज को भी माल्टा के जहाज की मदद के लिए भेजा। नौसेना का एयरक्राफ्ट लगातार माल्टा के जहाज पर नजर रख रहा है और जहाज की मूवमेंट की निगरानी कर रहा है। […]

प्रदेश के किसानों के हित में पूर्व कृषि मंत्री श्री साहू ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से चर्चा कर समाधान करने पर जोर दिया

  गरियाबंद। पूर्व कृषि मंत्री एवम पूर्व सांसद चंद्रशेखर साहू ने मंत्रालय में शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात किया और उनके संज्ञान में लाकर लोकहित में चर्चा करते हुए आग्रह किया कि किसानों से धान खरीदी की तिथि को बढ़ाई जावे, 25 दिसंबर से पूर्व वर्ष 2017 एवम 2018 के बोनस के भुगतान के पूर्व जिन किसानों की मृत्यु हो गई है, उनका राजस्व रिकार्ड उनके उत्तराधिकारी के नाम में अद्यतम किया जावे,ताकि 25 दिसंबर को ऐसे किसानों के उत्तराधिकारी को बोनस भुगतान किया जा सके, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित किसानों का रिकॉर्ड दुरुस्त कर ऐसे किसानों को सम्मान निधि दिया जावे, कृषि उपज मंडी समितयो […]

भ्रष्टाचार और धर्मांतरण के कारण कांग्रेस की हार हुई – विमल चोपड़ा

  गरियाबंद। कांग्रेस ने पांच साल भ्रष्टाचार किया और तुष्टिकरण की राजनीति की। बस्तर में धर्मांतरण के कारण तनाव था, कांग्रेस ने इसको बढ़ावा दिया। धर्मांतरण के कारण लोग नाराज थे। कवर्धा और भीरनपुर की घटना के बाद पूरे प्रदेश में कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश बाद गया था। कांग्रेस इसे संभाल नहीं पाई। इसके चलते प्रदेश में बदलाव आया। आदिवासी बाहुल्य संभाग बस्तर और सरगुजा सहित समूचे प्रदेश में भाजपा को ऐतिहासिक बढ़त मिली। उक्त बातें पूर्व विधायक एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ विमल चोपड़ा ने गरियाबंद में पत्रकारों से चर्चा में कहीं। उन्होंने आगे कहा कि साजा में सामान्य से व्यक्ति ईश्वर साहू और कवर्धा में […]

कर्ज के कारण किसान की आत्महत्या मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने किया ट्वीट,कहा- ‘फिर वही दौर लौट आया है….

रायपुर। छग में भाजपा की प्रचंड जीत और कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद अब कांग्रेस बौखला गई है। वहीं, अब प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने नारायणपुर में किसान द्वारा किए गए आत्महत्या पर ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘फिर वही दौर लौट आया है, किसानों की चीख़ का शोर लौट आया है..।’

नागपुर : कार और ट्रक के बीच भयानक टक्कर में 6 की मौत, जा रहे थे शादी में

नेशनल न्यूज़। महाराष्ट्र के नागपुर शहर के बाहरी इलाके में शुक्रवार देर रात एक कार और ट्रक के बीच भयानक टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रुप से घायल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना काटोल-कलमेश्वर रोड पर सोनखंब गांव के पास देर रात सवा 12 बजे से दो बजे के बीच हुई। उन्होंने कहा, ‘‘कार सवार सातों लोग शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी उनका वाहन सोयाबीन ले रहे ट्रक से टकरा गया।” […]