Breaking :भारतमाला घोटाला मामला : हरमीत सिंह खनूजा समेत अन्य आरोपियों के ठिकानों पर Ed की रेड

रायपुर। सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ के कई जगहों पर छापामारी की है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई रायपुर और विशाखापत्तनम के बीच भारतमाला प्रोजेक्ट सड़क के लिए भूमि अधिग्रहण मुआवजे के भुगतान में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में की गई।सूत्रों के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया कि राज्य की राजधानी रायपुर और महासमुंद में कम से कम नौ ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है। किस मामले में ईडी की छापामारी? समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, यह पूरा मामला भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत रायपुर-विशाखापत्तनम आर्थिक गलियारे के लिए भूमि अधिग्रहण के मुआवजे के भुगतान में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है। अधिकारियों का कहना […]

आज का पंचांग 29 दिसंबर : आज पौष शुक्ल नवमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

  राष्ट्रीय मिति पौष 07, शक संवत 1947, पौष, शुक्ल, नवमी, सोमवार, विक्रम संवत 2082। सौर पौष मास प्रविष्टे 15, रज्जब 08, हिजरी 1447 (मुस्लिम)तदनुसार अंग्रेजी तारीख 29 दिसंबर 2025 ई.। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। नवमी तिथि प्रातः 10 बजकर 13 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ। रेवती नक्षत्र प्रातः 07 बजकर 41 मिनट तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र का आरंभ। परिधि योग प्रातः 08 बजे तक उपरांत शिव योग का आरंभ। कौलव करण प्रातः 10 बजकर 13 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा प्रातः 07 बजकर 48 मिनट तक मीन उपरांत मेष राशि पर संचार […]

रायपुर से बड़ा बनेगा केंद्री का स्टेशन, रेलवे ने बनाया प्रोजेक्ट

रायपुर ।केंद्र सरकार ने रायपुर समेत देश के जिन 48 स्टेशनों में सुविधाएं 2030 तक डबल करने की योजना घोषित की है, उसमे रायपुर के प्रोजेक्ट्स का ब्योरा आने लगा है। इस योजना के अनुरूप कोचिंग क्षमता वृद्धि एवं टर्मिनल विस्तार की दिशा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में रायपुर को प्रमुख केंद्र के रूप में शामिल किया गया है। अहम जानकारी ये है कि रायपुर में नई सेवाओं की शुरुआत के लिए केंद्री (नया रायपुर) में एक वैकल्पिक कोचिंग टर्मिनल प्रस्तावित है। मिली जानकारी के मुताबिक केंद्री कोचिंग टर्मिनल में 09 प्लेटफॉर्म होंगे। इनमें होम प्लेटफॉर्म व 4 आइलैंड प्लेटफॉर्म शामिल हैं। इसके अलावा 05 पिट लाइनें और 05 […]

बागेश्वर बाबा के कथा स्थल से दर्जनभर लोग गिरफ्तार, सभी बाहरी, चैन स्नेचिंग और पाकेटमारी का अंदेशा

दुर्ग।छत्तीसगढ़ में बड़े आयोजनों और सभास्थलों को बाहरी ऑर्गेनाइज्ड गैंग्स ने किस तरह निशाना बना लिया है, दुर्ग पुलिस ने बागेश्वर बाबा के कथास्थल से दर्जनभर लोगों को गिरफ्तार कर इस संगठित अपराध का पर्दाफाश किया है। एसएसपी विजय अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि चेन स्नेचिंग या इसी तरह के अपराधियों के पहुँचने की आशंका पर भिलाई सेक्टर-6 में कथा पंण्डाल के आसपास पुलिस की विशेष टीमों ने बारीकी से जांच कर महाराष्ट्र और राजस्थान के दर्जनभर लोगों को पकड़ा है, जिनके ऑर्गेनाइज्ड गिरोहों का हिस्सा होने की आशंका है। इनमे महिलाएँ भी शामिल हैं और किसी के पास आधार कार्ड या दूसरा आईडी प्रूफ नहीं मिला है। सभी […]

छत्तीसगढ़ के सरकारी अफ़सर-कर्मचारी सोमवार से हड़ताल पर, पूरे प्रदेश में लगभग बंद रहेंगे दफ्तर

रायपुर। शनिवार और रविवार की छुट्टी के बाद छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारी कल सोमवार से 31st December तक हड़ताल पर जा रहे हैं। हड़ताल की टाइमिंग एक इत्तेफाक हो सकती है। यह सवाल भी किया जा सकता है कि सैटरडे-संडे को भी हड़ताल की जा सकती थी। बहरहाल, कर्मचारी संघ 11 सूत्रीय मांगो को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारी–अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले प्रदेश में 29 से 31 दिसंबर तक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन को लेकर फेडरेशन की तैयारी पूरी हो चुकी है। कल 4.50 लाख कर्माचारी-अधिकारी अपनी 11 सूत्रीय मांगो को लेकर आंदोलन करेंगे। फेडरेशन ने कहा है कि मोदी की गारंटी लागू करने में छत्तीसगढ़ […]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी उत्पादों के उपयोग, स्वास्थ्य जागरूकता और राष्ट्र निर्माण का दिया प्रेरक संदेश

० मुख्यमंत्री साय ने जनप्रतिनिधियों संग ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 129वीं कड़ी का सुना प्रसारण रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में जनप्रतिनिधियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 129वीं कड़ी का श्रवण किया। इस अवसर पर सांसद संतोष पाण्डेय, विधायक प्रबोध मिंज एवं विधायक पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वर्ष के अंतिम ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी अपनाने, देश में निर्मित उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने तथा बिना चिकित्सकीय परामर्श के एंटीबायोटिक दवाओं के सेवन से बचने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर राष्ट्र को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि […]

बस्तर पंडुम का वर्ष 2026 में भी होगा भव्य एवं आकर्षक ढंग से आयोजन : सीएम साय की अध्यक्षता में बस्तर पंडुम की तैयारियों को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक

० बस्तर पंडुम का वर्ष 2026 में भी होगा भव्य एवं आकर्षक ढंग से आयोजन ० बस्तर पंडुम 2026: बस्तर की परंपराओं को मिलेगा वैश्विक मंच रायपुर।बस्तर अंचल की समृद्ध लोकपरंपराओं, जनजातीय संस्कृति, कला और विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से ‘बस्तर पंडुम’ का आयोजन वर्ष 2026 में भी गत वर्ष की भांति भव्य और आकर्षक रूप में किया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में विगत दिवस मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में उच्चस्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में आयोजन की विस्तृत तैयारियों की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बस्तर पंडुम 2026 का आयोजन 10 जनवरी 2026 से 5 फरवरी 2026 तक […]

रायपुर रेलवे स्टेशन से चौंकाने वाली खबर, पैसेंजर ट्रेन के डिब्बे में फांसी पर लटका मिला युवक का शव

रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक का शव एक पैसेंजर ट्रेन के डिब्बे में लटका हुआ पाया गया। घटना टिटलागढ़ रायपुर पैसेंजर ट्रेन के डिब्बे में हुई जहां शव मिलने से स्टेशन परिसर में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और रेलवे अधिकारियों ने इस मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। आरपीएफ, जीआरपी, और एफएसएल की टीमें घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं और सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही हैं।  

कृषि के छात्रों ने दी नृत्य, गायन, और अभिनय की मनमोहक प्रस्तुति

० कृषि विश्वविद्यालय में मड़ई 2025 का आयोजन रायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित सांस्कृतिक युवा महोत्सव मड़ई 2025 के दूसरे दिन आज यहां कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में एकल अभिनय, (25 टीम) मिमिक्री, (15 टीम) क्विज (31 टीम) तात्कालिक भाषण, (31 टीम) भाशण, (27 टीम) ऑन दी स्पॉट पेंटिंग, (28 टीम) कोलाज मेकिंग, (25 टीम) कार्टूनिंग (24 टीम) एकांकी नाटक, (12 टीम) समूह गायन, (27 टीम) लोक एवं आदिवासी नृत्य (14 टीम) आदि प्रतियोगिताओं में विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लिया गया। विद्यार्थियों ने मनमोहक, आकर्षक एवं विशिश्ट प्रस्तुतियां दी। युवा कलाकारों ने एकांकी नाटक के तहत विभिन्न समसामयिक मुद्दों यथा पर्यावरण संरक्षण, प्रौद्योगिकी विकास, […]

कही-सुनी (28 DEC-25) : रायपुर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम कब होगा लागू

  रवि भोई की कलम से चर्चा थी कि रायपुर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम एक जनवरी 2026 से लागू हो जाएगा। लेकिन अभी तक की तैयारियों को देखकर लगता नहीं है कि एक जनवरी से रायपुर में पुलिस कमिश्नर की ताजपोशी हो पाएगी। कहा जा रहा है कि 31 दिसंबर को कैबिनेट की बैठक में इस पर चर्चा का अब तक प्रस्ताव नहीं है और न ही मंत्री स्तर पर कोई चर्चा हो पाई है। खबर है कि रायपुर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम पर गृह मंत्री विजय शर्मा इस हफ्ते मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी और अन्य अधिकारियों से चर्चा करना चाहते थे, लेकिन मुख्य सचिव के चीफ सेक्रेटरी कांफ्रेस […]