प्रदेश की नई सरकार का शपथ ग्रहण कल, राजधानी के इन रास्तों पर ना गुजरे कल , देखें रुट मैप
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद भाजपा विधायक दल द्वारा चुने गए नेता विष्णु देव साय बुधवार 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में राज्य के नए मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे. यह समारोह दोपहर दो बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होगा। साइंस कॉलेज मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर है. दोपहर 2 बजे नवनियुक्त सीएम अपने मंत्रिमंडल के साथ शपथ लेंगे. रायपुर पुलिस ने भी सपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं. साइंस कॉलेज ग्राउंड में अलग-अलग जिलों के पुलिस बल का डिप्लॉयमेंट […]



