आज का पंचांग 8 जून : जानें शनिवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, पढ़ें दैनिक पंचांग

आज शनिवार का दिन है। यह शुभ दिन भगवान शनि की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि जो लोग इस दिन सच्ची श्रद्धा के साथ उनकी पूजा-अर्चना करते हैं, उनके धन और समृद्धि में वृद्धि होती है। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं –   Aaj Ka Panchang 8 June 2024: आज का पंचांग – पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि दोपहर 03 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। ऋतु – ग्रीष्म चन्द्र राशि – मिथुन सूर्योदय और सूर्यास्त का समय सूर्योदय – सुबह 05 […]

आज का राशिफल 8 जून : जानिए कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन तक की राशियों के लिए शनिवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) आज का दिन आपका कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। आप किसी कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आपका लॉस हो सकता है। अपने पार्टनर से सतर्क रहें, नहीं तो व्यापार-व्यवसाय में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) आज आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं। तो कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ी पार्टनरशिप होने से आपको व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, पैतृक संपत्ति में आज आपको अधिकार मिल सकता है। मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा स्वास्थ्य […]

इंडिगो की फ्लाइट में पैसेंजर ने इमरजेंसी डोर खोलने की कोशिश की, माना एयरपोर्ट में मचा हड़कंप

रायपुर। माना विमानतल में उस वक्त हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई जब एक व्यक्ति ने इंडिगो फ्लाइट का आपातकालीन दरवाजा खोलने की कोशिश की. मिली जानकारी के अनुसार रायपुर से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में एक व्यक्ति ने इमरजेंसी डोर को खोलने की कोशिश की. क्रू मेंबर्स ने 44 वर्षीय व्यक्ति को रोका और प्लेन से उतार दिया. एयरपोर्ट प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार माना विमानतल पर टेक आफ के पहले विमान के भीतर एयर होस्टेस यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सुरक्षा का डेमो दे रही थीं. उस दौरान एक यात्री ने प्लेन का इमरजेंसी गेट खोलने का कोशिश की.  

लालकृष्ण आडवाणी से मिलने उनके घर पहुंचे नरेंद्र मोदी, तीसरी बार PM पद की शपथ से पहले लिया आशीर्वाद

दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुन लिया है। एनडीए संसदीय दल की बैठक के बाद नरेंद्र मोदी सेंट्रल हॉल से सीधे भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के घर पहुंचे। मोदी ने उनसे मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया व कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्‍होंने वरि‍ष्‍ठ भाजपा नेता को गुलदस्‍ता भेंट किया। वहां आडवाणी की बेटी प्रतिभा भी मौजूद थीं। आडवाणी से मुलाकात के बाद वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष जोशी के आवास पर गए। मोदी ने इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात की। 9 जून को ले सकते हैं पीएम पद की शपथ […]

जैतखम्भ को नुकसान पहुंचाने को लेकर सतनामी समाज में आक्रोश, रायपुर और महासमुंद कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

० उचित कार्रवाई न करने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी रायपुर। सतनामी समाज ने बड़ी संख्या में आज राजधानी के कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर जैतखम्भ को नुकसान पहुंचाने के मामले में ज्ञापन सौंपा. सतनामी समाज ने कलेक्टर से मिलकर उचित कार्रवाई ना होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है. वहीं आक्रोशित सतनामी समाज ने आज दोपहर महासमुंद कलेक्ट्रोरेट का भी घेराव किया. सतनामी समाज ने गिरौधपुरी जैतखम्भ को क्षतिग्रस्त करने , सोशल मीडिया मे गुरु घासी दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने और पुलिस के उचित कार्रवाई ना करने के मामलों को लेकर पटवारी कार्यालय से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया. दरअसल, हाल ही में गिरौधपुरी धाम […]

बीजेपी की जीत पर एक जबरा फैन ने उंगली काटकर देवी मां को चढ़ाई

बलरामपुर। लोकसभा चुनाव के परिणाम आ चुके है. एनडीए गंठबंधन प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है. चुनाव नतीजों से पहले बीजेपी समर्थक बीजेपी की जीत की कामना कर रहे थे, इसी बीच बलरामपुर जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है. जहां एक युवक की बीजेपी के प्रति ऐसी दीवानगी देखने को मिली जिसने सभी को हैरान कर दिया है. युवक ने अपनी उंगली काटकर देवी मां को चढ़ा दी.  

राजग के नेता चुने जाने के बाद विपक्षी गठबंधन पर PM का तीखा हमला, बोले- हम हारे कहां से भाई, ये एनडीए की महाविजय

दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का नेता चुने जाने के बाद कार्यवाहक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को संसदीय दल को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एनडीए सरकार को सबसे सफल गठबंधन बताया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष और उनके इंडी गठबंधन को जमकर घेरा। उन्होंने ईवीएम को लेकर भी विपक्षी गठबंधन को जमकर खरी-खोटी सुनाई। आइए पढ़ते हैं पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा…   ये लोग ईवीएम की अर्थी निकालने की तैयारी में थे पीएम मोदी ने कहा, ”जब चार जून के नतीजे आए तो मैं काम में व्यस्त था। बाद में फोन आना शुरू हुए। मैंने कहा कि ये आंकड़े तो ठीक हैं, ये बताओ कि ईवीएम जिंदा है […]

देशभर में आज से पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, ऐसे जानें अपने शहर का नया रेट

  दिल्ली। देश में अगले हफ्ते नई सरकार बनने जा रही है और लोगों को उम्मीद है कि नई सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत देगी। जैसा कि सभी जानते हैं, देश में ईंधन की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑयल की कीमतों पर निर्भर करती हैं। क्रूड ऑयल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर भारत में ईंधन की कीमतों पर पड़ता है। नई सरकार के गठन से पहले, तेल कंपनियों ने 7 जून 2024 (शुक्रवार) के लिए पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी कर दी हैं। लोकसभा चुनाव से पहले तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी, जिसके बाद देश के […]

थप्पड़ कांड के बाद बॉलीवुड पर बरसी कंगना रनौत,पोस्ट के जरिए किया कॉल आउट

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और मंडी की सांसद कंगना रनौत के साथ गुरुवार को एक शॉकिंग घटना घटी। सांसद बनने के बाद पहली बार दिल्ली जा रही कंगना को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की महिला जवान ने गालीगलौच की और थप्पड़ मारा। महिला जवान, कुलविंदर कौर, को इस घटना के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। कंगना ने इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। कंगना रनौत के फैंस ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और एक्ट्रेस के समर्थन में आवाज उठाई है। हालांकि, फिल्म इंडस्ट्री से अभी तक किसी ने इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी है, जिससे कंगना आहत हैं। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर […]

CG Transfer Breaking: छत्तीसगढ़ के तीन आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला,नीलेश श्रीरसागर बनें कांकेर के नए कलेक्टर

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आज तीन आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। इनमें से कांकेर कलेक्टर अभिजीत सिंह कोसरकार ने वापिस बुला लिया है। उन्हें मंत्रालय में गृह और जेल विभाग का स्पेशल सिकरेट्री बनाया गया है। अभिजीत पहले भी गृहविभाग में पोस्टेड रह चुके हैं। उनकी जगह पर एडिशनल सीईओ नीलेश श्रीरसागर को कांकेर का नया कलेक्टर बनाया गया है। नीलेश 2011 बैच के आईएएस हैं। जशपुर और महासमुद जिले का कलेक्टर रहने के बाद उन्हें पिछले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यनिर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में पोस्ट किया गया था। उधर, 2021 बैच के आईएएस वासु जैन को सारंगढ़ एसडीएम से वापिस बुलाकर उन्हें मंत्रालय में योजना और सांख्यिकी विभाग […]