संसद भवन के सेंट्रल हॉल में नीतीश कुमार ने छुए नरेंद्र मोदी के पैर, Video Viral
दिल्ली। नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया है। शुक्रवार को पुराने संसद भवन में एनडी संसदीय दल की बैठक में राजनाथ सिंह ने यह प्रस्ताव रखा। इस दौरान सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पास किया गया। प्रस्ताव के दौरान नीतीश कुमार ने जेडीयू की तरफ से नरेंद्र मोदी को भारत के प्रधानमंत्री पद के लिए समर्थन दिया। इस दौरान उन्होंने नरेंद्र मोदी के पैर भी छुए लेकिन मोदी ने उन्हें रोक लिया। इसके साथ ही नीतीश ने कहा,’10 साल से ये प्रधानमंत्री हैं, फिर प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। पूरे देश की सेवा है पूरा भरोसा है जो कुछ भी बचा है अगली बार ये सब पूरा […]



