कांग्रेस सांसद ज्योत्सना महंत ने पत्रकारों को किया संबोधित,कहा – कोरबा के विकास के लिए कोई राजनीति नहीं होगी
कोरबा । छत्तीसगढ़ से निर्वाचित एकमात्र कांग्रेस सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा है कि कोरबा के विकास के लिए कोई राजनीति नहीं होगी। सभी का सहयोग लेकर हम सामूहिक प्रयास से सुविधाओं और विकास से संबंधित आवश्यकताओं को पूरा करेंगे। संसदीय सीट की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए पूरी इच्छा शक्ति से काम करेंगे।कोरबा प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए महंत ने कहा कि संसदीय सीट की जनता ने भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री को पराजित कर मुझे दूसरी बार सांसद के रूप में सेवा करने का अवसर दिया है। वे शोर मचा रहे थे और हम अपना धर्म निभाते हुए सेवा कार्य में लगे रहे। सांसद […]



