आज का पंचांग 7 जून : जानें शुक्रवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, पढ़ें दैनिक पंचांग

आज शुक्रवार का दिन है। यह शुभ दिन माता लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि जो साधक इस दिन सच्ची श्रद्धा के साथ उनकी पूजा-अर्चना करते हैं, उनके धन और समृद्धि में वृद्धि होती है। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं – Aaj Ka Panchang 7 June 2024: आज का पंचांग – पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शाम 04 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। ऋतु – ग्रीष्म चन्द्र राशि – वृषभ सूर्योदय और सूर्यास्त का समय सूर्योदय – सुबह 05 बजकर […]

आज का राशिफल 7 जून : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शुक्रवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) आज का दिन आपका सामान्य रहेगा, आप बेवजह के कामों में अपना समय नष्ट न करें। अपने भविष्य के लिए आज कोई निर्णय आप ले सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। परंतु आज आपका सहयोग आपके ही लोग नहीं करते दिखाई देंगे, जिस कारण आप अपने आप को कुछ कमजोर महसूस करेंगे। परिवार में किसी बात को लेकर आपसे लोगों की नाराजगी बनी रहेगी। आज अपने स्वभाव में थोड़ा-सा परिवर्तन लाएं, तो आपके रुक हुए कार्य बन सकते हैं। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) आज का दिन आपका स्वास्थ्य में आप गिरावट महसूस करेंगे। किसी विशेष बात को लेकर आप आज मानसिक तौर […]

स्वास्थ्य मंत्री के संभावित दौरे से पहले सुपेबेड़ा पहुंचे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के एमडी,कहा -राज्य स्तर पर बनी कमेटी नए सिरे से कर रही है जांच

गरियाबंद। गरियाबंद के किडनी बीमार पीड़ित गांव सुपेबेडा में बीमारी के कारणों का पता लगाने और पीड़ितो को राहत देने बनाई गई नई कमेटी के अध्यक्ष राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन के एम डी डॉक्टर जगदीश सोनकर ने आज अपनी जंबो टीम के साथ सुपेबेडा पहुचे।उनके साथ सिकेडी के राज्य नोडल अधिकारी कमलेश जैन,ज्वाइन डायरेक्टर स्वास्थ्य सेवा,यूनिसेफ के अफसर,मेकाहारा व डी के एस के कई एक्सपर्ट मौजूद थे।इनके इस दौरे में जिला कलेक्टर दीपक अग्रवाल,सीएमएचओ गार्गी यदु,पीएचई के ईई पंकज जैन व जिला प्रशासन के कई अफसर मोजूद थे । सुपेबेडा पहूंची टीम ने पहले तो मिल रहे स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया,फिर सुपेबेड़ा अस्पताल पहुंचे जहा ग्रामीण व मरीज से सीधी […]

यूथ एवं इको क्लब के मिशन लाइफ के अंतर्गत की अनूठी पहल,चलाया सेल्फी विद वृक्षारोपण अभियान

गरियाबंद। नगर के प्रतिष्ठित रामबिशल पांडे उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सेजेस राजिम के द्वारा पर्यावरण दिवस पर विद्यालय में विज्ञान विभाग के अंतर्गत गठित प्रयागराज साइंस क्लब के द्वारा एक अनूठी पहल की गई जिसमें समस्त सदस्य शिक्षकों एवं छात्रों द्वारा पौधे लगाए गए और सेल्फी विद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत सोशल मीडिया के माध्यम से अपने दोस्तों रिश्तेदारों स्नेही जन एवं समुदाय को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों एवं छात्रों के इस अनोखे प्रयास को देखते हुए विभिन्न जिलों के लोगों ने भी इस अभियान से जुड़कर बढ़ चढ़कर सहभागिता की और वृक्षारोपण किया। क्लब प्रभारी विज्ञान शिक्षिका समीक्षा गायकवाड़ ने बताया कि विद्यालय में […]

बृजमोहन अग्रवाल ने श्री दूधाधारी मठ पहुंचकर राजेश्री महन्त को दी शुभकामनाएं

० बड़े ही सादगीपूर्ण रूप से मनाया गया जन्म दिवस रायपुर। महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज पीठाधीश्वर श्री दूधाधारी मठ रायपुर एवं श्री शिवरीनारायण मठ का जन्मोत्सव बहुत ही गरिमामयी वातावरण में बड़े ही सादगी पूर्ण ढंग से मनाया गया। मठ मंदिर में भगवान राघवेंद्र सरकार की विशेष पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर लोगों ने समूह में, अपने परिवार के साथ तथा व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर उन्हें शुभकामनाओं के साथ बधाई देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षा मंत्री एवं रायपुर लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने शुभचिंतकों के सहित दूधाधारी मठ पहुंचकर राजेश्री महन्त जी महाराज को जन्म दिवस की […]

राष्ट्रीय म्यू थाई चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ ने लहराया परचम,चार खिलाड़ियों ने स्वर्ण और तीन ने जीता कांस्य पदक

० खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं रायपुर।राष्ट्रीय म्यू थाई चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस चैम्पियनशिम में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों ने आज राजधानी रायपुर पहुंचकर खेल मंत्री श्री वर्मा से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। खेल मंत्री श्री वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामना दी। उन्हांेने प्रतियोगिता में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन कर उनका हौसला बढ़ाया। गौरतलब है कि असम के लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन के स्टेडियम तेपेसिया, गुवाहाटी में 25 […]

पति की दीर्घायु के लिए पत्नियों ने रखा वट सावित्री व्रत, कच्चा धागा बांधकर की वट वृक्ष की परिक्रमा

गरियाबंद। सुहागन महिलाएं ने अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रख वट सावित्री की पूजा की। महिलाएं वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर पति की आयु में वृद्धि के लिए यमराज से कामना की। यह पूजा ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की अमावस्या को किया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन सावित्री अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस लेकर आईं थीं। जिसके बाद उन्हें सती सावित्री कहा जाने लगा। जिले में गुरुवार को महिलाएं वट सावित्री पर्व धूमधाम से मनाया । महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखकर पूजा किया। सुबह से मंदिरों और वट वृक्षों के पास […]

सुशासन के लिए होगा आईटी का इस्तेमाल,पारदर्शी और जवाबदेही प्रशासन के लिए ठोस रणनीति

० बजट में 266 करोड़ रूपए का प्रावधान रायपुर।छत्तीसगढ़ में विष्णु देव की सरकार सुशासन लाने के लिए आईटी का बड़े पैमाने में इस्तेमाल करेगी। जनकल्याणकारी योजनाओं से मॉनिटरिंग से लेकर वित्तीय प्रबंधन करों की वसूली, भूमि संबंधी रिकार्ड के पंजीयन, संधारण और संशोधन सहित सभी जरूरी क्षेत्रों में आईटी का इस्तेमाल होगा। सरकार द्वारा लोगों तक शासकीय योजनाओं की पहुंच का दायरा बढ़ाने के साथ ही प्रशासन को मजबूत और पारदर्शी बनाने के लिए ठोस पहल करने जा रही है। सरकार के बजट में इन सभी विषयों को शामिल किया गया है। जनकल्याणकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए अटल डैशबोर्ड की शुरूआत की गई है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री […]

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 5 जिलों में बारिश के लिए जारी किया यलो अलर्ट

रायपुर । मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के लिए छत्तीसगढ़ में येलो अलर्ट जारी किया है. प्रदेश के पांच जिले कांकेर, कोंडागांव, धमतरी, गरियाबंद और नारायणपुर के अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने और गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है. शुक्रवार को भी एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात की संभावना जताई गई है.माैसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में सर्वाधिक तापमान डोंगरगढ़ में 42.8 डिग्री दर्ज किया गया है. वहीं सबसे कम तापमान नारायणपुर में 22 .8 डिग्री दर्ज किया गया है. रायपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. आज राजधानी में हल्की बारिश की […]

रामअवतार जग्गी हत्याकांड : अभियुक्त अभय गोयल ने किया सरेंडर,28 लोगों को मिली थी सजा

रायपुर। एनसीपी नेता रामअवतार जग्गी हत्याकांड में एक और अभियुक्त ने सरेंडर किया है। कोर्ट सूत्रों के मुताबिक अभय गोयल ने आज सरेंडर किया। इस कांड में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अब तक याह्या ढेबर, चिमन सिंह समेत दर्जन भर आरोपी सरेंडर कर चुके हैं । 21 साल पहले गोली मारकर हुई थी हत्या – 4 जून 2003 को एनसीपी नेता रामावतार जग्गी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 31 अभियुक्त बनाए गए थे, जिनमें से 2 लोग बल्टू पाठक और सुरेंद्र सिंह सरकारी गवाह बन गए थे। अमित जोगी को छोड़कर बाकी 28 लोगों को सजा मिली थी। हालांकि बाद में अमित जोगी […]