अब CBI छत्तीसगढ़ में कहीं भी कर सकती है कार्रवाई, अधिसूचना जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने सीबीआई को पूरे राज्य में कार्रवाई करने का अधिकार देने से संबधित सहमति पत्र जारी कर दिया है. इसकी अधिसूचना छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित की गई है. बता दें कि राज्‍य सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार सीबीआई प्रदेश में आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 336, 307, 302 और 120बी के तहत राज्‍य की सीमा में कहीं भी कार्रवाई कर सकती है.   गौरतलब है कि मौजूदा भाजपा सरकार से पहले तत्‍कालीन कांग्रेस सरकार ने 10 जनवरी 2019 में सीबीआई को दी गई सहमति तत्‍काल प्रभाव से रद्द कर दी थी. इसकी वजह से 2019 के बाद से अभी तक प्रदेश […]

चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर कलेक्टर ने लिया एक्शन,10 अधिकारी-कर्मचारियों को किया निलंबित

रायपुर। लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत मतदान दल अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी (बीआईटी) दुर्ग में विगत 12 एवं 13 अप्रैल को आयोजित की गई थी. प्रशिक्षण में 10 अधिकारी-कर्मचारी सम्मिलित नहीं हुए. प्रशिक्षण तिथि को कर्त्तव्य पर उपस्थित नहीं होने के फलस्वरूप जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी (प्रशिक्षण) द्वारा अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था. उक्त नोटिस का जवाब यथा समय प्राप्त नहीं होने/संतोषप्रद नहीं होने के कारण जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी (प्रशिक्षण) द्वारा अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों के निलंबन का प्रस्ताव कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी को प्रेषित किया गया. लापरवाही […]

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल आएंगे छत्तीसगढ़ , बेमेतरा में करेंगे चुनावी सभा

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 26 अप्रैल शुक्रवार को एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं. इस दौरे में वे दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. चुनावी सभा बेमेतरा के बेसिक स्कूल मैदान में सुबह 11 बजे आहूत की गई है. सभा को लेकर प्रदेश भाजपा ने चुनावी तैयारी शुरू कर दी है. प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव समेत कई नेता बेमेतरा पहुंच चुके हैं. भाजपा सूत्रों ने बताया कि श्री शाह रायपुर से बेमेतरा जाएंगे और बेमेतरा से पुनः आगे की सभा के लिए रवाना होंगे. मालूम हो कि 26 अप्रैल को जब श्री शाह बेमेतरा में चुनावी सभा को संबोधित कर […]

आज का राशिफल 25 अप्रैल : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) आज आपका दिन सामान्य रूप से ठीक रहेगा। आज आवश्यक कोई कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) आज के दिन आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में साझेदारी करना लाभप्रद होगा। मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी के स्वास्थ्य के कारण आप चिंतित रहेंगे। मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today) आज आप किसी विपत्ति में फंस […]

आज का पंचांग 25 अप्रैल : आज बन रहे हैं कई शुभ-अशुभ योग, पढ़िए दैनिक पंचांग

आज 25 अप्रैल 2024, गुरुवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, आज वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। सनातन धर्म में गुरुवार के दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। इस तिथि पर ज्योतिष शास्त्र में शुभ और अशुभ माने गए कई योग का भी निर्माण हो रहा है। आज का पंचांग (Panchang 25 April 2024) वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि समाप्त – सुबह 06 बजकर 47 मिनट पर नक्षत्र – विशाखा वार – गुरुवार ऋतु – ग्रीष्म शुभ समय ब्रह्म मुहूर्त – प्रातः 04 बजकर 18 मिनट से 05 बजकर 02 मिनट तक विजय मुहूर्त – दोपहर 02 […]

प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी के लिए संचालित प्रयास कोचिंग की नई बैच 1 मई से

गरियाबंद। कलेक्टर दीपक अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन गरियाबंद द्वारा शासकीय वीर सुरेन्द्र साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गरियाबंद में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रयास कोचिंग का संचालन किया जा रहा है। वर्तमान में प्रातः 06 बजे से 11 बजे तक एवं शाम 04 बजे से 08 बजे तक कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। प्रयास कोचिंग का नया बैच 1 मई से शुरू हो रहा है है। प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी के लिए इच्छुक व्यक्ति पंजीयन कराकर कक्षाएं ज्वाइन कर सकते हैं। उक्त कोचिंग में पंजीकृत विद्यार्थियों को भारतीय इतिहास एवं कला संस्कृति, भारतीय भूगोल और अर्थशास्त्र, भारत का संविधान व सामान्य विज्ञान, पर्यावरण एवं समसमायिकी […]

शुभ चुनाव :पीले चावल संग भेजा निमंत्रण, वोटर तुम्हें बुलाने को,26 अप्रैल याद रखना, सब जरूर आना मतदान को

गरियाबंद। लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव (लोकसभा चुनाव) में अब 2 दिन ही बाकी हैं। ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें शामिल हों, इसके लिए जिले में पारंपरिक लेकिन प्रभावी तरीका अपनाया जा रहा है। पुराने जमाने में शादी-ब्याह में बुलाने के लिए लोगों को पीले चावल देने का रिवाज था। गरियाबंद में मतदान का निमंत्रण भी इसी तर्ज पर दिया जा रहा है। प्रशासनिक अमला घर-घर जाकर लोगोंं को पीले चावल देते हुए 26 अप्रैल को वोट देने मतदान केंद्र आने का न्यौता दे रहा है। अनोखे आमंत्रण का ये सिलसिला लगातार 15 दिनों से जारी है। लोगों को मतदान के लिए बुलाने का ये काम जिले की सभी 335 […]

छग के स्थाई न्यायाधीश के लिए सुप्रीम कोर्ट ने की राकेश मोहन के नाम की सिफारिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में स्थायी न्यायाधीश नियुक्ति अतिशीघ्र होने वाली है। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के नेतृत्व वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केंद्र से छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए न्यायमूर्ति राकेश मोहन पांडे के नाम की सिफारिश की है। इसके अलावा अतिरिक्त न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति के लिए न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत और राधाकिशन अग्रवाल के नामों की भी सिफारिश की गई है। बता दें कि इससे पहले बीते साल 22 नवंबर 2023 को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने सर्वसम्मति से अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति पांडे को उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने और न्यायमूर्ति राजपूत और […]

कोर्ट ने पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को 5 दिन के लिए ईडी की रिमांड पर भेजा

रायपुर। आबकारी घोटाले मामले में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को 5 दिन ईडी को रिमांड पर सौंपा। यानि 29 अप्रैल तक ईडी अनिल टुटेजा से पूछताछ कर सकेगी। उसके बाद पीएमएलए कोर्ट में पेश करना होगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला केस में 8 अप्रैल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की ECIR को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया था। इसके साथ ही अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश समेत 6 आरोपियों को राहत मिली थी। लेकिन, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ही इस केस में ACB-EOW की FIR को अधार बनाते हुए प्रवर्तन निदेशालय ने नई ECIR दर्ज की है। इस मामले पर ED नए […]

शराब घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू की कार्रवाई, पप्पू ढिल्लन को किया गिरफ्तार

रायपुर। छग में हुए दो हजार करोड़ कथित शराब घोटाला मामले में बड़ी खबर आ रही है। शराब घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू ने शराब कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू ढिल्लन को गिरफ्तार किया है। बता दें कि कथित शराब घोटाला मामले में 2 दिन की न्यायिक रिमांड पूरी होने के बाद रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को आज ED की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया है। वही इस मामलें सुनवाई दोपहर 3 बजे से होगी। ED की ओर से आज पीएमएलए स्पेशल कोर्ट में दोपहर कोर्ट 14 टुटेजा की 14 दिन की रिमांड लेने की कोशिश करेगी। इससे पहले मंगलवार टुटेजा को डीजे कोर्ट में पेश किया गया गया […]