तेलंगाना के कई इलाकों में चक्रवात रेमल का कहर, बारिश की चपेट में आने से 13 लोगों की मौत
हैदराबाद। तेलंगाना के कई इलाकों में रविवार रात आए तेज आंधी-तूफान व भारी बारिश की चपेट में आकर 13 लोगों की मौत हो गई। राज्य की राजधानी हैदराबाद समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश ने कहर बरपाया। बंगाल की खाड़ी में उठे भीषण चक्रवाती तूफान रेमल के कारण आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश में 13 लोगों की मौत हो गई। तेज हवाओं से पेड़ उखड़ गए, बिजली और संचार टावर क्षतिग्रस्त हो गए और यातायात व बिजली आपूर्ति बाधित हुई। नगरकुर्नूल जिले में सात मौतें हुईं। हैदराबाद के विभिन्न हिस्सों से चार और मेडक से दो लोगों की मौत की खबर है। तेज़ आंधी ने नागरकर्नूल, […]



