आज का इतिहास 27 मई : आज ही के दिन देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का हुआ था निधन

इतिहास एक दिन में नहीं बनता, लेकिन किसी एक दिन की बड़ी घटना इतिहास में एक बड़ा मोड़ ले आती है। आज 27 मई का यह दिन कहने को तो साल के बाकी दिनों की तरह एक साधारण सा 24 घंटे का दिन ही है, लेकिन इस दिन के नाम पर इतिहास की कई बड़ी घटनाएं दर्ज हैं। भारत के इतिहास की बात करें, तो देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन आज ही के दिन हुआ था। इसके अलावा महात्मा गांधी की हत्या का मुकदमा भी आज ही शुरू हुआ था। देश और दुनिया के इतिहास में 21 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार […]

दो जून से हैदराबाद नहीं रहेगी आंध्रप्रदेश की राजधानी, प्रदेश पुनर्गठन कानून की मियाद पूरी

अमरावती। आंध्र प्रदेश के लिए राजधानी और इसकी भौगोलिक स्थिति का भाग्य इसके विभाजन के 10 साल बाद भी अधर में लटका हुआ है। कारण यह है कि हैदराबाद 2 जून से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की संयुक्त राजधानी नहीं रह जाएगी। इसके अलावा 1.4 लाख करोड़ रुपये की सार्वजनिक संपत्ति के बंटवारे जैसे मामले भी अभी अधर में लटके हुए हैं। आंध्र प्रदेश की सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी और प्रमुख विपक्षी तदपा अपने-अपने दावों पर अभी कायम हैं। आंध्र प्रदेश पुनर्गठन कानून एक मार्च, 2014 को अस्तित्व में आया था। इसमें कहा गया था कि हैदराबाद 10 वर्ष से अधिक की अवधि के लिए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश दोनों के लिए […]

नौतपा का तीसरा दिन आज : देश में भीषण गर्मी का कहर, 37 शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा

नेशनल न्यूज़। देश के बड़े हिस्से में रविवार को भीषण गर्मी का कहर देखने को मिला और 37 शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। महाराष्ट्र के अकोला में लू की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी अजीत कुंभार ने 31 मई तक दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 लागू कर दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और गुजरात के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया। राजस्थान का फलौदी लगातार दूसरे दिन देश का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 49.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले शहर का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक […]

IPL 2024 : KKR की जीत की खुशी में रो पड़े शाहरुख,बेटी सुहाना को लगाया गले, गौरी पर जताया प्यार

स्पोर्ट्स न्यूज़। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 आखिरकार खत्म हो गया है। आईपीएल का यह सीजन किसी रोलर कोस्टर राइड से कम नहीं था। मेगा इवेंट का समापन शाहरुख खान की कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा काव्या मारन की सनराइजर्स हैदराबाद को एकतरफा मैच में हराने के साथ हुआ। केकेआर को सपोर्ट करने पूरा खान खानदान चेपॉक पहुंचा था। स्टेडियम के हर कोने से जश्न को कैमरे में कैद किया गया। इस दौरान शाहरुख और सुहाना का एक बेहद दिल छू लेने वाला वीडियो भी सामने आया है। शाहरुख और सुहाना का एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है. वीडियो में, जैसे ही केकेआर ने आईपीएल फाइनल में जीत दर्ज की, सुहाना […]

बंगाल तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ा भीषण चक्रवाती तूफान रेमल, कई जगह बारिश; पेड़ भी उखड़े

कोलकाता। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात रेमल बंगाल तट से टकरा चुका है। इसके प्रभाव से कई इलाकों में बारिश हुई। तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में पेड़ भी उखड़े। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान के लैंडफॉल के समय हवा 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली और इसी दौरान रेमल पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपाड़ा के बीच समुद्र तट से टकराया। मौसम विभाग के मुताबिक अब चक्रवाती तूफान कमजोर पड़ चुका है। केंद्र औऱ राज्य सरकारें लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। रेमल का असर: समुद्र में काफी ऊंची लहरें उठीं; पूर्वोत्तर भारत में बारिश के आसार; मानसून से पहले […]

आज का पंचांग 27 मई : जानें सोमवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, पढ़ें दैनिक पंचांग

आज सोमवार का दिन है। यह शुभ दिन भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि जो साधक इस दिन सच्ची श्रद्धा के साथ उनकी पूजा-अर्चना करते हैं, उनके धन और समृद्धि में वृद्धि होती है। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं – Aaj Ka Panchang 27 May 2024: आज का पंचांग – पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि शाम 04 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। ऋतु – ग्रीष्म चन्द्र राशि – धनु सूर्योदय और सूर्यास्त का समय सूर्योदय – सुबह 05 बजकर […]

आज का राशिफल 27 मई : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए सोमवार का दिन

  मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण कुछ परेशानियां सामने आएंगे। आज आपको आर्थिक स्थिति में नुकसान हो सकता है। कोई बड़ा लेनदेन बिना किसी व्यक्ति को पहचाने ना करें, नहीं तो धोखा उठाना पड़ सकता है। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी और बच्चों के साथ तनाव बना रहेगा। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ रहेगा। साथ ही आपका रुका हुआ पैसा आज आपको मिल सकता है, जिस कारण आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में आज प्रॉफिट मिलेगा। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। […]

कर्नाटक में भीषण ट्रक हादसा : ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, ड्राइवर समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

नेशनल न्यूज़। कर्नाटक में रविवार की सुबह हासन में दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। इस दुर्घटना में कुल छह लोगों की जान चली गई जिसमें एक बच्ची भी शामिल है। हादसे के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने अस्पताल भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब एक तेज रफ्तार कार नेशनल हाइवे 75 पर एक ट्रक से टकरा गई। सभी लोग उसी कार में यात्रा कर रहे थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं, तीन पुरुष और एक बच्चा शामिल है। ड्राइवर के अलावा बाकी सभी लोग चिक्काबल्लापुरा के रहने वाले एक ही परिवार से थे। उन्होंने बताया कि सभी […]

बेमेतरा बारूद फैक्ट्री में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, लापता लोगों का अब तक कोई सुराग नहीं

बेमेतरा। जिले के बारूद फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. अब तक लापता लोगों की कोई सुराग नहीं मिला है. घटना के दूसरे दिन महिलाएं टेंट लगाकर फैक्ट्री के बाहर बैठी हैं. वहीं रेस्क्यू टीम मालवा को हटाने में जुटी है. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अमला मौजूद हैं. फैक्ट्री के बाहर हजारों की संख्या में आसपास के ग्रामीण पहुंचे हैं. बतौर यहां पर पूरी व्यवस्था के साथ टेंट माइक पानी खाना लेकर पहुंचे हुए हैं. बता दें कि शनिवार को बारूद फैक्ट्री में भीषण विस्फोट की चपेट में कई मजदूर आए हैं. कई लोगों की मलबे में दबकर मौत होने की […]

बड़ी खबर : अंतर्राष्ट्रीय गिरोह अमन साहू गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार, शूटर्स लॉरेंस बिश्नोई एवं अमन साहू के टार्गेट को देते हैं अंजाम

रायपुर। विश्वसनीय सूत्रों तथा इंटेलीजेन्स इनपुट के आधार पर कुख्यात अंतर्राष्ट्रीय गैंग के कुछ सदस्यों की रायपुर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिये मूव्हमेंट की आसूचना पर रायपुर शहर में पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में रायपुर पुलिस तथा आसूचना एजेंसी के द्वारा 72 घंटे का गोपनीय ऑपरेशन प्लान कर 03 आरोपियों को छत्तीसगढ़ तथा 01 आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। योजना के मुताबिक मयंक सिंह जो झारखण्ड के अमन साहू गैंग को संचालित करता है, ने रोहित स्वर्णकार निवासी बोकारो झारखण्ड को पहले पिस्टल की व्यवस्था हेतु मध्य-प्रदेश […]