PM मोदी को द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए मिला ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’

मस्कट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक और सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया है। ओमान ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए उन्हें ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से सम्मानित किया है। राजधानी मस्कट में ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल सईद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऑर्डर ऑफ ओमान से सम्मानित किया है। पीएम मोदी अभी ओमान के दौरे पर है, जो उनके तीन देशों के दौरे का अंतिम पड़ाव है, वे आज ही ओमान से वापस स्वदेश लौटेंगे। वे 15 से 18 दिसंबर के बीच जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान के दौरे पर गए थे। मिला ‘चैंपियन ऑफ द अर्थ’ सम्मान पीएम मोदी को संयुक्त राष्ट्र […]

शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी तक टाली सुनवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 3200 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने चैतन्य बघेल की ओर से दायर उस याचिका पर सुनवाई जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी, जिसमें उन्होंने कथित शराब घोटाले में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस संवेदनशील और व्यापक मामले की सुनवाई “टुकड़ों में” नहीं की जा सकती। कोर्ट ने संकेत दिया कि जब तक सभी संबंधित पहलुओं और मामलों को एक साथ सुनने की स्थिति नहीं बनती, तब तक […]

औषधीय एवं सुगंधित पौधों के कृषिकरण में उत्कृष्ट कार्य के लिए छत्तीसगढ़ के तीन जिलों को मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया–2025 अवॉर्ड

रायपुर।छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के मार्गदर्शन में औषधीय एवं सुगंधित पौधों के कृषिकरण के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए छत्तीसगढ़ के तीन जिले धमतरी, मुंगेली एवं गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया–2025 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नवाचार आधारित कृषि विकास पर मिली इस अवार्ड के लिए तीनों जिले के साथ प्रदेश के विभिन्न कृषि क्षेत्र के विकास में योगदान देने वालों को बधाई दी है l भारतीय कृषि का “ऑस्कर” अवार्ड कृषि जागरण संस्था एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के संयुक्त तत्वाधान में 7 से 9 दिसंबर 2025 तक नई दिल्ली स्थित आईएआरआई, […]

‘मनखे-मनखे एक समान’ की भावना को साकार करता मेगा हेल्थ कैम्प : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० सेवा, समरसता और स्वास्थ्य का जीवंत संगम : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ० परम् पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती पर मानव सेवा का महाअभियान — रायपुर में 5 दिवसीय निःशुल्क मेगा हेल्थ कैम्प प्रारंभ रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परम् पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर में मानव सेवा, सामाजिक समरसता और स्वास्थ्य जागरूकता के लिए आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में 18 से 22 दिसंबर तक आयोजित 5 दिवसीय निःशुल्क मेगा हेल्थ कैम्प 2025 का भव्य शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए अमन, चैन और समृद्धि की […]

रायगढ़ के बंगुरसिया धान खरीदी केंद्र में हाथियों का आतंक, 15 बोरी धान खाया,कई बोरी धान किया बर्बाद

  रायगढ़। रायगढ़ जिले के बंगुरसिया धान खरीदी केंद्र में इन दिनों हाथियों का आतंक किसानों और कर्मचारियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है। बीते दो दिनों के भीतर हाथियों के एक दल ने खरीदी केंद्र में रखी करीब 15 बोरी धान खा ली, जबकि कई अन्य बोरियों को फैलाकर पूरी तरह बर्बाद कर दिया। इस घटना से किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है और धान खरीदी व्यवस्था की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात हाथियों का एक झुंड बंगुरसिया धान खरीदी केंद्र परिसर में घुस आया। खुले में रखे धान की बोरियों को देखकर हाथी केंद्र के भीतर […]

Big News : नारायणपुर में नक्सल मोर्चे पर तैनात BSF के जवान ने की आत्महत्या, खुद को मारी गोली

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। नक्सल मोर्चे पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना ने सुरक्षा बलों और प्रशासन को झकझोर कर रख दिया है। यह घटना सोनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत होरादी स्थित BSF कैंप की बताई जा रही है, जहां जवान की तैनाती थी। नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर किसी साजिश या बाहरी कारण की पुष्टि नहीं […]

लोकसभा में ध्वनि मत से पारित हुआ ‘वीबी-जी-राम-जी’ विधेयक , कृषि मंत्री बोले- बापू का अपमान कर रहा विपक्ष

दिल्ली। संसद में आज विपक्षी दलों के हंगामे के बीच शिवराज सिंह चौहान ने विकसित भारत जी-राम-जी विधेयक पर विस्तार से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष सरकार का जवाब सुनना ही नहीं चाहता। केंद्रीय कृषि मंत्री ने सरकार की तरफ से जारी आंकड़े पेश करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने फंड का दुरुपयोग किया, लेकिन हमारी सरकार ने विकास कार्यों पर खर्च करने पर जोर दिया। शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया कि सरकार किसानों के साथ-साथ गरीबों के कल्याण के लिए विधेयक लाई है, जिसका विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा, सबसे पहले इस पवित्र सदन में मैं आपको धन्यवाद देना चाहता हूं। सभापति महोदय को […]

मनोज अग्रवाल बने स्टील चैम्बर के अध्यक्ष ,अनिल अग्रवाल महासचिव नियुक्त

रायपुर। 17 दिसंबर को छत्तीसगढ़ स्टील चेम्बर का चुनाव हुआ जिसमे अध्यक्ष मनोज अग्रवाल (महेंद्र स्पंज एंड पावर लिमिटेड), कार्यकारी अध्यक्ष डॉ मनीष मंडल (आरती स्पंज एंड पावर लिमिटेड), महासचिव अनिल कुमार अग्रवाल, कार्यकारी महासचिव बांकेबिहारी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष डॉ विजय अग्रवाल को आगामी वर्ष 2026 से 2028 तक सर्व सम्मति से नियुक्त किया गया है तथा सभी पदाधिकारियों ने चैम्बर के कार्यालय में पदभार ग्रहण किये। बता दें इससे पहले छत्तीसगढ़ स्टील चैम्बर के अध्यक्ष के रूप में जीआर ग्रुप के रमेश अग्रवाल तथा महासचिव के रूप में नन्दन ग्रुप के अशोक कुमार अग्रवाल ने अपनी सेवाएं दी तथा उस समय छग स्टील चैम्बर में सीईओ के रूप में सुदीप्तो […]

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के शिल्पकार राम सुतार का निधन, 100 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

  दिल्ली। प्रख्यात मूर्तिकार और दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के शिल्पकार राम वनजी सुतार का बुधवार देर रात नोएडा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। उनके पुत्र अनिल सुतार ने यह जानकारी दी। वह 100 वर्ष के थे और लंबे समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित थे।   अनिल सुतार ने गुरुवार को प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि गहरे दुख के साथ हम आपको सूचित करते हैं कि मेरे पिता श्री राम वनजी सुतार का 17 दिसंबर की मध्यरात्रि को हमारे निवास पर निधन हो गया। अपने छह दशकों से अधिक लंबे करियर में राम सुतार ने महात्मा गांधी, डॉ. […]

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, अमरकंटक में बिछी बर्फ की चादर, शीतलहर के प्रकोप के बीच लोग ले रहे अलाव का सहारा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है।अमरकंटक और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के आसपास के क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार की रात और गुरुवार की सुबह इस मौसम का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। अमरकंटक में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया, जबकि पेंड्रा में पारा 7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। सुबह के समय अमरकंटक के रामघाट, माई की बगिया, श्रीयंत्र मंदिर सहित कई इलाकों में बर्फ जैसी जमी ओस दिखाई दी, जिससे पूरा क्षेत्र सफेद चादर में ढका नजर आया। इस नजारे को देखकर सुबह दर्शन के लिए निकले श्रद्धालु […]