CG Breaking : सुकमा में सुबह से नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी , 2-3 माओवादियों को ढेर करने की खबर

सुकमा। जिले के गोलापल्ली क्षेत्र के जंगलों में आज सुबह से नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार दो-तीन नक्सली मारे गए हैं जबकि कई अन्य के घायल होने की भी आशंका है। सुरक्षा बलों की DRG टीम ने जंगल को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन अभी जारी है और क्षेत्र में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।  

वंदे मातरम् की गौरव गाथा का स्मरण हर भारतीय के लिए गर्व का विषय – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर।राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में आयोजित विशेष चर्चा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वंदेमातरम के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि वंदे मातरम् देशप्रेम का वह जज्बा था जिसकी गूंज से ब्रिटिश हुकूमत तक कांप उठती थी। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान यह उद्घोष करोड़ों भारतीयों के हृदय में साहस, त्याग और बलिदान की अग्नि प्रज्वलित करता रहा। उन्होंने कहा कि यह वही स्वर था जिसने गुलामी की जंजीरों को तोड़ने की शक्ति प्रदान की। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों को स्मरण करते हुए कहा कि भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, खुदीराम बोस सहित असंख्य क्रांतिकारी […]

नकली-अवमानक औषधियों के ऊपर कार्रवाई,राज्य में नकली दवाइयों को लेकर अलर्ट जारी

  रायपुर।खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा बाजार में संदिग्ध और गैर कानूनी रूप से आवागमन हो रहे नकली-अवमानक औषधियों के ऊपर बड़ा प्रहार किया गया है। विभाग को सूचना प्राप्त हुई की नागपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट गोगांव, रायपुर (छ.ग.) में एक दवा की डाक को किसी व्यक्ति या दुकान द्वारा प्राप्त नहीं किया जा रहा है तथा दवा के नकली होने का संदेह है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के प्रावधानों के अंतर्गत निरीक्षण दल गठित किया गया। निरीक्षण के दौरान बिल्टी एवं इंदौर से प्रेषित दवा की डाक का अवलोकन कराया गया, जिसमें पाया गया कि बिल में जिन दवाओं का […]

आज का राशिफल 18 दिसंबर : वृषभ,तुला और वृश्चिक समेत कई राशियो को मिलेगा आज शुभ योग का फायदा, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि,अनचाहे खर्च भी करने होंगे मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में विपरीतलिंगी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। लेकिन आज आपके ऊपर काम का दबाव भी बना रहेगा। बिजनेस में आपको लाभ मिलेगा, जिन जातकों के काम का संबंध लोहा और बिल्डिंग मटेरियल का है उनकी कमाई में आज वृद्धि होगी। आपको आज अनचाहे खर्च भी करने होंगे। पारिवारिक जीवन में आपको आज आपसी तालमेल बनाकर चलना होगा। क्रोध की वजह से आज रिश्तों में तनाव बढ सकता है। लव लाइफ में प्रेमी का सपोर्ट बना रहेगा। किसी पारिवारिक वजह से मन विचलित और उलझन मे रह सकता है। बच्चों की सेहत […]

आज का पंचांग 18 दिसंबर : आज पौष कृष्ण चतुर्दशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 27, शक संवत 1947, पौष, कृष्ण, चतुर्दशी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2082। सौर पौष मास प्रविष्टे 04, जमादि उल आखिर 26, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 18 दिसंबर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहुकाल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। चतुर्दशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 04 बजकर 50 मिनट तक उपरांत अमावस्या तिथि का आरंभ। अनुराधा नक्षत्र रात्रि 08 बजकर 07 मिनट तक उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र का आरंभ। धृतिमान योग अपराह्न 03 बजकर 06 मिनट तक उपरांत शूल योग का आरंभ। विष्टि करण अपराह्न 03 बजकर 48 मिनट तक उपरांत चतुष्पाद करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा। आज […]

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस ने किया भाजपा कार्यालय का घेराव

रायपुर। नेशनल हेराल्ड मामले में अदालत द्वारा ईडी की चार्जशीट को खारिज किये जाने के बाद कांग्रेस देशभर में भाजपा के प्रदेश कार्यालय का घेराव किया। राजधानी रायपुर में भी कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में भाजपा के कार्यालय एकात्म परिसर का घेराव किया। इस अवसर पर एआईसीसी महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं वरिष्ठ नेतागण, पूर्व मंत्रीगण, विधायकगण बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदधिकारी, कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आज नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा का षड्यंत्र बेनकाब हो गया। लोकतंत्र पर हमले और विपक्ष को दबाने की राजनीति के खिलाफ भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर का घेराव किया गया। […]

तत्काल टिकट बुकिंग हेतु यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटरों पर ओटीपी सुविधा लागू

रायपुर।यात्रियों की सुविधा बढ़ाने तथा तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटरों पर तत्काल टिकट बुकिंग के लिए ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) आधारित प्रणाली लागू की जा रही है। यह सुविधा 18 दिसंबर 2025 से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से प्रारंभ होने 06 ट्रेनो के लिए पीआरएस काउंटरों पर प्रभावी होगी । ओटीपी आधारित इस व्यवस्था के अंतर्गत, तत्काल टिकट बुकिंग के समय यात्री के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे दर्ज करने के पश्चात ही टिकट बुक किया जा सकेगा। इससे फर्जी बुकिंग, बॉट्स के दुरुपयोग एवं अनधिकृत गतिविधियों पर […]

पूर्व मंत्री कवासी लखमा महीनों बाद कोर्ट में पेश ,खराब सेहत, इलाज नहीं मिलने का लगाया आरोप

  रायपुर। सुकमा के कांग्रेस विधायक तथा पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को रायपुर सेंट्रल जेल से बुधवार को कड़ी सुरक्षा में अदालत में पेश किया गया। शराब स्कैम के आरोप में कुछ माह से जेल में बंद पूर्व मंत्री लखमा ने कोर्ट में पेशी के बाद मीडिया से बातचीत में अपनी खराब सेहत का मामला उठाया। लखमा ने कहा कि उनका स्वास्थ्य काफी खराब है। लगातार अदालत में पेश किए जाने की मांग कर रहा हूं, लेकिन लंबे समय से मौका नहीं दिया गया। ब्लड प्रेशर का पुराना मरीज हूं। शुगर तथा हार्ट संबंधी समस्याओं से भी जूझ रहा हूं। लखमा ने आरोप लगाया कि इतनी गंभीर बीमारियों के […]

IND vs SA: लखनऊ में घने कोहरे के कारण बिना टॉस के रद्द हुआ मैच; भारत 2-1 से सीरीज में आगे

स्पोर्ट्स न्यूज़। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाने वाला चौथा टी20 मैच बुधवार को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में बिना टॉस के ही रद्द कर दिया गया। घने कोहरे के चलते दृश्यता बेहद खराब रही, जिससे खेल कराना संभव नहीं हो सका। भारत फिलहाल इस सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है। आखिरी मुकाबला 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा, जिसमें जीत दर्ज कर सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम की नजरें सीरीज अपने नाम करने पर होंगी। मैच के रद्द होने के बाद एक बार फिर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की टूर और फिक्सचर कमेटी सवालों के […]

नारायणपुर में 37 लाख के 11 इनामी माओवादी कैडरों ने किया आत्मसमर्पण,6 पुरुष और 5 महिला शामिल

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। नारायणपुर में ‘पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन’ के तहत 11 माओवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में वापसी की है। सरेंडर माओवादियों में 6 पुरुष और 5 महिला माओवादी शामिल हैं। इन पर 37 लाख का इनाम घोषित था। नारायणपुर एसपी रॉबिनसन गुड़िया के समक्ष सभी नक्सलियों ने सरेंडर किया। आत्मसमर्पण करने वालों में 3 मिलिट्री कम्पनी सदस्य, एक एसीएम और 7 पीएम शामिल हैं। बता दें कि वर्ष 2025 में नारायणपुर जिले में कुल 298 माओवादी कैडर सरेंडर कर चुके हैं। आत्मसमर्पित माओवादियों को 50-50 हजार की प्रोत्साहन राशि का चेक दिया गया।