कानन पेंडारी जूलॉजिकल पार्क से आई बुरी खबर, 22 साल की बाघिन रागिनी की मौत

बिलासपुर। बिलासपुर के कानन पेंडारी जूलॉजिकल पार्क से एक बुरी खबर सामने आ रही है। यहां की 22 साल की बाघिन रागिनी ने दम तोड़ दिया है. रागिनी वर्ष 2018 में रायपुर के नंदन वन जंगल सफारी से एक्सचेंज के तहत कानन पेंडारी लाई गई थी. रागिनी को असम के काजीरंगा नेशनल पार्क से रेस्क्यू किया गया था. वह उम्रदराज हो चुकी थी और पिछले सात वर्षों से पार्क के अस्पताल परिसर के केज में रखी गई थी. जू प्रशासन के अनुसार, जब रागिनी को 11 अगस्त 2018 को नंदन वन जंगल सफारी, रायपुर से कानन पेंडारी लाया गया था, तब जांच में सामने आया कि उसके के-नाइन दांत नहीं […]

यमुना एक्सप्रेस वे पर दृश्यता कम होने से सात बसें और तीन कारें टकराईं, आग लगने से 13 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल

मथुरा। मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार तड़के घने कोहरे ने कहर बरपा दिया। सुबह करीब 3:30 बजे बलदेव थाना क्षेत्र में 127 किलोमीटर माइलस्टोन के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक यात्री घायल हो गए। मंडल आयुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया है कि चार शवों की पहचान हो गई है, अन्य के शिनाख्त के लिए टीम जुटी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के समय दृश्यता लगभग शून्य थी। कोहरे के चलते एक के बाद एक सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई वाहनों में धमाके के साथ आग […]

रायगढ़ में जंगली सुअर के शिकार के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में आए ग्रामीण, दो की मौत

रायगढ़। रायगढ़ जिले में जंगली सुअर के शिकार के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में आने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई। यह हादसा चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने मृतकों के शव छिपाने की कोशिश की थी। मृतकों की पहचान पुनीलाला यादव और संदीप एक्का के रूप में की गई है। दोनों छोटे रेगड़ा गांव के निवासी थे और 9 दिसंबर से लापता थे। परिजनों ने 12 दिसंबर को उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। 13 दिसंबर को टिकरा क्षेत्र में दोनों की लाश मिली, जिसे पोस्टमार्टम के बाद करंट लगने से मौत होने […]

अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर रुस्तम सारंग ने खेल जगत से लिया संन्यास, सोशल मीडिया में किया ऐलान

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर और डीएसपी रुस्तम सारंग ने खेल जगत से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर खेल प्रशिक्षण और सभी खेल गतिविधियों से अलग होने का ऐलान किया है। उनके पोस्ट से साफ झलकता है कि वे उपेक्षा से आहत होकर यह फैसला लेने को मजबूर हुए हैं।   डीएसपी रुस्तम सारंग ने अपने पोस्ट में लिखा, “आज से अभी से खेल प्रशिक्षण और खेल की सभी गतिविधियों से मैं सन्यास की घोषणा करता हूं, भविष्य में मैं किसी प्रकार के खेल प्रशिक्षण और खेल गतिविधियों में सम्मिलित नहीं रहूंगा, कुछ दिनों से लगातार मेहसूस कर रहा हूं की मेरे 24 […]

शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन सदन में गूंजा एपीएल राशन कार्ड से बीपीएल राशन कार्ड में परिवर्तन का मामला

रायपुर। शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन आज मंगलवार को सदन में एपीएल राशन कार्ड से बीपीएल राशन कार्ड में परिवर्तन का मामला उठा. बीजेपी विधायक सुशांत शुक्ला ने मुद्दा उठाते हुए अपनी ही सरकार को घेरते हुए मंत्री पर गलत जानकारी देने की बात कही. मामले में अन्य भाजपा विधायकों ने कमेटी बनाकर जांच करने की मांग की.   बीजेपी विधायक सुशांत शुक्ला ने सवाल किया कि क्या एपीएल से बीपीएल कार्ड डिलीट कर बनाया गया है? इस मामले में एफआईआर भी सरकार की तरफ से किया गया है. जवाब में खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा एपीएल से बीपीएल राशन कार्ड में परिवर्तन नहीं की गई. उन्होंने कहा […]

शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन,शिक्षा, सड़कों की स्थिति, राशन कार्ड और जल जीवन मिशन से जुड़े मुद्दों पर होंगे सवाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन आज सदन का माहौल गर्म रहने के आसार हैं। प्रश्नकाल के दौरान शिक्षा, सड़कों की स्थिति, राशन कार्ड और जल जीवन मिशन से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष और सत्ता पक्ष के विधायक सरकार से सवाल पूछेंगे। इन विषयों को लेकर सदन में जोरदार बहस देखने को मिल सकती है। शिक्षा विभाग से जुड़े सवालों में स्कूलों में शिक्षकों की कमी, अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति, बंद स्कूलों और छात्रों के ड्रॉप-आउट से जुड़े मामले उठाए जाएंगे। कांग्रेस विधायक सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और संसाधनों पर सवाल खड़े कर सकते हैं, जबकि भाजपा सरकार नई शिक्षा नीतियों, अधोसंरचना विकास और डिजिटल शिक्षा की […]

राजधानी की सड़कों पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर ,हंगामे के बाद लहराई पिस्टल

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना इलाके में बीती रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां बैजनाथ पारा क्षेत्र की संकरी गलियों में बिना नंबर प्लेट लगी एक स्कॉर्पियो कार को चालक ने बेकाबू होकर दौड़ा दिया। तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे स्थित कई दुकानों और खड़े वाहनों को टक्कर मारते हुए भारी नुकसान पहुंचाया। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोग दहशत में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात अचानक स्कॉर्पियो कार तेज आवाज के साथ बैजनाथ पारा में घुसी। चालक ने शराब के नशे में वाहन पर नियंत्रण खो दिया और एक के बाद एक कई दुकानों के शटर व […]

गोवा अग्निकांड मामले के आरोपी लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड ने भारत को सौंपा, आज ही लाया जाएगा यहां

  दिल्ली। गोवा के नाइट क्लब में लगी भीषण आग के आरोपी लूथरा ब्रदर्स जल्द ही भारत पहुंच जाएंगे। थाईलैंड में उनके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। थाईलैंड ने लूथरा ब्रदर्स को भारत को सौंप दिया है। CBI की टीम उन्हें लेकर फ्लाइट से वापस आ रही है। 6 दिसंबर की रात को गोवा के अरपोरा स्थित नाइट क्लब में भीषण आग लगने से कई लोग इसकी चपेट में आ गए। इस अग्निकांड में 5 पर्यटक समेत 25 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के दौरान लूथरा ब्रदर्स दिल्ली में थे और घटना के फौरन बाद वो दिल्ली से थाईलैंड भाग निकले। थाईलैंड के बैंकॉक एयरपोर्ट से […]

यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेज धमाका ,सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं,जिंदा जल गए पांच लोग

यमुना एक्सप्रेस-वे पर मथुरा जिले के अंतर्गत मंगलवार को भीषण हादसा हो गाया। घने कोहरे में सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं। इसके बाद मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाते ही इलाके की पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया। अभी तक जानकारी के अनुसार पांच लोगों के मरने की सूचना है। 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं। काफी संख्या में यात्री परेशान हैं। मौके पर पहुंजी फायरबिग्रेड ने आग पर काबू पाया। डीएम, एसएसपी समेत सीओ और एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पा लिया […]

Mexico Plane Crash: मैक्सिको में छोटा निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त ,आपात लैंडिंग के दौरान प्लेन हुआ क्रैश, सात लोगों की मौत

इंटरनेशनल न्यूज़। मध्य मेक्सिको में एक छोटा निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश के दौरान हुए इस हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि विमान के टकराते ही इलाके में आग लग गई और अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की है और राहत-बचाव कार्य जारी रहा। मेक्सिको स्टेट सिविल प्रोटेक्शन समन्वयक एड्रियान हर्नांडेज़ के मुताबिक, यह दुर्घटना सैन मातेओ अतेन्को इलाके में हुई। यह क्षेत्र टोलुका एयरपोर्ट से करीब पांच किलोमीटर दूर और मेक्सिको सिटी से लगभग 50 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। विमान ने अकापुल्को से उड़ान भरी थी। तकनीकी कारणों […]