खल्लारी माता मंदिर रोपवे हादसा अपडेट : एक और श्रद्धालु की मौत, पत्नी और बच्ची की हालत गंभीर

रायपुर। खल्लारी माता मंदिर में हुए रोपवे हादसे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस दर्दनाक घटना में एक और श्रद्धालु की मौत हो गई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ गई है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय गोविंद स्वामी के रूप में हुई है, जिन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनका इलाज MMI अस्पताल में चल रहा था। वहीं उनकी पत्नी और बच्ची की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा महासमुंद जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र में हुआ। पहाड़ी पर स्थित मंदिर तक पहुंचने के लिए रोपवे का उपयोग किया जाता है। रविवार को नवरात्रि के चौथे दिन बड़ी संख्या में […]

Big News : बिलासपुर में बर्ड फ्लू की दस्तक, मुर्गी-अंडे की बिक्री पर प्रतिबंध, प्रशासन अलर्ट

  बिलासपुर। शहर में बर्ड फ्लू (H5N1 एवियन इन्फ्लुएंजा) के मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। संक्रमण की पुष्टि होते ही कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से सख्त दिशा-निर्देश जारी करते हुए प्रभावित क्षेत्रों में कई तरह की गतिविधियों पर रोक लगा दी है। प्रशासन ने 1 किलोमीटर क्षेत्र को इन्फेक्टेड जोन और 10 किलोमीटर क्षेत्र को सर्विलांस जोन घोषित किया है। इन्फेक्टेड जोन में रामकृष्ण परमहंस नगर और विद्यासागर नगर वार्ड शामिल हैं, जहां विशेष निगरानी रखी जा रही है। जारी आदेश के अनुसार, इन्फेक्टेड और सर्विलांस जोन में सभी प्रकार की पोल्ट्री गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके तहत मुर्गी और अंडे की बिक्री, […]

कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी आग; कोई हताहत नहीं

  कुवैत। कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार को एक ड्रोन हमले के बाद फ्यूल टैंक में आग लग गई। खाड़ी देश के उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और नुकसान सीमित बताया गया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय द्वारा जारी प्रारंभिक बयान में कहा गया कि ड्रोन ने एयरपोर्ट परिसर में स्थित ईंधन टैंक को निशाना बनाया, जिसके चलते आग भड़क उठी। हालांकि, संबंधित एजेंसियों ने तुरंत आपातकालीन प्रोटोकॉल लागू करते हुए स्थिति पर नियंत्रण पा लिया। दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझा दी। प्रवक्ता अब्दुल्ला अल-राजही ने बताया कि सुरक्षा और बचाव टीमों ने तेजी से कार्रवाई […]

आज का राशिफल 25 मार्च : वृषभ, वृश्चिक और मकर राशि वालों को आर्थिक मामलो में सजग रहना होगा, जानें अपना आज का भविष्यफल

मेष राशि : सामाजिक जटिलताओं के बीच अपनी सकारात्मकता को बनाए रखें आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदें और बौद्धिक विस्तार लेकर आया है। चंद्रमा के नौवें भाव में होने से आप छोटी-मोटी रोजमर्रा की चिंताओं से मुक्त होकर कुछ बड़ा करने के लिए प्रेरित होंगे। आपके ग्यारहवें भाव (लाभ स्थान) में ग्रहों का भारी जमावड़ा यह बताता है कि आपके निजी लक्ष्य तो स्पष्ट हैं, लेकिन सामाजिक माहौल थोड़ा अनिश्चित रह सकता है। सकारात्मक बात यह है कि आज आपके पास भाग्य का साथ है, जो आपको पुरानी समस्याओं के समाधान खोजने में मदद करेगा। वक्री बुधदेव के कारण डिजिटल संचार या इंटरनेट से जुड़े कामों में थोड़ी […]

Navratri Day 7 : आज चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें भोग, मंत्र और देवी का स्वरूप

हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन का खास महत्व बताया गया है। देवी का सातवां स्वरूप कालिका यानी काले रंग है। मां कालरात्रि को शुभंकरी के नाम से भी जाना जाता है। ऐसी मान्यता है की नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की आराधना करने से साधक को विशेष फल की प्राप्ति हो सकती है। मां के इस स्वरूप से सभी सिद्धियों की प्राप्ति हो सकती है। इसीलिए तंत्र-मंत्र के साधक मां कालरात्रि की विशेष रूप से पूजा करते हैं। आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा विधि, भोग, मंत्र, आरती और देवी का स्वरूप मां कालरात्रि का स्वरूप कैसा है? ‘एक वेधी […]

हर बच्चा अपना है, यही सोच बदलेगी भविष्य की दिशा – मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

० बाल संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित रायपुर। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा और संवेदनशील मुद्दों पर राज्यस्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए कहा कि बच्चों को ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सही दिशा और संवेदनशील वातावरण देना आवश्यक है। जब तक हम दूसरों के बच्चों को अपने बच्चों की तरह नहीं देखेंगे, तब तक समग्र विकास संभव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के समन्वय से बाल संरक्षण व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।   राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्षा डॉ. वर्णिका शर्मा […]

जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए एसईसीएल को मिला राष्ट्रीय सम्मान

  ० नई दिल्ली में वाटर डाइजेस्ट अवार्ड 2026 के अंतर्गत माननीय जलशक्ति राज्यमंत्री, भारत सरकार ने किया पुरस्कृत बिलासपुर। जल संरक्षण एवं औद्योगिक जल प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) को वाटर डाइजेस्ट अवार्ड 2026 के अंतर्गत “इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल वाटर मैनेजमेंट एंड स्ट्यूअर्डशिप अवार्ड” से सम्मानित किया गया है। 23 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में यह सम्मान माननीय जल शक्ति राज्य मंत्री, भारत सरकार श्री राज भूषण चौधरी के करकमलों से प्रदान किया गया। एसईसीएल की ओर से यह पुरस्कार कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन एवं निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) श्री रमेश चंद्र महापात्र द्वारा ग्रहण […]

महिला सशक्तिकरण में उल्लेखनीय कार्य के लिए श्रद्धा महिला मंडल को मिला शक्ति सम्मान 2026

  ० अभिनेत्री एवं पूर्व मिस यूनिवर्स सुश्री सुष्मिता सेन के करकमलों से श्रद्धा महिला मण्डल अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन ने ग्रहण किया सम्मान बिलासपुर। महिला सशक्तिकरण और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही श्रद्धा महिला मंडल को प्रतिष्ठित आईबीसी24 ‘शक्ति सम्मान’ 2026 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान सुप्रसिद्ध अभिनेत्री, पूर्व मिस यूनिवर्स एवं समाजसेविका सुश्री सुष्मिता सेन के करकमलों से प्रदान किया गया, जिसे मंडल की अध्यक्षा एवं एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला श्रीमती शशि दुहन ने ग्रहण किया। साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) परिवार की महिलाओं द्वारा संचालित श्रद्धा महिला मंडल वर्ष 2006 से कोयलांचल क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों के साथ सक्रिय है। […]

PM Modi-Trump Talks : पश्चिम एशिया संकट पर मोदी-ट्रंप वार्ता, होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा पर जोर

  नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत और अमेरिका के बीच उच्च स्तर पर अहम बातचीत हुई है। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump से फोन पर चर्चा कर क्षेत्रीय हालात और समुद्री सुरक्षा पर चिंता जताई। सूत्रों के अनुसार, बातचीत में खास तौर पर Strait of Hormuz को खुला और सुरक्षित बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। यह मार्ग वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जलडमरूमध्य का निर्बाध संचालन न केवल क्षेत्रीय बल्कि वैश्विक आर्थिक स्थिरता के लिए जरूरी है। उन्होंने पश्चिम एशिया में तनाव कम करने और जल्द शांति बहाल करने […]

राज्य के खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मिलेगा बड़ा बढ़ावा- उपमुख्यमंत्री अरुण साव

० खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 गेम-चेंजर, खेलों में करियर बनाने का बड़ा मंच ओलंपियन ० करीब 3,800 प्रतिभागी लेंगे हिस्सा; छत्तीसगढ़ सहित चार राज्यों के 100 से अधिक खिलाड़ी ० प्रतियोगिताएं रायपुर, जगदलपुर और सरगुजा में आयोजित होंगी,कुल 106 स्वर्ण पदक दांव पर रायपुर। बुधवार 25 मार्च से शुरू हो रहे पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी के लिए छत्तीसगढ़ पूरी तरह तैयार है और राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुण साव का मानना है कि यह “राज्य के खेल पारिस्थितिकी तंत्र को बड़ा बढ़ावा देगा।” खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री साव ने मंगलवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स भारतीय खेल इतिहास […]