आज का पंचांग 15 दिसंबर : आज सफला एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 24, शक संवत 1947, पौष, कृष्ण एकादशी, सोमवार, विक्रम संवत 2082। सौर पौष मास प्रविष्टे 01, जमादि उल आखिर 23, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 15 दिसंबर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। एकादशी तिथि रात्रि 09 बजकर 20 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ। चित्रा नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 09 मिनट तक उपरांत स्वाति नक्षत्र का आरंभ। शोभन योग मध्याह्न 12 बजकर 30 मिनट तक उपरांत अतिगण्ड योग का आरंभ। वणिज करण प्रातः 08 बजकर 04 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा। आज […]


