Big News : 12वीं हिंदी पेपर लीक: परीक्षा निरस्त, अब 10 अप्रैल को दोबारा होगी परीक्षा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड की हिंदी परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। पेपर लीक की आशंका के चलते माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हिंदी विषय की परीक्षा को निरस्त कर दिया है। यह परीक्षा 14 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी। जानकारी के अनुसार, परीक्षा से पहले सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुपों में कुछ सवाल वायरल होने के दावे सामने आए थे। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मंडल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया। मामले में जांच शुरू कर दी गई है और सिटी कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। साइबर सेल भी पूरे प्रकरण की जांच […]

प्रयागराज में अमोनिया गैस टैंक फटने से बड़ा हादसा, कोल्ड स्टोरेज ध्वस्त; 8 मजदूरों की मौत, कई गंभीर

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार को एक भीषण औद्योगिक हादसा सामने आया। फाफामऊ क्षेत्र के चंदापुर स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस टैंक फटने से पूरी इमारत धराशायी हो गई। हादसे में कम से कम आठ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह कोल्ड स्टोरेज समाजवादी पार्टी के नेता अंसार अहमद का बताया जा रहा है। हादसे के समय शीतगृह में डेढ़ दर्जन से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। अचानक तेज धमाका हुआ और पूरी इमारत मलबे में तब्दील हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों और […]

मुंगेली में चलती XUV 700 कार में लगी भीषण आग, दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोगों ने कूदकर बचाई जान

  मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक बड़ी दुर्घटना टल गई, जब एक चलती Mahindra XUV700 कार में अचानक भीषण आग लग गई। गाड़ी में सवार दूल्हा-दुल्हन सहित कुल 7 लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। जानकारी के अनुसार, बेमेतरा जिले के खाती गांव से बारात मुंगेली के मोहतरा गांव आई थी। शादी समारोह संपन्न होने के बाद सुबह विदाई के पश्चात दूल्हा-दुल्हन और अन्य परिजन कार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान लालपुर थाना क्षेत्र के बंधवापुल के पास ड्राइवर ने वाहन से धुआं निकलते देखा। ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी रोकी और जांच करने पर पाया कि इंजन और […]

गुरु घासीदास नेशनल पार्क में घायल लकड़बग्घे की मौत, इलाज में देरी पर उठे सवाल

  सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के गुरु घासीदास नेशनल पार्क से वन्यजीव संरक्षण को लेकर एक चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां एक घायल लकड़बग्घा की समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण मौत हो गई। इस घटना ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, बिहारपुर क्षेत्र के मकराद्वारी इलाके में यह लकड़बग्घा घायल और बीमार अवस्था में जंगल में भटकता हुआ पाया गया। आशंका जताई जा रही है कि जंगल में लगी आग के कारण वह अपने प्राकृतिक आवास से बाहर आ गया था। कमजोर हालत में होने के बावजूद उसे समय पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध नहीं कराई जा सकी। बताया जा […]

न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर Air Canada Express विमान की ग्राउंड वाहन से टक्कर, कई घायल

  इंटरनेशनल न्यूज। न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा सामने आया है। Air Canada Express का एक विमान जमीन पर मौजूद वाहन (ट्रक) से टकरा गया, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट FlightRadar24 ने जानकारी दी कि यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया जारी रही। इस बीच, Federal Aviation Administration (FAA) ने स्थिति को देखते हुए एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों के लिए ‘ग्राउंड स्टॉप’ जारी कर दिया। नोटिस के अनुसार, यह कदम एक आपात स्थिति के चलते उठाया गया, हालांकि विस्तृत कारणों का खुलासा नहीं किया […]

CG Accident : पिकअप वाहन पलटने से दो महिलाओं की मौत, 12 से अधिक घायल

  बालोद। बालोद जिले के मंगचुआ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा ग्रामीण मार्ग पर हुआ, जहां खराब सड़क और तेज गति के कारण वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा। पिकअप में करीब 20 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। सभी लोग एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू […]

Big Breaking : छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, 17 दिनों में पांचवां मामला

  रायगढ़। रायगढ़ जिले में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र के घटगांव गांव का है, जहां सब्जियों की बाड़ी के बीच छिपाकर अफीम उगाई जा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, पिछले 17 दिनों के भीतर प्रदेश में अफीम की अवैध खेती मिलने का यह पांचवां मामला है। वहीं, बीते दो दिनों में जिले में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। इससे पहले तमनार ब्लॉक के आमाघाट क्षेत्र में भी इसी तरह का मामला सामने आया था। जांच […]

खल्लारी रोपवे हादसा: लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, कंपनी और कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  महासमुंद ।खल्लारी में हुए दर्दनाक रोपवे हादसे के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम उठाते हुए रोपवे संचालक कंपनी और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खल्लारी देवी ट्रस्ट की शिकायत के आधार पर रोपवे एवं रिसॉर्ट प्राइवेट लिमिटेड (कोलकाता) तथा स्थानीय कर्मचारी बीरबल जंघेल और रामेश्वर यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने लापरवाही और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को ध्यान में रखते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 289 और भारतीय दंड संहिता की धारा 125A के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। इस हादसे में एक […]

Chaitra Navratri 2026 Day 5 Puja :नवरात्रि के पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा, जानें पूजा विधि, मंत्र और भोग

चैत्र नवरात्रि का आज पांचवां दिन है। आज के दिन मां दुर्गा के पांचवे स्वरूप स्कंदमाता की पूजा होती है। माता की गोद में बाल कार्तिकेय विराजमान है। देवताओं का सेनापति और युद्ध के देवता होने के कारण भगवान कार्तिकेय का एक नाम स्कंद कुमार भी है। इसलिए उनकी माता होने के कारण इन्हें स्कंदमाता कहा जाता है। नवरात्रि के पांचवे दिन स्वंदमाता की पूजा करने से संतान सुख, बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती है। विधि विधान से माता की पूजा करने से शत्रुओं पर विजय मिलती है और जीवन से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता […]

छत्तीसगढ़ के 8 प्रमोटेड IAS अफसरों को बैच आवंटित, 5 को 2021 और 2 को 2020 बैच मिला

  रायपुर। Government of India ने छत्तीसगढ़ राज्य सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में प्रमोट किए गए आठ अधिकारियों को उनकी सीनियरिटी के आधार पर बैच आवंटित कर दिया है। यह आदेश Ministry of Personnel, Public Grievances and Pensions द्वारा जारी किया गया। जारी आदेश के अनुसार, बीबी पंचभाई, सौमिल रंजन चौबे, सुमीत अग्रवाल, संदीप अग्रवाल और आशीष टिकरिहा को 2021 बैच आवंटित किया गया है। इन अधिकारियों को लगभग पांच साल की सीनियरिटी का लाभ मिला है। वहीं, तीर्थराज अग्रवाल और लीना कोसम को इनसे एक वर्ष सीनियर मानते हुए 2020 बैच दिया गया है। बैच आवंटन अधिकारियों की ज्वाइनिंग तिथि और सेवा अवधि को ध्यान में रखकर […]