पश्चिम एशिया संकट के बीच LPG आपूर्ति सामान्य, सरकार ने PNG कनेक्शन बढ़ाने के दिए निर्देश

  नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच केंद्र सरकार ने देश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया है कि घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। अंतर-मंत्रालयी प्रेसवार्ता में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि मौजूदा परिस्थितियों के कारण एलपीजी आपूर्ति पर कुछ असर पड़ा है, लेकिन बड़ी संख्या में कार्गो रास्ते में हैं। उन्होंने कहा कि देशभर में एलपीजी की डिलिवरी सामान्य रूप से जारी है और किसी भी तरह की कमी की सूचना नहीं […]

Harish Rana Death : 13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का निधन, सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इच्छामृत्यु की अनुमति

  नई दिल्ली। गाजियाबाद के हरीश राणा का मंगलवार को दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले 13 वर्षों से कोमा में थे और हाल ही में सुप्रीम कोर्ट द्वारा उन्हें इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) की अनुमति दी गई थी। उनका इलाज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के इंस्टीट्यूट रोटरी कैंसर अस्पताल (आईआरसीएच) में चल रहा था। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, हरीश राणा को उपशामक देखभाल वार्ड में रखा गया था, जहां पिछले एक सप्ताह से उनकी लगातार निगरानी की जा रही थी। इच्छामृत्यु की प्रक्रिया के तहत उन्हें भोजन और पानी देना बंद कर दिया गया था, जो करीब छह दिनों तक चला। इस दौरान उनकी स्थिति […]

Big News : कुख्यात नक्सली पापा राव के सरेंडर की अटकलें तेज, पुलिस निगरानी में लाने की तैयारी

रायपुर/बस्तर। छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के बीच कुख्यात नक्सली नेता पापा राव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, पापा राव अपने 17 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने की तैयारी में है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों की टीम उसे लेने के लिए जंगल के एक गोपनीय स्थान की ओर रवाना हो चुकी है। संभावना जताई जा रही है कि उसे बीजापुर से होते हुए जगदलपुर लाया जा सकता है, जहां वरिष्ठ अधिकारियों के सामने औपचारिक सरेंडर की प्रक्रिया पूरी हो सकती है। इस […]

जिन्दल स्टील ने अंगुल में 6 MTPA विस्तार पूरा किया, कुल क्षमता 12 MTPA हुई

रायपुर। जिन्दल स्टील ने ओडिशा के अंगुल स्थित अपने स्टील प्लांट में 6 MTPA का विस्तार पूरा कर लिया है। 3 MTPA का तीसरा बेसिक ऑक्सीजन फर्नेस (BOF-3) शुरू होने के बाद प्लांट की कुल स्टील बनाने की क्षमता अब 12 MTPA हो गई है। इससे यह भारत के सबसे बड़े एक ही जगह पर बने स्टील प्लांट्स में शामिल हो गया है। इस विस्तार में BOF-2 और BOF-3 के साथ-साथ कई जरूरी सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं, जैसे कोक ओवन, CRM कॉम्प्लेक्स और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर, जिससे उत्पादन बढ़ाना आसान हो गया है। अब कंपनी ने तय समय में अंगुल प्लांट की क्षमता 6 MTPA से बढ़ाकर 12 MTPA कर […]

20 मरीजों के लिए निःशुल्क LASIK सर्जरी शिविर, 5 अप्रैल तक अनिवार्य पंजीकरण

रायपुर। शहर के प्रमुख नेत्र संस्थान साई बाबा नेत्र चिकित्सालय (SBH Eye Hospital) द्वारा 12 अप्रैल को एक दिवसीय निःशुल्क LASIK सर्जरी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष शिविर में केवल 20 चयनित मरीजों को मुफ्त LASIK सर्जरी का लाभ प्रदान किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, पहले चरण में 100 मरीजों को निःशुल्क चश्मा रहित करने का संकल्प लिया गया था। लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए अब दूसरे चरण में 12 अप्रैल को 20 मरीजों के लिए निःशुल्क LASIK सर्जरी की तिथि निर्धारित की गई है। यह ऑफर सीमित समय के लिए उपलब्ध है। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. आशीष महोबिया ने जानकारी देते हुए […]

मजदूरों-किसानों,ग्रामीणों और नौजवानों के लिए जसम ने खोला भगत सिंह-अंबेडकर पुस्तकालय

  रायपुर। भगत सिंह और उनके साथियों के शहादत दिवस पर 23 मार्च को जन संस्कृति मंच छत्तीसगढ़ ने रायपुर जिले के ग्राम बंगोली में भगत सिंह-अंबेडकर पुस्तकालय का शुभारंभ किया। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले जब जसम ने अपना 40 वां स्थापना दिवस समारोह मनाया था तब ग्राम बंगोली में किसानों-मजदूरों और ग्रामीण नौजवानों के लिए एक पुस्तकालय खोलने का संकल्प लिया था. अब यह पुस्तकालय लगभग सौ किताबों और 80 ज़रुरी पत्रिकाओं के साथ प्रारंभ कर दिया गया है. इस पुस्तकालय को देश के नामचीन आलोचक सियाराम शर्मा ने महत्वपूर्ण शुरुआत बताया. उन्होंने कहा कि जिस रोज़ हम यह जान लेते हैं कि हमें क्या पढ़ना और […]

धर्म बदलने पर SC दर्जा खत्म: सुप्रीम कोर्ट ने दोहराया 1950 आदेश का प्रावधान

  नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने मंगलवार को एक अहम फैसले में स्पष्ट किया कि हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म के अलावा किसी अन्य धर्म को अपनाने पर व्यक्ति का अनुसूचित जाति (SC) का दर्जा समाप्त हो जाता है। अदालत ने कहा कि धर्म परिवर्तन के साथ ही SC से जुड़े सभी संवैधानिक लाभ और अधिकार भी खत्म हो जाते हैं। न्यायमूर्ति पी. के. मिश्रा और न्यायमूर्ति एन. वी. अंजारिया की पीठ ने यह फैसला सुनाते हुए कहा कि यह प्रावधान पहले से ही संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश, 1950 में स्पष्ट रूप से निर्धारित है। आदेश के क्लॉज 3 के अनुसार, केवल हिंदू, सिख और बौद्ध धर्म मानने […]

छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क, तापमान में बढ़ोतरी के संकेत; फिलहाल बारिश की संभावना नहीं

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और बारिश की फिलहाल कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों में प्रदेश के किसी भी हिस्से में वर्षा दर्ज नहीं की गई है। राजधानी रायपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है। सुबह और शाम के समय हवा में नमी क्रमशः 37% और 31% दर्ज की गई। दिनभर आसमान में केवल 20% बादल छाए रहे, जिससे मौसम साफ बना रहा। प्रदेश के अन्य जिलों की बात करें तो […]

Big News : छत्तीसगढ़ में ख़त्म होगा नक्सलवाद : टॉप लीडर पापाराव आज कर सकता है सरेंडर, 12 माओवादी भी डालेंगे हथियार

  बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, माओवादियों के केंद्रीय समिति का सदस्य और मोस्ट वांटेड नक्सली पापाराव जल्द ही बीजापुर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर सकता है। उसके साथ करीब 12 अन्य माओवादी भी हथियार डालने की तैयारी में हैं। सूत्रों के अनुसार, पापाराव लंबे समय से सुरक्षा बलों के निशाने पर था और उस पर कई गंभीर वारदातों में शामिल होने के आरोप हैं। उसके सरेंडर को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि सरकार द्वारा तय 31 मार्च 2026 की डेडलाइन के करीब आते […]

एलपीजी सप्लाई पर राहत: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़े दो टैंकर, 65 लाख से ज्यादा सिलिंडर भरने जितनी गैस

  नई दिल्ली। देश में एलपीजी आपूर्ति को लेकर बड़ी राहत की खबर सामने आई है। भारत के झंडे वाले दो एलपीजी टैंकर सुरक्षित रूप से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ रहे हैं। उम्मीद है कि ये जहाज अगले दो दिनों में भारतीय तटों तक पहुँच जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘पाइन गैस’ और ‘जग वसंत’ नाम के ये दोनों टैंकर सोमवार सुबह फारस की खाड़ी से रवाना हुए और सुरक्षित रूप से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर लिया। दोनों जहाज एक साथ आगे बढ़ रहे हैं। पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के अनुसार, इन दोनों जहाजों में कुल 92,612 टन एलपीजी लदी हुई है। […]