Big Breaking : कोलंबिया में सैन्य विमान हादसा: 60 से अधिक मौतें, कई लापता; राहत कार्य जारी

इंटरनेशनल न्यूज़। दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार को एक भीषण सैन्य विमान हादसा हुआ, जिसमें 60 से अधिक लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई लोग अभी भी लापता हैं। हादसे के समय विमान में 120 से अधिक लोग सवार थे, जिनमें अधिकांश सैनिक शामिल थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोलंबियाई वायुसेना का हरक्यूलिस C-130 परिवहन विमान पुटुमायो प्रांत के प्यूर्टो लेगुइजामो से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान सैनिकों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जा रहा था। कोलंबियाई सेना ने कई जवानों की मौत की पुष्टि की है, जबकि राहत और बचाव दल द्वारा घटनास्थल पर अभियान […]

आज चैत्र नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें प्रिय भोग और मंत्र

नवरात्रि का छठा दिन मां कात्यायनी को समर्पित है। मां कात्यायनी का जन्म ऋषि कात्यान के घर हुआ था इसलिए ही उनका नाम मां कात्यायनी पड़ा है। ऐसी मान्यता है कि मां कात्यायनी की पूजा करने से साहस में वृद्धि होती है। साथ ही मां कात्यायनी की पूजा से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष को विजय प्राप्त करने में सफलता मिलती है। मां कात्यायनी की पूजा करने से सुयोग्य जीवनसाथी की प्राप्ति होती है। यहां विस्तार से जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि, भोग, मंत्र, आरती और नवरात्रि छठे दिन की पूजा का महत्व। मां कात्यायनी पूजा विधि इस दिन सुबह जल्दी उठकर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर लें। इस […]

मेहनत और लगन से ही मिलती है सफलता,सरगुजा के युवाओं में है अपार क्षमता-बाइचुंग भूटिया

  ० सरगुजा ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल हुए बाइचुंग भूटिया रायपुर। सरगुजा ओलंपिक 2026 के समापन अवसर पर भारतीय फुटबॉल जगत के दिग्गज और पूर्व कप्तान अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित बाइचुंग भूटिया ने जोहार सरगुजा से अभिवादन कर खिलाड़ियों में जोश भरते हुए उन्हें कड़ी मेहनत और अटूट संकल्प का मंत्र देते हुए युवाओं को खेल जगत में अपनी पहचान बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। दूरी मायने नहीं रखती, जुनून जरूरी है सिक्किम से सरगुजा तक के अपने सफर का जिक्र करते हुए भूटिया ने कहा कि भौगोलिक दूरियाँ प्रतिभा के आड़े नहीं आतीं। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा, मैं सिक्किम के एक बहुत छोटे से […]

आज का राशिफल 24 मार्च : वृषभ, कन्या और मकर राशि वालों के लिए आज का दिन निवेश और करियर में स्थिरता लाने वाला है

मेष राशि: अपनी बुनियादी जरूरतों को मजबूत करें आज चंद्रदेव आपके दूसरे भाव (धन और वाणी का क्षेत्र) में विराजमान हैं, जिससे आपका पूरा फोकस आर्थिक सुरक्षा और परिवार की खुशियों पर रहेगा। देखा जाए तो, ग्यारहवें भाव में बुधदेव, मंगलदेव और राहु की उपस्थिति आपको सामाजिक दायरे से बड़ा लाभ दिला सकती है। वहीं सूर्यदेव, शुक्रदेव और शनिदेव आपके बारहवें भाव में बैठकर आपको गहरी प्लानिंग और आत्म-चिंतन की प्रेरणा दे रहे हैं। आज आपकी बातों में गजब का अधिकार और वजन झलकेगा। चंद्रदेव की कृपा से आप किसी पेचीदा रिश्ते को भी मुनाफे में बदलने का जज्बा रखेंगे। ध्यान रहे, मंगलदेव और राहु का प्रभाव आपको जल्दबाजी में […]

आज का पंचांग 24 मार्च : आज चैत्र नवरात्रि के छठा दिन, जानें मां कात्यायनी की पूजा का मुहूर्त

24 मार्च 2026, मंगलवार को चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है, जो शाम 04:07 बजे तक रहेगी। आज सूर्योदय 06:21 बजे और सूर्यास्त 06:34 बजे होगा। चंद्रदेव आज वृषभ राशि और रोहिणी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे, जो कला, रचनात्मकता और शांत मन का प्रतीक है। आज का अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:03 से 12:52 बजे तक है, जबकि राहुकाल शाम 03:31 से 05:03 बजे तक रहेगा, जिसमें शुभ कार्यों से बचना चाहिए। आज यमुना छठ (यमुना जयंती) का पावन पर्व है। चैत्र नवरात्रि के दौरान आने वाला यह दिन माता यमुना के पृथ्वी पर अवतरण का उत्सव है। ब्रज क्षेत्र में इसे बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता […]

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 2026: “नेक्स्ट जेनरेशन GST 2.0” पर वैश्विक मंथन

रायपुर। मैट्स विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट स्टडीज़ द्वारा 23–24 मार्च 2026 को “नेक्स्ट जेनरेशन GST 2.0: इसके वैश्विक प्रभाव” विषय पर द्विदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सिविल लाइंस स्थित न्यू कन्वेंशन हॉल एवं सर्किट हाउस में गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। सम्मेलन में देश-विदेश के विद्वानों, शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों ने भाग लेकर आधुनिक कर प्रणाली, वैश्विक आर्थिक प्रभावों और नीतिगत दृष्टिकोणों पर गहन चर्चा की। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। संयोजक डॉ. उमेश गुप्ता ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सम्मेलन की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर कुलाधिपति गजराज पगारिया, कुलपति प्रो. (डॉ.) के.पी. यादव, डायरेक्टर जनरल […]

ACB का बड़ा एक्शन: नगर पालिका में छापा, रिश्वत लेते अकाउंटेंट गिरफ्तार, CMO से पूछताछ

  मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ नगर पालिका परिषद में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरी के मामले का खुलासा किया है। ACB टीम ने छापा मारकर एक अकाउंटेंट को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ठेकेदार से उसके कार्य का बिल पास कराने के एवज में CMO द्वारा ₹53,000 की रिश्वत की मांग की गई थी। इसमें से ₹20,000 की पहली किश्त पहले ही नगद दी जा चुकी थी। बताया जा रहा है कि शेष ₹33,000 की राशि देने के लिए ठेकेदार आज दोपहर CMO […]

हिरणों की मौत से हड़कंप: वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 2 DFO ट्रांसफर, 3 कर्मचारी सस्पेंड

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित संजय वन वाटिका में 15 हिरणों की संदिग्ध मौत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है और दो आईएफएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। आदेश के अनुसार, प्रभाकर खलखो (2014), जो अब तक सरगुजा में प्रभारी वन संरक्षक (कार्य योजना मंडल) के पद पर कार्यरत थे, उन्हें कोरिया जिले में वन उप संरक्षक (प्रादेशिक) के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं, चन्द्रशेखर शंकर सिंह परदेशी (2020), जो कोरिया में इसी पद पर थे, अब सरगुजा में प्रभारी वन संरक्षक (कार्य योजना मंडल) की जिम्मेदारी संभालेंगे। घटना […]

Big News : 12वीं हिंदी पेपर लीक: परीक्षा निरस्त, अब 10 अप्रैल को दोबारा होगी परीक्षा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड की हिंदी परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। पेपर लीक की आशंका के चलते माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हिंदी विषय की परीक्षा को निरस्त कर दिया है। यह परीक्षा 14 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी। जानकारी के अनुसार, परीक्षा से पहले सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुपों में कुछ सवाल वायरल होने के दावे सामने आए थे। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मंडल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया। मामले में जांच शुरू कर दी गई है और सिटी कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। साइबर सेल भी पूरे प्रकरण की जांच […]

प्रयागराज में अमोनिया गैस टैंक फटने से बड़ा हादसा, कोल्ड स्टोरेज ध्वस्त; 8 मजदूरों की मौत, कई गंभीर

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार को एक भीषण औद्योगिक हादसा सामने आया। फाफामऊ क्षेत्र के चंदापुर स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस टैंक फटने से पूरी इमारत धराशायी हो गई। हादसे में कम से कम आठ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह कोल्ड स्टोरेज समाजवादी पार्टी के नेता अंसार अहमद का बताया जा रहा है। हादसे के समय शीतगृह में डेढ़ दर्जन से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। अचानक तेज धमाका हुआ और पूरी इमारत मलबे में तब्दील हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों और […]