लोकसभा चुनाव 2024 : छत्तीसगढ़ में टूटा बसपा और गोंगपा का गठबंधन
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में तीन महीना पहले तक बने रहने वाले गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बीच गठबंधन टूट गया है। बसपा ने अब तय किया है कि वह राज्य की सभी 11 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। इससे पहले विधानसभा 2023 के चुनाव में दोनों पार्टियों ने गठबंधन कर सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन केवल गोंगपा एक सीट जीत पाई थी। बसपा राज्य की सभी 11 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने के अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश बाजपेयी ने हरिभूमि से चर्चा में कहा है कि जल्द ही सभी सीटों के लिए […]



