कुत्तों ने किया चीतल का शिकार, पुलिस ने बचाई जान और वन विभाग को सौंपा

  धमतरी। वन्यप्राणी चीतल की जान पर उस समय सामत आई जब आसपास के कुत्ते उस पर टूट पड़े। लेकिन कहा जाता है कि जाको राखे साइयां मार सके न कोय,इस समय पुलिस वालों की नजर पड़ी और उन्होंने उसे सुरक्षित बचा लिया। घटना 21 मार्च की है। जंगल क्षेत्र से चीतल(हिरण )विचरण कर रहा था। इसी दौरान कुछ कुत्ते उसे पर टूट पड़े और नोच कर उसे घायल कर दिया। इसी दौरान खल्लारी थाना स्टाफ की नजर उस पर पड़ी। तत्काल कुत्तों को भगाकर उसे सुरक्षित थाना लाए जहां पर मरहम पट्टी लगाकर वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग के कर्मचारी पहुंचे और उसे सुरक्षित अपने साथ […]

Live कोर्ट में पेश हुए केजरीवाल: ईडी की ओर से बयान- केजरीवाल शराब घोटाले के मुख्य साजिशकर्ता

नेशनल न्यूज़। प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कल उनकी गिरफ्तारी के बाद आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाया गया। ईडी ने 10 दिन की कस्टडी की मांग रखी है। ईडी ने 28 पेजों का दस्तावेज जज के सामने पेश किया है और इसमें बताया है कि उन्होंने क्यों केजरीवाल को गिरफ्तार किया है और क्यों वह कस्टडी की मांग रख रहे हैं। ईडी ने यह भी कहा कि यह शराब घोटाला 600 करोड़ का है, जिसमें 100 करोड़ का नहीं। साथ ही ईडी ने 2 लोगों की चैट भी जज के सामने दिखाई, जिसमें पैसों के लेनदेन को लेकर बात हुई। […]

CGPSC की प्रारंभिक परीक्षा 2023 के परिणाम घोषित, UPSC की तर्ज पर वर्गवार और उपवर्गवार कटऑफ नंबर जारी

  रायपुर।छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा संघ लोक सेवा आयोग की तर्ज पर इस बार प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जारी किए गए हैं। मुख्य परीक्षा हेतु अर्हता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक और नाम के साथ ही वर्गवार और उपवर्गवार कटऑफ नंबर भी घोषित किए गए हैं। आयोग द्वारा जारी परिणाम में मुख्य परीक्षा हेतु कुल 3597 अभ्यर्थियों ने अर्हता प्राप्त की है। छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा 17 सेवाओं हेतु कुल 242 पद विज्ञापित की गए थे। इसके लिए 1 लाख 58 हजार 211 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत किए थे। चयन प्रक्रिया के पहले चरण के रूप में राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 का आयोजन 11 फरवरी […]

सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अन्ना हजारे ने कहा,मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी उनके अपने कर्मों के कारण हुई

नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल के “शराब नीति बनाने” पर नाराजगी व्यक्त की और कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी उनके अपने कर्मों के कारण हुई है। मैं अब उन्हें कोई सलाह नहीं दूंगा। अन्ना हजारे ने कहा, “मैं इस बात से बहुत परेशान हूं कि जो अरविंद केजरीवाल मेरे साथ काम करते थे, शराब के खिलाफ आवाज उठाते थे, वे अब शराब नीतियां बना रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी उनके अपने कर्मों के कारण हुई है। लेकिन वह क्या करेंगे? सत्ता के सामने किसी की नहीं चलती।” अन्ना हजारे ने आगे कहा, ”गिरफ्तारी हो चुकी है, अब कानून के मुताबिक जो होगा वो […]

बड़ी खबर : अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से याचिका वापस ली, अर्जी में गिरफ्तारी को दी थी चुनौती

नेशनल न्यूज़। दिल्ली शराब नीति मामले में अहम खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी याचिका वापिस ले ली है। केजरीवाल के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में यह जानकारी दी। निचली अदालत में सुनवाई की वजह से यह याचिका वापिस ली गई है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट दिल्ली शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ अरविंद केजरीवाल की याचिका पर तत्काल सुनवाई के लिए सहमत हो गया था। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश और न्यायमूर्ति बेला द्विवेदी की एक विशेष पीठ गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री की याचिका पर सुनवाई करेगी। यह सुनवाई तब होगी जब पार्टी के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के आह्वान […]

CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ ‘आप’ का प्रदर्शन, ये मेट्रों स्टेशन बंद; जाम से परेशान लोग

दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया। दिल्ली के कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई। शुक्रवार सुबह से ही दिल्ली के आईटीओ इलाके में पुलिस ने बैरिकेडिंग की। सीएम अरविंद केजरीवाल की ईडी गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। आईटीओ मेट्रो स्टेशन को किया बंद वहीं, डीएमआरसी ने पुलिस के कहने पर आईटीओ मेट्रो स्टेशन आज सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक बंद कर दिया। आईटीओ चौक पर रास्ता बंद होने की वजह से जाम […]

लोकसभा चुनाव 2024 : बसपा से छत्तीसगढ़ में दो सीटों पर उतारे प्रत्याशी, बस्तर और जांजगीर में इन्हें मिला टिकट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के रण में कांग्रेस, बीजेपी के साथ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी एंट्री मारी है. यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की बसपा ने छत्तीसगढ़ में अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया है. बसपा ने दो लोकसभा सीट से प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है. जिसमें जांजगीर चांपा लोकसभा सीट से रोहित कुमार डहरिया और बस्तर लोकसभा सीट से आयतु राम मांडवी चुनाव लड़ेंगे. बता दें कि छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में भाजपा ने 11 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है. वहीं कांग्रेस ने अभी सिर्फ 6 सीटों पर ही उम्मीदवारों की घोषणा की है.  

आज का इतिहास 22 मार्च : 1882 में आज ही के दिन हुई थी घातक संक्रामक बीमारी ‘टीबी’ की पहचान

22 मार्च का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1882 में आज ही के दिन घातक संक्रामक बीमारी ‘टीबी’ की पहचान हुई थी। 1923 में 22 मार्च के दिन ही पहली बार आइस हाकी मैच का रेडियो से प्रसारण हुआ था। 1942 में आज ही के दिन सर स्टैफोर्ड क्रिप्स के नेतृत्व में क्रिप्स मिशन भारत आया था। 22 मार्च का इतिहास (22 March Ka Itihas) इस प्रकार है: 2020 में आज ही के दिन कोरोना महामारी के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता कर्फ्यू लगाने का एलान किया था। 1999 में 22 मार्च के दिन ही जार्डन के शाह अब्दुल्ला ने अपनी पत्नी राजकुमारी रानिया को आधिकारिक रूप से […]

Holi Special Recipe: पोहे से बनाएं रसगुल्ला

पोहा रसगुल्ला बनाने की सामग्री: 1 कप पोहा 1 लीटर दूध 1 कप चीनी 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस 2-3 कप पानी 3-4 धागे केसर 1 बड़ा चम्मच पिस्ता, बारीक कटा हुआ पोहा रसगुल्ला बनाने का तरीका- ० सबसे पहले पोहे को अच्छी तरह से साफ कर लें। इसके बाद इसे धोकर एक प्लेट में फैलाकर रख दें, ताकि यह सूख जाए। ० एक बड़े बर्तन में मीडियम आंच पर दूध को उबाल लें। एक बार जब यह उबल जाए तो आंच धीमी कर दें और इसे कुछ मिनट तक पकने दें। ० दूध में नींबू का रस मिलाएं और धीरे से हिलाएं। दूध फटना शुरू हो जाएगा और […]

आज कोर्ट में पेश होंगे केजरीवाल ,शाम छह बजे तक ITO मेट्रो स्टेशन बंद; कड़ी सुरक्षा के इंतजाम

दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने गुरुवार देर शाम दो घंटे की पूछताछ के बाद सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप आज देशभर में प्रदर्शन करने वाली है। ईडी केजरीवाल को आज PMLA कोर्ट में पेश करेगी। आईटीओ चौक पर रास्ता बंद होने की वजह से जाम की स्थिति पैदा हो गई है। सड़क पर गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गई हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ‘हमारे पार्टी कार्यालय को छावनी में बदल दिया गया है’ दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘मैं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, एमके स्टालिन, अखिलेश यादव सहित सभी विपक्षी […]