भाजपा सरकार ने 100 दिन में पूरी की मोदी की गारंटी, छत्तीसगढ़ में लौटा सुशासन : भाजपा

0 मुख्यमंत्री साय की सरकार ने द्रुत गति से कार्य करते हुए गरीब, किसान, महिलाओं व युवाओं के हित में लिए बडे़ फैसले 0 जनता के आशीर्वाद से जीतेंगे छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटें गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी सरकार के 100 दिन पूर्ण होने पर गरियाबंद भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश साहू, जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि जनता जर्नादन के आर्शीवाद से कांग्रेस के कुशासन को उखाड़ कर प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है। 13 दिसम्बर 2023 को हमारी सरकार ने शपथ ली थी और विष्णुदेव साय की सरकार ने मात्र 100 दिनों के कार्यकाल […]

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव राजेंद्र लुंकड़ ने अपने साथियों के साथ प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, उप मुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति में भाजपा प्रवेश किया

धमतरी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में विश्व में भारत के बढ़ते प्रभाव, विकसित भारत संकल्प 2047, राम मंदिर निर्माण, सशक्त राष्ट्र के निर्माण एवं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित होकर प्रीतेश गांधी प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य भाजपा छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में धमतरी से दो बार के विधायक रहे स्व. केशरीमल लुंकड़ के पुत्र एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव राजेंद्र लुंकड़ के नेतृत्व में धमतरी से बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने आज रायपुर में भाजपा प्रवेश किया। प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा, सांसद सुनील सोनी, पूर्व विधायक सौरभ सिंह सहित वरिष्ठ […]

शारीरिक क्षमता के साथ मानसिक बल को बढ़ाता है बॉडी बिल्डिंग :ईडी एम एस चौहान

० पॉवर कंपनी में अंतर क्षेत्रीय शक्तित्तोलन एवं शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता का आगाज रायपुर।छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में दो दिवसीय अंतर क्षेत्रीय पॉवर लिफ्टिंग एवं बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का गुरूवार को शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव एवं कार्यपालक निदेशक एम एस चौहान ने कहा कि बॉडी बिल्डिंग और पॉवर लिफ्टिंग जैसे खेल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक बल को भी बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि पॉवर कंपनी ऊर्जा क्षेत्र में कार्य करती है ऐसे में उनके अधिकारी – कर्मचारी हमेशा ऊर्जा से भरे रहे यह प्रबंधन का प्रयास रहता है। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के अध्यक्ष कार्यपालक […]

शॉपिंग मॉल हादसा : सीएम ने लिया संज्ञान, सभी शॉपिंग मॉल में सुरक्षा उपकरणों समेत अन्य सुरक्षा व्यवस्था की जांच के दिए निर्देश

रायपुर। राजधानी के शॉपिंग मॉल में हुए हादसे में एक साल के मासूम राजवीर की दुःखद मृत्यु के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेश के सभी शॉपिंग मॉल के लिए निर्देश दिया है. अब प्रदेश के सभी शॉपिंग मॉल और ऐसे सार्वजनिक स्थानों के सुरक्षा उपकरणों समेत अन्य सुरक्षा व्यवस्था की जांच होगी. इसकी जानकारी सीएम ने X के माध्यम से दी है. बता दें कि बीते 19 मार्च को एक परिवार सिटी सेंटर मॉल में दूसरे माले से तीसरे माले में जाने के लिए स्केलेटर में चढ़ रहा था. इसी दौरान एक साल का मासूम युवक के हाथ से छूट गया और वह नीचे जा गिरा. बच्चे को गंभीर […]

चेन स्नेचिंग और वाहन चोरी करने वाले गैंग का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 3 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

रायपुर। राजधानी में चेन स्नेचिंग और वाहन चोरी करने वाले गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आधा दर्जन से अधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले एक अंतर्राज्यीय समेत 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी अधिकतर बुजुर्ग महिलाओं को अपना शिकार बनाते थे. घटना को अंजाम देने वाले आरोपी के साथ-साथ संरक्षण देने वाले को भी गिरफ्तार किया गया है. आरोपी घटना को अंजाम देने के पहले खुद की पहचान छिपाने के लिए अपना चेहरा ढ़कने के साथ ही वाहन में फर्जी नंबर प्लेट लगाते थे. आरोपियों के कब्जे से 5 नग सोने की चैन, 2 नग सोने की अंगूठी वजन […]

रायपुर पहुंचे सचिन पायलट,कहा -केंद्र सरकार कांग्रेस के खाते सील कर रही है. कांग्रेस को चुनाव में रोकने की कोशिश हो रही है

रायपुर।दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट रायपुर पहुंचे हैं. एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. आज वे जांजगीर में कार्यकर्ता सम्मलेन में शामिल होंगे. वहीं बिलासपुर में रात्रि विश्राम करेंगे. कल रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेंगे. मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कांग्रेस के खाते सील कर रही है. कांग्रेस को चुनाव में रोकने की कोशिश हो रही है. आयकर का नोटिस देना, प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई कर रही है. लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है. प्रमुख विपक्षी दल पर अंकुश लगाया जा रहा है. निर्वाचन आयोग को इस पर तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई […]

IT Raid: छत्तीसगढ़ में आईटी की दबिश, रायपुर और राजनांदगांव में जमीन कारोबारी के ठिकानों पर दी दबिश

रायपुर। आयकर विभाग ने आज तड़के रायपुर और राजनांदगांव में जमीन कारोबार और फाइनेंस से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी है.बताया जा रहा है कि आयकर विभाग ने रायपुर में रियल इस्टेट कारोबारी चंदू दाऊ के ठिकानों पर छापा मारा. पिछली सरकार में चंदू दाऊ की पॉवरफुल लोगों में अच्छी पैठ रही है. चर्चा है कि सत्ता के क़रीब रहे कुछ पूर्व नौकरशाह और कारोबारियों के निवेश संबंधी कड़ी जुड़ने की वजह से आयकर की टीम पहुँची.   इसके अलावा फाइनेंस ब्रोकर प्रकाश लूलिया के ठिकानों पर भी आईटी टीम के पहुंचने की सूचना है. साथ ही सुंदरा कंस्ट्रक्शन के कई ठिकानों पर आईटी को रेड कार्रवाई जारी […]

बदायूं डबल मर्डर: बरेली से पकड़ा गया दूसरा आरोपी जावेद, दो मासूम बच्चों की निर्मम हत्या का अब खुलेगा राज

बदायूं। यूपी के बदायूं जिले में मंगलवार की शाम को दो बच्चों की हत्या की सनसनीखेज वारदात के दूसरे आरोपी को पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार किया है। बदायूं पुलिस ने बरेली की बरादरी थाना पुलिस से सहयोग से सेटेलाइट चौराहे से पकड़ा है। पुलिस उसे बदायूं ले गई है। जावेद पर 25 हजार रुपये का इनाम था। बदायूं के एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया आरोपी जावेद को बरेली से गिरफ्तार कर लिया गया है। जावेद वहां की बारादरी पुलिस चौकी में खुद को सरेंडर करने पहुंचा था इसके बाद वीडियो भी जारी किया। वीडियो में एक युवक ऑटो में बैठा दिखाई दे रहा है। वह अपना नाम जावेद बता […]

प्रेस वार्ता में छलका राहुल गांधी का दर्द,कहा -‘कांग्रेस के खाते फ्रीज, हम चुनाव प्रचार नहीं कर पा रहे हैं’

  नेशनल न्यूज़। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कॉन्फ्रेंस में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद रहे। खरगे ने कहा कि किसी भी लोकतंत्र के लिए चुनाव एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा आज स्वायत एजेंसियों पर सरकार का कंट्रोल है और वो अपने मन से कार्रवाई कर रहे हैं। इसी के साथ खरगे ने चुनावी बॉन्ड (Electoral bond) को लेकर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के कारण चुनावी बॉन्ड पर बड़ी सच्चाई सामने आई है। कांग्रेस नेता ने कहा कि सत्ता पक्ष ये नहीं चाहता कि हर कोई बराबरी से चुनाव (Lok Sabha Election 2024) […]

कांग्रेस का बड़ा बुरा हाल है, कोई लड़ने को तैयार नहीं : सीएम विष्णुदेव साय

रायपुर। लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा नहीं कर पाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का बड़ा बुरा हाल है, कोई लड़ने को तैयार नहीं है. कल से प्रथम चरण के लिए नॉमिनेशन शुरू हो गया है. बस्तर में प्रथम चरण में चुनाव होना है, लेकिन कांग्रेस अभी तक प्रत्याशी घोषणा नहीं कर पाई है. लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का प्रचार करने बस्तर के दौरे पर रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि लोग कांग्रेस छोड़-छोड़ कर जा रहे हैं. वहीं राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री […]