जांजगीर : केएसके पॉवर प्लांट में मजदूर की फांसी के फंदे पर लटकती मिली लाश, हत्या या आत्महत्या पुलिस करेगी जांच

जांजगीर चांपा। जिले में स्थित केएसके पॉवर प्लांट में मजदूर की फांसी के फंदे पर लटकती हुई लाश मिली है. शव मिलने से प्लांट में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. यह मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है. ये हत्या है या आत्महत्या पुलिस इसकी जांच करेगी। जानकारी के अनुसार, अकलतरा थाना क्षेत्र स्थित केएसके पॉवर प्लांट के सीसीआर बिल्डिंग के स्विच गियर रूम में फांसी पर लटका हुआ शव मिला है. मृतक भूविस्थापित मजदूर था जिसका नाम अजय साहू नरियरा गांव बताया जा रहा है. ये मामला हत्या या सुसाईट का है स्पष्ट नहीं हो पाया है. अकलतरा […]

रक्षाबंधन विशेष : काजू पनीर बर्फी

आवश्यक सामग्री – काजू – 1 कप (150 ग्राम) दूध – 1 कप (250 मि.ली.) पनीर – 250 ग्राम चीनी – ¾ कप (150 ग्राम) घी – 2 टेबल स्पून इलायची पाउडर – ½ छोटी चम्मच पिस्ता – 10-12 सजाने के लिए विधि – ० काजू पनीर बर्फी बनाने के लिए काजू को दूध में 2 घंटे के लिए भिगो कर रख दीजिए. काजू के दूध में भिगो लेने के बाद दूध और काजू को मिक्सर जार में डालकर, पीसकर, पेस्ट बना लीजिए. ० पेस्ट में ही चीनी डाल दीजिए और साथ में पनीर को क्रम्बल करके डाल दीजिए, और फिर से मिक्सर को चलाइये और बारीक पेस्ट बना कर […]

अवैध मदिरा के धारण, परिवहन एवं विक्रय पर करें कठोर कार्यवाही: आबकारी आयुक्त

० दो दिन में 191 व्यक्ति गिरफ्तार, सोलह लाख रूपए की 2340 लीटर मदिरा जब्त, अन्य प्रांत की 83 लीटर शराब की हुई जब्त ० आबकारी विभाग के 31 चेकपोस्टों पर अवैध मदिरा परिवहन की सघन निगरानी ० शिकायत के लिए टोल फ्री नम्बर 14405 जारी , निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सख्त कार्रवाई शुरू रायपुर।आबकारी आयुक्त जनक प्रसाद पाठक ने आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 के मद्देनजर विशेष अभियान चलाकर विभागीय उड़नदस्तों और जिला अधिकारियों को अवैध मदिरा के धारण, परिवहन एवं विक्रय पर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आबकारी विभाग के 31 चेकपोस्टों पर अवैध मदिरा परिवहन की सघन निगरानी रखने को कहा गया है। […]

शांति पूर्ण एवं सुचारू विधानसभा चुनाव की तैयारी ,अन्तर्राज्यीय समन्वय हेतु छत्तीसगढ़ के सभी सीमावर्ती राज्यों के साथ पुलिस महानिदेशक स्तर की

० नक्सल विरोधी अभियानों एवं कानून-व्यवस्था पर विस्तृत विचार-विमर्श ० अन्तर्राज्यीय समन्वय हेतु भविष्य में रेंज, जिला, अनुविभाग एवं थाना स्तर पर आयोजित होंगी समन्वय बैठक रायपुर। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में सीमावर्ती राज्यों ओड़िशा, झारखण्ड, मध्यप्रदेश के साथ अन्तर्राज्यीय समन्वय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में नक्सल विरोधी अभियानों एवं कानून-व्यवस्था संबंधी आपसी समन्वय एवं रणनीति तैयार करने हेतु विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पुलिस महानिदेशक ओड़िशा  सुनील कुमार बंसल, पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़  अशोक जुनेजा एवं पुलिस महानिदेशक झारखण्ड  अजय कुमार सिंह के अलावा केन्द्रीय एजेंसियों, केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों क्रमशः सीआरपीएफ, बीएसएफ, […]

मुख्यमंत्री आज चम्पारण में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के निर्माण कार्यों का करेंगे लोकार्पण

रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 29 अगस्त को शाम 5.30 बजे चम्पारण के श्री चम्पेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के तहत कराए गए निर्माण कार्यों का लोकर्पण करेंगे। चम्पारण में 3 करोड़ 58 लाख रूपए की लागत से प्रभु श्रीराम की प्रतिमा, रामवाटिका, दीप स्तम्भ, भव्य प्रवेश द्वार, रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर, कैफेटेरिया, पर्यटन सूचना केन्द्र, गजीबो, लैण्डस्केपिंग, बाउंड्रीवाल, विद्युतीकरण, प्लंबिंग कार्य, पब्लिक टायलेट एवं विभिन्न अधोसंरचना विकास के कार्य कराए गए हैं।

आज का इतिहास 29 अगस्त : भारतीय हॉकी के महान खिलाड़ी ध्यानचंद के जन्मदिन है, इसलिए मनाया जाता है राष्ट्रीय खेल दिवस

राष्ट्रीय खेल दिवस भारत में हर साल 29 अगस्त को मनाया जाता है। इस दिन को भारतीय हॉकी के महान खिलाड़ी ध्यानचंद के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। ध्यानचंद सिंह का जन्म 29 अगस्त 1905 को प्रयागराज में हुआ था, वे भारतीय हॉकी टीम के एक प्रमुख और महान खिलाड़ी थे। राष्ट्रीय खेल दिवस का उद्देश्य भारतीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना है और खेलों को बढ़ावा देना है। इस दिन खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाता है और उनके योगदान को मान्यता दिलाई जाती है। आज के इस लेख में हम आपको 29 अगस्त से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख […]

आज का राशिफल 29 अगस्त : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए मंगलवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। किसी कानूनी मामले में आपको सावधान रहना होगा। परिजनों की सलाह पर चलकर आप आगे बढ़ेंगे। आपको अपनी अच्छी सोच से लोगों को आसानी से मात दे पाएंगे, लेकिन अपने शारीरिक कष्टों को अनदेखा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है। इसका असर उनकी परीक्षा पर पड़ सकता है, इसलिए अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखें। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। दांपत्य जीवन में यदि कोई अवरोध लंबे समय […]

सावन का आखिरी मंगला गौरी व्रत आज : व्रत करें पाएं मनचाहा वर और गृहस्थी का हर सुख

सावन के लगभग दो महीने बीतने के बाद आज सावन के आखिरी मंगला गौरी व्रत का शुभ आगमन हुआ है। सावन के महीने में कुंवारी और सुहागन महिलाएं मां मंगला गौरी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उनकी पूजा और व्रत करती हैं। कहते हैं मां मंगला गौरी को प्रसन्न करने से मनचाहे वर की प्राप्ति होती है और घर-गृहस्थी का हर सुख प्राप्त होता है। मंगला गौरी व्रत अधिक मास होने के कारण इस बार सावन पूरे 58 दिन का हो गया था। आमतौर पर सावन में मंगला गौरी व्रत 4-5 बार आता है लेकिन इस बार पूरे 9 मंगला गौरी व्रतों का शुभ आगमन हुआ था। आज आखिरी […]

सावन पूर्णिमा : जानें, कब मनाई जाएगी सावन माह की आखिरी पूर्णिमा 30 या 31 अगस्त

  हिंदू धर्म में सावन माह की पूर्णिमा का विशेष महत्व है। श्रावण माह में पड़ने के कारण इसे श्रावण पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ महादेव की पूजा करने का भी विधान है। इसी के साथ आपको बता दें कि पूर्णिमा के दिन ही रक्षाबंधन का त्यौहार भी मनाया जाता है लेकिन इस बार काफी लोगों के मन में पूर्णिमा को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ये 30 को मनाई जाएगी या फिर 31 को। श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 30 अगस्त को दोपहर 12:27 मिनट से होगी और अगले दिन 31 अगस्त सुबह 8:35 मिनट […]

भारत 2 सितंबर को फिर से रचेगा इतिहास, सूर्य के बारे में जानने रवाना होगा आदित्य एल-1

नेशनल न्यूज़। भारतीय अतंरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की सफलता के बाद, 2 सितंबर को श्रीहरिकोटा से सूर्य का अध्ययन करने वाले मिशन आदित्य एल-1 का प्रक्षेपण करेगा। ISRO ने सोमवार को घोषणा की कि सूर्य का अध्ययन करने वाला पहला अंतरिक्ष आधारित भारतीय मिशन आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान 2 सितंबर को 11 बजकर 50 मिनट पर शार रेंज, श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किया जाएगा। इसके लिए इसरो अपने वकर्हॉर्स और विश्वसनीय प्रक्षेपण वाहन PSLV-C57 का उपयोग करेगा। धरती से करीब 15 लाख किलोमीटर की दूरी तक जाएगा आदित्य एल 1 आदित्य एल 1 धरती से करीब 15 लाख किलोमीटर की दूरी तक जाएगा और सूर्य का अध्ययन करेगा। […]