किसान आंदोलन : भारतीय किसान यूनियन ने किया बड़ा फैसला, अब भाजपा नेताओं के घर के बाहर भी देंगे धरना

  नेशनल न्यूज़। भारती किसान यूनियन एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किसानों के विरोध प्रदर्शन के पांचवें दिन शनिवार को पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन वरिष्ठ नेताओं के आवासों के बाहर धरना देने का फैसला किया है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, भाजपा की पंजाब इकाई के प्रमुख सुनील जाखड़ और वरिष्ठ नेता केवल सिंह ढिल्लों के आवासों के बाहर धरना देने के अलावा, यूनियन किसानों के “दिल्ली चलो” आह्वान को समर्थन देते हुए राज्य में टोल प्लाजा पर भी विरोध प्रदर्शन करेगी। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के “दिल्ली चलो” मार्च के पांचवें दिन फसलों के […]

आज का इतिहास 17 फरवरी : दिल की धड़कन सुनने के लिए स्टेथोस्कोप बनाने वाले रेने लेने का आज जन्मदिन

जब भी आप किसी डॉक्टर के पास जाते हैं तो डॉक्टर सबसे पहले स्टेथोस्कोप के जरिए आपके दिल की धड़कन सुनते हैं। पहले ऐसा नहीं होता था। पहले डॉक्टर मरीज के सीने पर अपना कान लगाकर दिल की धड़कन सुनते थे, इससे महिला मरीज काफी असहज होती थी। स्टेथोस्कोप का आविष्कार होने के बाद यह समस्या खत्म हो गई। फ्रांस के रेने लेने ने ही स्टेथोस्कोप का आविष्कार किया था। 1781 में आज ही के दिन फ्रांस के पेरिस में रेने लेने का जन्म हुआ था। रेने जब 5 साल के थे, तभी उनकी मां गुजर गईं। उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई अपने अंकल की देखरेख में की, लेकिन बाद में […]

दिल्ली में बीजेपी का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आज, छत्तीसगढ़ के सीएम समेत 330 नेता होंगे शामिल

रायपुर /दिल्ली। दिल्ली में आज से दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन भारत मंडपम प्रगृति मैदान में शुरु होगा. जिसमें शामिल होने के लिए सीएम विष्णुदेव साय, मंत्रिमंडल, विधायक, प्रदेश अध्यक्ष, पदाधिकारी समेत सत्ता और संगठन से जुड़े नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं. अधिवेशन में विधायकों को अकेले तो वहीं मंत्रियों के स्टाफ को साथ लाने की अनुमति है. छत्तीसगढ़ से अधिवेशन में शामिल होने के लिए करीब 330 नेता पहुंचे हैं. बीजेपी इस अधिवेशन में पिछले एक साल में किए कार्यक्रमों और कार्ययोजना की समीक्षा करेगी. साथ ही लोकसभा चुनाव को लेकर बनी रणनीति पर चर्चा होगी और आने वाले सालों के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी.  

किसान आंदोलन का पांचवां दिन, हरियाणा पुलिस SI की शंभू बॉर्डर पर दिल का दौरा पड़ने से मौत

नेशनल न्यूज़। ‘दिल्ली चलो’ आह्वान की अगुवाई कर रहे किसान नेताओं ने दावा किया कि हरियाणा के सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़कर और रबर की गोलियां चलाकर उनके खिलाफ ‘बल’ का इस्तेमाल किया, जिससे कई लोग घायल हो गए। पंजाब के किसानों ने मंगलवार को दिल्ली के लिए मार्च शुरू किया, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें हरियाणा के साथ पंजाब की सीमा पर शंभू और खनौरी बिंदुओं पर रोक दिया। तब से प्रदर्शनकारी दो सीमा बिंदुओं पर डटे हुए हैं। हरियाणा पुलिस के सब-इंस्पेक्टर हीरालाल का निधन वहीं इस बीच किसान आंदोलन के चलते शंभू बॉर्डर पर तैनात हरियाणा पुलिस के सब-इंस्पेक्टर हीरालाल का निधन। वह […]

छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 23 अप्रैल से

रायपुर।छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा 2024 तथा उर्दू अदीब, उर्दू माहिर प्रमाण-पत्र परीक्षा 23 अप्रैल से प्रारंभ होकर 4 मई 2024 तक जारी रहेगी। परीक्षा का समय प्रातः 9ः00 बजे से 12ः00 बजे तक निर्धारित है। राज्य के विभिन्न जिलों में परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा के अंतर्गत 23 अप्रैल को विशिष्ट उर्दू, 25 अप्रैल को विज्ञान, 27 अप्रैल को सामाजिक विज्ञान, 29 अप्रैल को गणित, 01 मई को सामान्य अंग्रेजी, सामान्य संस्कृत, 02 मई को सामान्य हिन्दी के प्रश्न-पत्र होंगे। हायर सेकेण्डरी पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा के तहत 23 अप्रैल को सामान्य हिन्दी, सामान्य अंग्रेजी, 25 अप्रैल को भूगोल, […]

छत्तीसगढ़ी में एम.ए. करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए पीएससी व व्यापम के माध्यम से जल्द होगी भर्तियां :बृजमोहन अग्रवाल

० शिक्षकों के पदोन्नति की जल्द होगी कार्यवाही रायपुर। छत्तीसगढ़ी में एम.ए. करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए पीएससी व व्यापम के माध्यम से भर्तियां निकाली जाएगी शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सरकार छत्तीसगढ़ी भाषा पर स्नातक डिग्रीधारियों को नौकरी के अवसर मुहैय्या कराएगी। जिन नौजवानों ने छत्तीसगढ़ी में एमए पास किया है उन लोगों के सीजीपीएसी और व्यापम के जरिए करने भर्ती परीक्षा आयोजित करने की तैयारी है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने केवल छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ी की बात की है उसके लिए कोई काम नहीं किया। शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में बहुत बड़ी संख्या में कई […]

रेत के अवैध खनन व परिवहन के मामले में 6 चैन माउंटेड मशीन सहित 57 वाहन जब्त

० बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई ० कलेक्टर चंदन कुमार के मार्गदर्शन में एक साथ छापामार कार्रवाई रायपुर।कलेक्टर चंदन कुमार के मार्गदर्शन में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में खनिजों के अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त लोगों के विरूद्ध कार्रवाई का व्यापक अभियान संचालित किया जा रहा है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में कलेक्टर के मार्गदर्शन में बीते 15 फरवरी को जिला खनिज टास्क फोर्स ने कई इलाकों में दबिश देकर रेत के अवैध खनन में लगे चैन माउण्टेड मशीन और वाहन जब्त किए। जिला खनिज टॉस्क फोर्स में राजस्व विभाग, खनिज विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल थे। टॉस्क फोर्स ने रेत, मुरुम, चूनापत्थर के अवैध उत्खनन एवं परिवहन […]

प्रभु श्रीराम को राजिम कुंभ कल्प का प्रथम आमंत्रण,बृजमोहन अग्रवाल ने राम मंदिर पहुंच प्रभु श्रीराम के चरणों में अर्पित किए पीले अक्षत और निमंत्रण पत्र

० राजिम कुंभ कल्प के भव्य आयोजन की तैयारियां जोरों पर ० राजिम कुंभ की लौटेगी भव्यता, देशभर के साधु-संत शामिल होंगे ० 24 फरवरी से 8 मार्च तक होगा भव्य आयोजन ० राजिम कुंभ कल्प को रामोत्सव के रूप में मनाने की अपील रायपुर।छत्तीसगढ़ के प्रयाग राजिम में त्रिवेणी संगम पर राजिम कुंभ कल्प के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। राजिम कुंभ कल्प का आयोजन आगामी 24 फरवरी से 8 मार्च तक होगा। धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने राजिम कुंभ कल्प में पधारने का प्रथम निमंत्रण आज रायपुर के वीआईपी चौक स्थित श्री राम मंदिर पहुंचकर प्रभु श्रीराम के दर्शन कर उनके […]

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब ‘न्योता भोजन’,सामुदायिक भागीदारी से भोजन को अधिक पोषक बनाने की पहल

  ० न्योता भोजन, स्कूल में दिए जाने वाले भोजन का विकल्प नहीं होगा रायपुर।छत्तीसगढ़ के स्कूलों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को दिए जाने वाले गर्म भोजन को सामुदायिक भागीदारी की बदौलत और अधिक पोषक बनाने की अभिनव पहल की गई है। शाला अवधि में विद्यार्थियों को भोजन प्रदाय करने के लिए संचालित प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना गाईडलाईन में सामुदायिक आधार पर तिथि भोजन के प्रावधान के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में इसे ‘न्योता भोजन’ के नाम से लागू करने का निर्णय लिया गया है। न्योता भोजन का उद्देश्य समुदाय के बीच अपनेपन की भावना का विकास, भोजन के पोषक मूल्य में वृद्धि तथा सभी समुदाय […]

बोर्ड परीक्षार्थियों के भय और तनाव दूर करेंगे मनोवैज्ञानिक और मनोचिकित्सक

० माध्यमिक शिक्षा मंडल की अभिनव पहल,22 फरवरी से शुरू होगी हेल्पलाइन, टोल फ्री नंबर-+91-18002334363 रायपुर।बोर्ड परीक्षार्थियों के परीक्षा संबंधी भय और तनाव को दूर करने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल 22 फरवरी से एक हेल्पलाइन शुरू करने जा रहा है। हेल्पलाइन में स्थापित टोल फ्री नंबर-+91-18002334363 के जरिए मनोवैज्ञानिक, मनोचिकित्सक, विषय विशेषज्ञ, मंडल के अधिकारी और शैक्षिक अभिप्रेरक परीक्षार्थियों के परीक्षा भय एवं तनाव संबंधी समस्याओं का निराकरण करेंगे और उन्हें परामर्श देंगे। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाई स्कूल, हायर सेकण्डरी, हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक परीक्षाओं के संदर्भ में परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व 22 फरवरी से हेल्पलाइन प्रारंभ की जा रही है। विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक प्रातः 10 […]