यातायात माह के समापन में जागरूकता के लिए काम करने वाले संस्थाओं, विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
० सिविल सोसाइटी शहर के ट्रैफिक सुधारने के लिए प्रशासन के साथ आएं: डॉ गौरव सिंह रायपुर। जिले में चल रहे सड़क सुरक्षा माह के समापन कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ गौरव सिंह और एसपी श्री संतोष सिंह शामिल हुए। उन्होंने इस माह में यातायात जागरूकता के लिए उत्कृष्ठ कार्य करने वाले संस्था और आयोजित किए गए विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम तबतक सिर्फ आयोजन के रूप में याद रखें जाते हैं। अक्सर यह देखा जाता है कि जबतक कोई परिचित या अन्य दुर्घटना का शिकार न हो, तभी हम सब यातायात के नियमों को याद […]



