छत्तीसगढ़ प्रदेश नियमित सर्व शिक्षक फेडरेशन ने नियमतिकरण को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ प्रदेश नियमित सर्व शिक्षक फेडरेशन, जिला गरियाबंद के जिला अध्यक्ष बिहारी लाल प्रधान, विकासखण्ड गरियाबंद अध्यक्ष डॉ ओम प्रकाश वर्मा के अगुवाई में जिला शिक्षा अधिकारी श्री रमेश कुमार निषाद एवम् जिला कोषालय, कोष अधिकारी श्री खलको जी को नियमितीकरण एवं इंक्रीमेंट संबंधी आदेश पारित करने के लिए ज्ञापन दिया गया, इस अंतर्गत ज्ञात करवाया गया कि सीधी भर्ती से चयनित नव नियुक्त शिक्षकों का नियुक्ति आदेश 22 फरवरी 2023 को जारी हुआ था और मार्च 2021 की स्थिति में लगभग समस्त शिक्षकों, व्याख्याताओ द्वारा पदभार ग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई थी. उक्त नियुक्ति आदेश के अनुसार परीक्षाविधी 3 वर्ष की थी जो कि मार्च 2024 […]



