आज का पंचांग 20 मार्च : आज नवरात्रि का दूसरा दिन, जानें शुभ मुहूर्त का समय

शुक्रवार, 20 मार्च 2026 को चैत्र शुक्ल द्वितीया तिथि है। आज चंद्रदेव मीन राशि और रेवती नक्षत्र में रहेंगे, जिसके स्वामी बुधदेव और देवता ‘पूषा’ हैं। रेवती नक्षत्र के प्रभाव से आज आपकी अंतर्ज्ञान शक्ति और बुद्धिमानी बढ़ेगी, जो जीवन के सही संचालन और सही फैसले लेने में बहुत सहायक होगी। आज ब्रह्म योग का शुभ संयोग है, जो मन में आशावादी विचार और इच्छाएं पूरी करने के लिए सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा। आज के दिन आपकी ईमानदारी और खुशमिजाज स्वभाव लोगों को प्रभावित करेगा। नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना पूरी सहजता से करें। शुभ कार्यों के लिए दोपहर 12:05 से 12:53 बजे तक के अभिजीत मुहूर्त […]

मैनपुर के आमामोरा-ओड़ में ओलावृष्टि से बिछी बर्फ की चादर, कश्मीर जैसा नजारा

गरियाबंद (राजेंद्र ठाकुर)। गरियाबंद जिला के मैनपुर एवं देवभोग क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट बदल ली। भीषण गर्मी और उमस के बाद दोपहर में आए आंधी-तूफान और तेज ओलावृष्टि ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, “मिनी कश्मीर” के नाम से प्रसिद्ध पहाड़ी गांव आमामोरा और ओड़ में लगभग आधे घंटे तक जोरदार ओलावृष्टि हुई। ओलों की मोटी परत जमने से पूरा इलाका बर्फ की चादर से ढका नजर आया और दृश्य कश्मीर जैसा प्रतीत हुआ। अचानक बदले मौसम ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा। ओलावृष्टि से महुआ और आम की फसल को व्यापक क्षति पहुंची है। […]

विकसित छत्तीसगढ़ के अधोसंरचना निर्माण में विशिष्ट योगदान देने की भूमिका में हाऊसिंग बोर्ड

० छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल, अब छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल के रूप में जाना जायेगा ० मंत्री मण्डल द्वारा अधिनियम संशोधन के अनुमोदन पश्चात् विधानसभा में संशोधित विधेयक को दी मंजूरी ० राजपत्र में प्रकाशन पश्चात् संशोधित अधिनियम प्रभावी होगा। मण्डल अब अधोसंरचना निर्माण हेतु भी स्व-वित्तीय आधार पर निर्णय कर सकेगा।’’ रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 12 फरवरी 2004 को छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल का पुनर्गठन गठन किया गया। जिसका उद्देश्य विभिन्न आय वर्ग के लोगों के लिए किफायती आवास उपलब्ध कराना है। मण्डल द्वारा शासन की नीति/निर्देशों के अनुरूप 1 लाख से अधिक आवासों, जिसमें 70 प्रतिशत से अधिक कमजोर एवं निम्न आय वर्ग के लोगों […]

राजधानी के 14 स्थानों पर लगेंगे समाधान शिविर – ­ कंवर

० प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर ने हितग्राहियों को वितरित किया प्रमाण पत्र रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की जनहितैषी योजना ‘‘मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’’ के क्रियान्वयन हेतु रायपुर शहर के शंकर नगर जोन में आज शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ प्रबंध निदेशक डिस्ट्रीब्यूशन भीमसिंह कंवर ने किया। कार्यक्रम में श्री कंवर ने हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किये तथा योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप मे देवेंद्र तिवारी भाजपा जिला अध्यक्ष कोरिया एवं मुख्य अभियंता रायपुर शहर एवं ग्रामीण संजीव सिंह उपस्थित थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से प्रदेश के उपभोक्ताओं को बकाया बिजली […]

167.7 एमटी पर पहुंचा एसईसीएल का उत्पादन, पिछले वर्ष के कुल आंकड़े को किया पार

० ऑफटेक में भी 171.3 एमटी के साथ पिछले वित्त वर्ष के आंकड़े को पीछे छोड़ा बिलासपुर। साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-26 में सतत प्रयासों के बल पर उत्पादन, ऑफटेक एवं ओवरबर्डन रिमूवल (OBR)—तीनों प्रमुख मानकों पर सकारात्मक प्रगति दर्ज की है। उल्लेखनीय है कि एसईसीएल, कोल इंडिया लिमिटेड की सभी अनुषंगी कंपनियों में एकमात्र कंपनी है जिसने पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में इन तीनों मानकों में वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने दिनांक 18 मार्च 2026 को पिछले वित्त वर्ष के कुल कोयला उत्पादन को पार कर लिया है। कुल उत्पादन 167.7 मिलियन टन (एमटी) तक पहुंच गया है, जो पिछले […]

पश्चिम एशिया संकट: पीएम मोदी ने 24 घंटे में चार देशों के नेताओं से की वार्ता

  नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक कूटनीतिक पहल तेज कर दी है। 24 घंटे के भीतर उन्होंने फ्रांस, मलयेशिया, ओमान और कुवैत के शीर्ष नेताओं से बातचीत की। इन वार्ताओं में क्षेत्रीय संकट, शांति बहाली और संवाद के जरिए तनाव कम करने पर जोर दिया गया। फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से बातचीत प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बातचीत में पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। दोनों नेताओं ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए संवाद और कूटनीति को आवश्यक बताया और भविष्य में करीबी समन्वय जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। मलयेशिया के […]

बंगाल में BJP की दूसरी सूची जारी: रूपा गांगुली और शुभेंदु अधिकारी के भाई को मिला टिकट

  कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 111 नाम शामिल हैं। इससे पहले पार्टी 144 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी थी। अब तक कुल 255 सीटों पर उम्मीदवार तय हो चुके हैं, जबकि 39 सीटों पर फैसला अभी बाकी है। सूची में कई बड़े और चौंकाने वाले नाम शामिल हैं। सोनारपुर दक्षिण से रूपा गांगुली को टिकट दिया गया है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के भाई दिब्येंदु अधिकारी को भी उम्मीदवार बनाया गया है। बड़ी और महत्वपूर्ण उम्मीदवारों की सूची निसिथ प्रमाणिक — मथाभांगा शंकर अधिकारी — चोपड़ा कौस्तव बागची — बैरकपुर […]

छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026

० छत्तीसगढ़ में सुनियोजित शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा -वित्त मंत्री ओपी चौधरी रायपुर।छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ते शहरीकरण और सुव्यवस्थित विकास की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026 को विधानसभा ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। इस संशोधन का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में अनियंत्रित विस्तार और अवैध प्लॉटिंग पर नियंत्रण स्थापित करते हुए योजनाबद्ध विकास को गति देना है। सदन में चर्चा के दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि वर्तमान में नगर विकास योजनाएं तैयार करने और उनके क्रियान्वयन की जिम्मेदारी मुख्यतः रायपुर विकास प्राधिकरण और नवा रायपुर अटल नगर विकास […]

सरहुल उत्सव जनजातीय संस्कृति की विशिष्ट धरोहर, इसे संजोकर रखना हम सबकी जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर के दीपू बगीचा में आयोजित पारंपरिक सरहुल महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने धरती माता, सूर्य देव एवं साल वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, उत्तम वर्षा और समृद्ध फसल की कामना की। सरहुल की पारंपरिक रस्म के तहत पूजा कराने वाले बैगा द्वारा मुख्यमंत्री के कान में सरई (साल) फूल खोंचकर शुभ आशीष प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने जिलेवासियों को सरहुल उत्सव एवं हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरहुल महोत्सव सदियों से प्रकृति, धरती और जीवन के संतुलन का प्रतीक रहा है। बैगा, पाहन एवं पुजारी द्वारा की जाने वाली पूजा-अर्चना केवल धार्मिक […]

CG Breaking : पीएमओ में छत्तीसगढ़ के IAS रवि मित्तल की एंट्री, डिप्टी सेक्रेटरी बने

  रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) की मंजूरी के बाद की गई है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से चार वर्ष या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। प्रशासनिक दृष्टि से यह पद बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि पीएमओ में डिप्टी सेक्रेटरी नीति निर्माण, विभिन्न मंत्रालयों के बीच समन्वय और उच्चस्तरीय निर्णय प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाता है। वर्तमान में रवि मित्तल जनसंपर्क आयुक्त […]