सेप्टिक टैंक में तीन मौतें : अस्पताल प्रबंधन ने दिया 30-30 लाख मुआवजा,आश्रितों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार

  रायपुर। राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में हुए दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। अस्पताल परिसर के सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान उसमें उतरे तीन श्रमिकों की जहरीली गैस के कारण मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और प्रशासन तुरंत हरकत में आया। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने जिम्मेदारी लेते हुए मृतकों के परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की, जिसका चेक बुधवार को परिजनों को सौंप दिया गया। इसके साथ ही मृतकों के आश्रितों को आजीवन हर माह 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का भी ऐलान किया गया है। अस्पताल प्रबंधन […]

जबरन मैनुअल स्कैवेंजिंग कराने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि राज्य में जबरन दबावपूर्वक मैनुअल स्कैवेंजिंग का कार्य करवाने वाले व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सीवरेज सफाई के संबंध में स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि यह कार्य केवल नगर निगम अथवा पंजीकृत संस्थाओं के माध्यम से ही कराया जाए। साथ ही सफाई के दौरान सुरक्षा मापदंडों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति विकास विभाग के अंतर्गत हाथ से मैला उठाने वाले कर्मियों के नियोजन का प्रतिषेध तथा उनका पुनर्वास अधिनियम, 2013 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्य अनुश्रवण समिति की बैठक में यह निर्देश दिए। हाल […]

आज का राशिफल 19 मार्च : मिथुन, वृश्चिक और मीन राशि वालों का चमकेगा भाग्य, करियर और क्रिएटिविटी में मिलेंगे नए मौके , जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि: बाहरी शोर से बचकर अपनी मानसिक शांति पर ध्यान दें आज आपका पूरा ध्यान बारहवें भाव पर रहेगा, जहां मीन राशि में चंद्रमा, सूर्य, शुक्र और शनि एक साथ हैं। ए स्थिति आपको बाहरी दुनिया से हटाकर सपनों और पुरानी बातों को खत्म करने की तरफ ले जाएगी। ग्यारहवें भाव में मंगल, राहु और वक्री बुध के करण दोस्तों के साथ गलतफहमी हो सकती है। तीसरे भाव के गुरु आपको मानसिक परेशानी देंगे। गुरु की कृपा से आप अपनी बात असरदार तरीके से कह पाएंगे और पुरानी बुरी आदतों को छोड़ने का मौका मिलेगा। बाहरी शोर-शराबा आपको परेशान कर सकता है और आप थोड़ा सुस्त रहेंगे। रिश्तों में […]

आज का पंचांग 19 मार्च : आज हिंदू नव वर्ष और चैत्र नवरात्रि आरंभ, जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

गुरुवार, 19 मार्च 2026 को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के साथ हिंदू नव वर्ष, गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि का पावन आरंभ हो रहा है। आज से नए संवत्सर का संचालन शुरू होगा, जो जीवन में नई उमंग और बड़ी इच्छाएं पूरी करने का संदेश लेकर आता है। आज चंद्रदेव मीन राशि और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में रहेंगे, जिसके स्वामी शनिदेव हैं। इस नक्षत्र के प्रभाव से स्वभाव में शांति, दयालुता और आध्यात्मिक गहराई बनी रहेगी, जो मानसिक सुख के लिए बहुत सहायक है। आज शुक्ल योग का शुभ संयोग है। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना के लिए सुबह 06:52 से 07:43 बजे तक का समय अति श्रेष्ठ है। साथ ही, […]

अहमदाबाद के कपड़ा बाजार में भीषण आग, 25 से ज्यादा दुकानें जलीं; करोड़ों का नुकसान संभव

  अहमदाबाद।गुजरात के कालूपुर स्थित पंचकुवा रेवड़ी कपड़ा बाजार में बुधवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते 25 से अधिक दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। शुरुआत में 5-6 दुकानों में लगी आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही 10 से अधिक फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए। संकरी गलियों और भीड़ के कारण राहत कार्य में कठिनाई आ रही है। अधिकारियों के अनुसार, अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बाजार में ज्वलनशील सामान अधिक होने के कारण आग तेजी […]

Chaitra Navratri 2026 Shubh Muhurat : कल से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि,जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा का समय

  नवरात्रि के नौ दिनों का हिंदू धर्म में खास महत्व है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करने का विधान होता है। हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होती है। इसके प्रथम दिन पर शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना की जाती है और अगले 9 दिनों तक देवी के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। पंचांग के अनुसार, इस बार चैत्र नवरात्रि 19 मार्च, गुरुवार से शुरू हो रही है। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं पं. राकेश झा से कि नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना करने का शुभ मुहूर्त कब से लग […]

CG News : रायपुर में कार से 54 लाख की चांदी बरामद, दो गिरफ्तार

  महासमुंद। कोमाखान थाना क्षेत्र के टेमरी नाका पर वाहन जांच के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली। रायपुर की ओर जा रही एक कार (CG 04 PY 7882) को रोककर तलाशी लेने पर 21.089 किलो चांदी के आभूषण बरामद हुए, जिनकी कीमत लगभग 54 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है। कार में सवार विरेन्द्र प्रधान (50) और टिकेश कुमार साहू (38) से जब आभूषणों के वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई कागजात पेश नहीं कर सके। पुलिस ने दोनों को धारा 94 BNSS के तहत नोटिस जारी किया और गवाहों की उपस्थिति में आभूषण तथा कार जब्त कर ली। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी […]

डॉ रेशमा अंसारी को पुष्पदेवी साहित्याचार्य विभूषण सम्मान, ममता कालिया की अध्यक्षता में दिल्ली में हुआ सम्मान

  रायपुर। बीपीए फाउंडेशन एवं इंडिया नेट बुक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित छठे वार्षिक पुरस्कार सम्मान समारोह 2026 का भव्य आयोजन होटल क्राउन प्लाजा, मयूर विहार, दिल्ली में किया गया। इस समारोह में रायपुर, छत्तीसगढ़ से डॉ रेशमा अंसारी को पुष्पदेवी साहित्याचार्य विभूषण से सम्मानित किया गया। डॉ रेशमा अंसारी, मैट्स यूनिवर्सिटी के हिन्दी विभागाध्यक्ष, पिछले लगभग 20 वर्षों से हिन्दी भाषा और साहित्य के उन्नयन में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शोध-सम्मेलनों में भागीदारी, शोध पत्रों और पुस्तकों का प्रकाशन तथा विविध रचनात्मक गतिविधियों में योगदान दिया है। यह सम्मान उन्हें हिन्दी भाषा के विकास, उन्नयन, संपादन, साहित्य, कला, संस्कृति और शिक्षा के […]

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज में अंतरक्षेत्रीय ब्रिज प्रतियोगिता का समापन

  रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के केंद्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के तत्वावधान में आयोजित अंतरक्षेत्रीय ब्रिज प्रतियोगिता 2025-26 का समापन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक आर.के. शुक्ला ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। अपने संबोधन में आर.के. शुक्ला ने कहा कि ब्रिज एक ऐसा खेल है जो मानसिक चेतना और एकाग्रता को विकसित करता है। उन्होंने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि कंपनी के प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और भविष्य में भी ऐसे ही सफलता प्राप्त करेंगे। प्रतियोगिता के टीम इवेंट में रायपुर सेंट्रल ने 42 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता […]

हिन्दू नववर्ष पर 19 मार्च को निकलेगी भव्य बाइक रैली शोभायात्रा

  रायपुर। सनातन हिन्दू नववर्ष 2083 के उपलक्ष्य में ब्रह्म राष्ट एकम द्वारा 19 मार्च को एक विशाल शोभायात्रा (बाइक रैली) का आयोजन किया जा रहा है। यह शोभायात्रा शाम 5:00 बजे रामदेव बाबा मंदिर, फाफाडीह चौक से प्रारंभ होगी। रैली निर्धारित मार्ग से होते हुए जेल रोड, शास्त्री चौक, मोती बाग चौक, महिला पुलिस थाना चौक, नगर निगम, सप्रे स्कूल, श्याम टॉकीज चौक, बुद्धेश्वर मंदिर चौक और शीतला मंदिर मार्ग से गुजरते हुए महामाया मंदिर में समाप्त होगी। आयोजकों के अनुसार, इस रैली के लिए प्रशासन से अनुमति प्राप्त हो चुकी है तथा शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही मार्ग निर्धारित किया गया है। रैली में महिला एवं पुरुष […]