गृह मंत्री विजय शर्मा ने विधानसभा में पेश किया धर्म स्वातंत्र्य संशोधन विधेयक , कांग्रेस ने उठाई आपत्ति, समिति को भेजने की मांग

  रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में धर्म स्वातंत्र्य संशोधन विधेयक 2026 पेश कर दिया गया है। यह विधेयक उप-मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा द्वारा सदन के पटल पर रखा गया। हालांकि, इस बिल को लेकर विपक्ष ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है।   विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने विधेयक का विरोध करते हुए कहा कि देश के कई राज्यों में इसी तरह के कानून लंबित हैं, ऐसे में जल्दबाजी में इस पर चर्चा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि इस विधेयक को पहले विधानसभा की प्रवर समिति को भेजा जाए, ताकि विस्तार से समीक्षा हो सके। SIR मुद्दे पर भी हंगामा इससे पहले शून्यकाल में विपक्ष ने […]

आयुष्मान योजना पर सवाल: रायपुर के बड़े अस्पतालों को नोटिस, इलाज से इनकार का आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। सरकार जहां इस योजना को सफल बता रही है, वहीं शहर के कुछ नामी निजी अस्पतालों पर योजना के तहत मरीजों का इलाज करने से इनकार करने के आरोप लगे हैं। शिकायतों के आधार पर सरकार ने संबंधित अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विधानसभा में जानकारी देते हुए बताया कि रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, श्री नारायणा हॉस्पिटल और बालगोपाल हॉस्पिटल समेत कई अस्पतालों के खिलाफ शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इन शिकायतों के आधार पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है, वहीं कुछ मामलों में जांच भी […]

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अयोध्या में किया श्रीराम यंत्र का पूजन, दुनिया का इकलौता यंत्र तमिलनाडु में तैयार

  अयोध्या। नवरात्रि के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या के राम मंदिर पहुंचीं। उन्होंने रामलला के दर्शन किए और राम दरबार में श्रीराम यंत्र की स्थापना की। राष्ट्रपति के स्वागत के लिए महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री मौजूद थे। करीब साढ़े 10 बजे पहुंचने के बाद उन्होंने मंदिर परिसर का दौरा किया। राम यंत्र की खासियत यह केवल धातु की आकृति नहीं, बल्कि ब्रह्मांडीय ऊर्जा का गणितीय और आध्यात्मिक स्वरूप है। शास्त्रों के अनुसार, जैसे ‘श्री यंत्र’ देवी लक्ष्मी का प्रतीक है, वैसे ही ‘श्रीराम यंत्र’ भगवान श्रीराम की विजय और मर्यादा का प्रतीक है। इसे विशेष धातुओं के मिश्रण और वैदिक गणनाओं के […]

असम विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा की पहली सूची जारी, हिमंता जालुकबारी और बोरदोलोई दिसपुर से मैदान में

  नई दिल्ली। असम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 88 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। सूची के मुताबिक मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा अपनी पारंपरिक जालुकबारी सीट से चुनाव लड़ेंगे, वहीं दिसपुर सीट से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए प्रद्युत बोरदोलोई को टिकट मिला है। बोरदोलोई पूर्व में नागांव लोकसभा से कांग्रेस सांसद थे। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुधवार को हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य केंद्रीय सदस्य शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की। असम में 126 विधानसभा सीटें हैं। […]

छत्तीसगढ़ में पहली बार भू-तापीय ऊर्जा अध्ययन के लिए क्रेडा और CSIR–NGRI ने एमओयू किया

० भूपेन्द्र सवन्नी, अध्यक्ष एवं राजेश सिंह राणा, सीईओ, क्रेडा के कुशल नेतृत्व से राज्य में भूतापीय जल स्त्रोत के प्रसार हेतु विशेष पहल रायपुर.छत्तीसगढ़ में सतत और स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए विष्णु देव साय की उपस्थिति में ग्राम तातापानी, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में भूतापीय जल स्रोतों के वैज्ञानिक अध्ययन हेतु क्रेडा और CSIR–NGRI के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। रायपुर। सीएसआईआर-राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद द्वारा ग्राम तातापानी, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में भूतापीय जल स्त्रोत के अध्ययन हेतु आज दिनांक 18.03.2026 को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में माननीय श्री भूपेन्द्र सवन्नी, अध्यक्ष क्रेडा की गरिमामयी उपस्थिति में श्री […]

रामकृष्ण केयर अस्पताल में सेप्टिक टैंक हादसा, 3 श्रमिकों की मौत, ठेकेदार पर FIR दर्ज

रायपुर। राजधानी के रामकृष्ण केयर अस्पताल में हुए दर्दनाक सीवेज टैंक हादसे में पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पचपेड़ी नाका स्थित अस्पताल के सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन श्रमिकों की मौत के मामले में टिकरापारा थाना पुलिस ने शासन की ओर से खुद प्रार्थी बनकर ठेकेदार के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। ठेकेदार का नाम पुलिस द्वारा किशन सोनी बताया जा रहा है। आरोपी ठेकेदार के खिलाफ आगे की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। मंगलवार 17 मार्च को भाठागांव स्थित BSUP कॉलोनी के तीन श्रमिक प्रशांत कुमार (32), अनमोल मचकन (25) और गोविंद सेंद्रे (35) अस्पताल के जहरीले सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे थे। […]

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि आज से शुरू, जानें पूजा के नियम, क्या करें और क्या न करें

  रायपुर। हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखने वाला चैत्र नवरात्रि पर्व आज, 19 मार्च गुरुवार से प्रारंभ हो गया है। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होने वाले इस नौ दिवसीय पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन दिनों पूजा के दौरान कुछ विशेष नियमों का पालन करना आवश्यक होता है। क्या न करें • तामसिक भोजन (मांस, मदिरा, लहसुन-प्याज) का सेवन न करें। • नौ दिनों तक बाल या नाखून न कटवाएं। • मन में क्रोध, लोभ या नकारात्मक विचार न रखें। • कलश स्थापना में कटे-फटे पत्तों का उपयोग […]

छत्तीसगढ़ में संघ का विस्तार: शाखाओं की संख्या 2188 पहुंची, नक्सलमुक्त बस्तर पर रहेगा विशेष फोकस

रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने छत्तीसगढ़ में अपने संगठनात्मक विस्तार को तेज करते हुए शाखाओं की संख्या बढ़ाकर 2188 कर दी है। हाल ही में हरियाणा के पानीपत स्थित समालखा में आयोजित अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र को लेकर विशेष रणनीति पर चर्चा की गई। प्रतिनिधि सभा से लौटे क्षेत्र संघचालक डॉ. पूर्णेंदु सक्सेना और प्रांत संघचालक टोपलाल वर्मा ने बुधवार को रायपुर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि संघ का आगामी फोकस नक्सलवाद से मुक्त हो रहे बस्तर क्षेत्र में सामाजिक समरसता और संगठन को मजबूत करना होगा। इसके साथ ही मणिपुर की स्थिति तथा नेपाल और बांग्लादेश जैसे पड़ोसी देशों […]

नववर्ष, नव ऊर्जा और नव संकल्प का संदेश: मुख्यमंत्री साय ने दी चैत्र नवरात्रि, नव संवत्सर और गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्रि, हिंदू नववर्ष (नव संवत्सर) एवं गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है। उन्होंने इस मंगल अवसर पर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और शांति की कामना की है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि चैत्र मास के प्रथम दिन से प्रारंभ होने वाला हिंदू नववर्ष नव ऊर्जा, नव संकल्प और नव चेतना का प्रतीक है। इसी पावन अवसर से शक्ति उपासना के महापर्व चैत्र नवरात्रि का भी शुभारंभ होता है, जो श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक आस्था के साथ पूरे देश में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि गुड़ी पड़वा […]

पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए प्रदेश में बनेगा अलग संचालनालय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में विधानसभा स्थित समिति कक्ष में राज्य पिछड़ा वर्ग सलाहकार परिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश में पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए अलग संचालनालय के गठन, नवीन हॉस्टल भवन निर्माण तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पिछड़ा वर्ग समाज के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और उनके सामाजिक, शैक्षणिक तथा आर्थिक उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग की बड़ी संख्या निवास करती है, जिनमें लगभग 95 जातियां एवं उनके उपसमूह शामिल हैं। सरकार इन वर्गों की […]