सीएम साय के निर्देशानुसार गरियाबंद के सौर विद्युतीकृत ग्रामों में संयंत्र हुए कार्यशील, ग्रामीणों में दिखा उत्साह

० भूपेन्द्र सवन्नी, अध्यक्ष एवं राजेश सिंह राणा, सीईओ, क्रेडा के कुशल नेतृत्व से राज्य सौर ऊर्जा के क्षेत्र में प्राप्त कर रहा नित नया आयाम रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार गरियाबंद जिले के सौर ऊर्जा संयंत्रों का कार्य सुचारू रूप से चालू कर दिया गया है। इसके बाद ग्रामीणों में बड़ी उत्साह की लहर दौड़ गई है। क्रेडा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी एवं सीईओ राजेश सिंह राणा के नेतृत्व में राज्य में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत कार्यवाही भारत सरकार और राज्य सरकार की सौर आधारित योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के 38 ग्रामों को […]

पश्चिम एशिया संकट: DGCA ने एयरलाइंस को खाड़ी देशों के हवाई क्षेत्र से बचने की सलाह दी

  नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने देश की सभी एयरलाइंस को खाड़ी देशों के हवाई क्षेत्रों से बचने और सुरक्षा जोखिम का आकलन कर आकस्मिक योजनाएं तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। यह कदम यात्रियों और उड़ानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। एअर इंडिया को फ्लाइट ड्यूटी मानकों में अस्थायी छूट डीजीसीए ने हाल ही में एअर इंडिया को फ्लाइट ड्यूटी मानकों में अस्थायी छूट देने का फैसला किया था। ईरान और इराक के हवाई क्षेत्रों पर प्रतिबंधों के कारण एयरलाइंस को लंबी वैकल्पिक उड़ान मार्गों का उपयोग करना पड़ रहा है, जिससे उड़ान का समय बढ़ […]

CG Budget Session : छत्तीसगढ़ में अब नहीं लगाए जाएंगे छातीम के पेड़, पर्यावरण मंत्री ने सदन में किया बड़ा ऐलान

  रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 15वें दिन सदन में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने बड़ा ऐलान किया कि प्रदेश में अब छातीम के पेड़ कहीं भी नहीं लगाए जाएंगे। मामला तब उठाया गया जब बजट सत्र के प्रश्नकाल में बीजेपी विधायक सुनील सोनी ने कहा कि छातीम के पेड़ से अस्थमा और अन्य सांस संबंधी बीमारियों का खतरा रहता है। उन्होंने बताया कि देश के लगभग 11 राज्यों में पहले ही इस पेड़ पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। इसके बाद मंत्री चौधरी ने स्पष्ट किया कि भविष्य में नए छातीम के पेड़ नहीं लगाए जाएंगे और वर्तमान में लगे […]

चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें भोग, मंत्र, आरती और देवी का स्वरूप

चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने का विधान होता है। ऐसी मान्यता है की मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप की पूजा करने से जीवन के संकटों का नाश होने लगता है। साथ ही, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा श्रद्धा पूर्वक करने से मनुष्य के भीतर सदाचार, त्याग और संयम की भावना बढ़ने लगती है। शास्त्रों के अनुसार, देवी पार्वती ने हिमालय की पुत्री के रूप में जन्म लिया था और उन्होंने शिवजी को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए हजारों वर्ष तक निरंतर कठोर तपस्या की थी। तभी से मां को ब्रह्मचारिणी और तपस्विनी के नाम से जाना जाता है। आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि […]

Box Office : धुरंधर 2 ने तोड़ा ‘जवान’ का रिकॉर्ड, पहले दिन 100 करोड़ पार

एंटरटेनमेंट न्यूज़। धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस अपडेट: गुरुवार को रिलीज हुई धुरंधर 2 ने पहले ही दिन धमाल मचा दिया। फिल्म ने पेड प्रीव्यू से पहले ही लगभग 50 करोड़ रुपये कमाए थे और पहले दिन का कलेक्शन सुनकर सब हैरान हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये का कमाई का रिकॉर्ड बनाया, वहीं नेट कलेक्शन 145.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इस तरह यह रणवीर सिंह के करियर की अब तक की सबसे बड़ी हिट बन गई है। फिल्म ने अपने पहले पार्ट ‘धुरंधर’ के ओपनिंग डे कलेक्शन 28 करोड़ रुपये को भी पीछे छोड़ दिया। साथ ही बॉलीवुड की बड़ी हिट फिल्मों जैसे ‘जवान’, […]

LPG संकट: सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम लागू किया, तेल-गैस कंपनियों को डेटा साझा करने का आदेश

  नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और वैश्विक तेल-गैस संकट के बीच, सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम को लागू कर दिया है। इस कदम के तहत अब सभी तेल और गैस कंपनियों को अपनी उत्पादन, शोधन, भंडारण, आयात-निर्यात और विपणन से जुड़ा डेटा पेट्रोलियम योजना और विश्लेषण प्रकोष्ठ (PPAC) में साझा करना अनिवार्य होगा। तेल मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि अधिनियम की धारा 3 के तहत पीपीएसी को जानकारी इकट्ठा करने, संकलन और विश्लेषण करने वाली एजेंसी के रूप में नामित किया गया है। इससे सरकार को आपातकालीन परिस्थितियों में रणनीति बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि इस आदेश का उल्लंघन अपराध […]

अनूपपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: छत्तीसगढ़ के 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल

  अनूपपुर। अनूपपुर जिले में गुरुवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कोतमा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर सलीम ढाबा के पास तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। जानकारी के मुताबिक, डीजल से भरे ड्रम लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार (CG 07 M 1454) अचानक उसमें जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार चालक और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात में शहडोल से मनेंद्रगढ़ जा रही थी तेज रफ्तार कार ने सामने जा रहे ट्रैक्टर के पीछे जा […]

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, आंधी और ओलावृष्टि के आसार, अलर्ट जारी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम अचानक बदल गया है। रायपुर सहित कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं और तापमान में गिरावट से ठंडक महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों तक राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसे देखते हुए विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस मौसम बदलाव से जहां लोगों को तेज गर्मी से राहत […]

रायपुर में भारी वाहनों की एंट्री पर समयबद्ध प्रतिबंध, एक माह तक लागू आदेश

रायपुर। शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए भारी और मध्यम मालवाहक वाहनों की एंट्री पर समयबद्ध प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश जारी होने की तिथि से एक माह तक प्रभावी रहेगा। जारी निर्देशों के अनुसार, रिंग रोड-01 और रिंग रोड-02 से शहर में प्रवेश करने वाले 18 प्रमुख मार्गों पर सुबह 5:00 बजे से रात 12:00 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस प्रशासन के मुताबिक, यह निर्णय लोक सुरक्षा बढ़ाने और ट्रैफिक जाम की समस्या कम करने के उद्देश्य से लिया गया है, जिससे आम नागरिकों को राहत मिल सके। इन मार्गों […]

आज का राशिफल 20 मार्च : वृषभ, मिथुन और वृश्चिक राशि वालों को मिल सकता है आज भाग्य का साथ, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशिफल: मानसिक शांति पाएंगे मेष राशि के लिए आज का दिन अनुशासित एकांत और चिंतन के माध्यम से शांति पाने का है। आपका पूरा फोकस बारहवें भाव पर है, जहां चार ग्रह मीन राशि में स्थित हैं। यह समय पुराने मुद्दों को खत्म करने और सपनों को समझने में मदद करेंगे। ग्यारहवें भाव में मंगल, राहु और वक्री बुध सामाजिक जीवन में थोड़ा तनाव पैदा कर सकते हैं, लेकिन मीन राशि में ग्रहों की मौजूदगी आध्यात्मिक सुख देगी। गुरु की स्थिति से आपका दिमाग और बुद्धि तेज रहेगी, जिसे पुराना मानसिक जख्म भरने का मौका मिलेगा। शुक्रदेव तन्हाई में सुकून लाएंगे, लेकिन शनि की मौजूदगी नींद में परेशानी या […]