पाकिस्तान आम चुनाव : मतदान के दौरान मोबाइल सेवाएं बंद; हिंसा की आशंका की वजह से फैसला
इंटरनेशनल न्यूज़। पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हो रहा है। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे पूर्व पीएम नवाज शरीफ को सेना का समर्थन मिला हुआ है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अभी भी जेल में हैं। ऐसे में शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है। विदेश मामलों के विशेषज्ञ ने कही यह बात विदेश मामलों के विशेषज्ञ सुशांत सरीन ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से हमले हो रहे हैं। बलूचिस्तान में हालात […]



