प्रयाग नगरी राजिम में एक बार फिर भव्य रूप से “राजिम कुंभ कल्प” ,आस्था, आध्यात्म और संस्कृति का त्रिवेणी संगम
जीवन एस साहू गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में स्थित पवित्र धार्मिक नगरी राजिम, जिसे छत्तीसगढ़ का प्रयाग भी कहा जाता है। इस प्रयाग नगरी राजिम में एक बार फिर भव्य रूप से “राजिम कुंभ कल्प” की शुरुआत होने जा रही है। राजिम में प्रतिवर्ष माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक पंद्रह दिनों का मेला लगता है। राजिम में तीन नदियों का संगम है इसलिए इसे त्रिवेणी संगम भी कहा जाता है, यहां मुख्य रूप से तीन नदियां महानदी, पैरी तथा सोंढूर प्रवाहित होती है। संगम स्थल पर कुलेश्वरनाथ महादेव जी विराजमान है। राज्य शासन द्वारा वर्ष 2001 से राजिम मेले को राजीव लोचन महोत्सव के रूप में मनाया जाता […]



