पश्चिम बंगाल के हावड़ा के बागनान में पलटी ना,18 लोग नदी में डूबे, 13 को बचाया गया

  हावड़ा। हावड़ा के बेलगछिया से कई परिवार के लोग बागान के बाक्शि घूमने गए थे। वहां से नाव के द्वारा रुपनारायन नदी पार कर पश्चिम मेदिनीपुर के दासपुर दुधकुमार घाट स्थित त्रिवेणी पार्क में पिकनिक मनाने के बाद शाम को वापस लौटने के दौरान नाव उनकी नाव पलट गई। इस हादसे में करीब 18 लोग नदी में डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी वहां जमा हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से अब तक कुल 13 लोगों को बचाया जा सका है। बाकी पांच लापता लोगों की तलाश की जा […]

हल्द्वानी हिंसा: 6 लोगों की मौत, 100 से अधिक पुलिसकर्मी घायल, दुकान-स्कूल बंद

हल्द्वानी। उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में गुरुवार को नगर निगम ने ‘‘अवैध” रूप से निर्मित मदरसा एवं मस्जिद को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया, जिसके बाद क्षेत्र में पैदा हिंसक स्थिति को देखते हुए कर्फ्यू लगा दिया गया और दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 100 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। दुकान-स्कूल सब हुए बंद, छावनी में तब्दील हुआ शहर बनभूलपुरा में 6 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हल्द्वानी में हिंसा के बाद कर्फ्यू लगा, इंटरनेट भी बंद […]

CG Transfer Breaking: 18 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का हुआ तबादला, अजय कुमार अग्रवाल बनाए गए जनसंपर्क के नए संचालक

रायपुर। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले का आदेश जारी किया गया है. जारी आदेश के मुताबिक, कुल 18 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है. अजय कुमार अग्रवाल को सौमिल रंजन चौबे की जगह संचालक जनसंपर्क, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अधिकारी संवाद और संयुक्त परिवहन आयुक्त बनाया गया है. वहीं सौमिल रंजन चौबे को उपसचिव, कृषि विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.

क्रेडा के स्थापित संयंत्रों की मॉनीटरिंग एवं शिकायतों के निराकरण की प्रभावी व्यवस्था लागू

  रायपुर। क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश सिंह राणा ने क्रेडा द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की मॉनीटरिंग एवं उपभोक्ताओं से प्राप्त होने वाली शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु अत्यन्त प्रभावी व्यवस्था लागू कर दी है। इसके तहत् सभी संयंत्रों का सतत् एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने हेतु क्रेडा के संचालन एवं संधारण शाखा के अधिकारियों की टीम तैयार कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपते हुए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। क्रेडा द्वारा स्थापित तथा स्थापनाधीन संयंत्रों की गुणवत्ता की मॉनीटरिंग हेतु पृथक से गुणवत्ता सेल का गठन किया गया है। साथ ही] प्रधान कार्यालय स्तर पर इलेक्ट्रॉनिक गजट/वेब पोर्टल/टोल फ्री नम्बर के माध्यम से उपभोक्ताओं तथा अकार्यशील संयंत्रों से संबंधित […]

Breaking: राज्य शासन ने 6 जिलों में पुलिस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना का आदेश किया जारी

रायपुर। राज्य शासन ने 6 जिलों में पुलिस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की है. जारी आदेश के मुताबिक, गृह (पुलिस) विभाग ने सुकमा, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, भानुप्रतापपुर, कबीरधाम, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों/ एसडीओपी की पदस्थापना की है. आदेश के मुताबिक, सुकमा में 2019 बैच के आईपीएस निखिल अशोक कुमार रखेचा को अतिरिक्त पुलिस अक्षीधक की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं नारायणपुर में 2020 बैच के रॉबिन्सन गुरिया, दंतेवाड़ा में 2020 बैच के राजनाला स्मुतिक को एएसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. भानुप्रतापपुर में 2020 बैच के संदीप कुमार पटेल को बतौर एसडीओपी/अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ किया गया है. वहीं कबीरधाम में 2020 बैच के विकास कुमार […]

नवा रायपुर के खुटेरी बांध में कलिंगा यूनिवर्सिटी के 3 छात्रों की डूबने से मौत, SDRF की रेस्क्यू टीम ने निकाले शव

रायपुर। राजधानी के नवा रायपुर के खुटेरी बांध में 3 छात्र की डूबने से मौत हो गई है. तीनों छात्र कलिंगा यूनिवर्सिटी के बताए जा रहे हैं. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पूरा मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, तीनों छात्र पिकनिक मनाने गए हुए थे. तभी नहाने के दौरान तीनों बांध में डूब गए. SDRF की रेस्क्यू टीम ने सुधांशु जयसवाल और आदित्य वर्मा का शव बरामद कर लिया है. योगेश वर्मा नामक छात्र के शव की सर्चिंग जारी है. मौके पर पुलिस के आला अधिकारी मौजूद हैं.  

Breaking: 2 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

  रायपुर। राज्य शासन ने 2 आईएएस अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है. जारी आदेश के अनुसार, 2016 बैच के डॉ संजय कन्नौजे को मुख्य कार्यपालन अधिकारी बालोद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा 2021 बैच के आईएएस लक्ष्मण तिवारी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुकमा बनाया गय़ा है. साथ ही अनुविभागीय अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. जिसका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह ने जारी किया है.  

तेन्दूपता संग्राहण कें निधारित लक्ष्य को हर हाल में पूरा किया जायेगा – नितिन पोटाई

० शाखकर्तन का कार्य इसी माह प्रांरभ होगा कांकेर। जिला वनोपज सहकारी संघ कांकेर के संचालक मंडल की बैठक संघ के अध्यक्ष नितिन पोटाई की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में चर्चा करते हुए सीजन वर्ष 2024 में तेन्दूपत्ता संग्रहण काल के पूर्व  शाखकर्तन का कार्य करने हेतु कार्यशाला इस माह के अंत तक करने का निर्णय लिया गया  इस हेतु संघ अध्यक्ष ने कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये। श्री पोटाई ने कहा कि तेन्दूपत्ता के अच्छी पैदावार के लिये समय पर शाखकर्तन का कार्य प्रारंभ हो, कोई भी क्षेत्र शाखकर्तन से छूटने न पाये इस हेतु अधिकारी विशेष रूप से ध्यान रखे। श्री पोटाई ने आगे कहा कि शाखकर्तन […]

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में पेश किया श्वेत पत्र, यूपीए सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन के बारे में बताया

दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में 2014 के पहले की भारतीय अर्थव्यवस्था से जुड़ा एक श्वेतपत्र पेश किया। इस श्वेतपत्र में यूपीए सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन के बारे में बताया गया है। यूपीए सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन के बारे में वर्तमान केंद्र सरकार की ओर से जारी श्वेत पत्र में बातया गया है कि तत्कालीन सरकार आर्थिक क्रियाकलावों को सुचारु रूप से चलाने में विफल रही। उसकी जगह पर सरकार की ओर से लिए गए निर्णय देश को और पीछे की ओर ले गए। श्वेत पत्र के अनुसार यूपीए सरकार आर्थिक गतिविधियों को सुविधाजनक बनाने में बुरी तरह विफल रही। इसके बजाय यूपीए सरकार ने ऐसी बाधाएं पैदा […]

दिल्ली कूच करने की तैयारी कर रहे किसानों को पुलिस ने नोएडा में रोका, बॉर्डर पर लगा लंबा जाम

नोएडा। मुआवजा संबंधी मांगों को लेकर नोएडा प्राधिकरण के गेट पर धरना दे रहे किसान गुरुवार को दिल्ली कूच किया। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने सेक्टर-छह उद्योग मार्ग पर वाहनों की आवाजाही आंशिक रूप प्रतिबंधित कर दी गई। किसानों के विरोध मार्च को देखते हुए दिल्ली-नोएडा, चिल्ला बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, कई किसान नेताओं को उनके आवास पर ही नजर बंद किया गया है। पुलिस रोकने में जुटी है। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर यूपी के किसानों ने दिल्ली-नोएडा चिल्ला बॉर्डर से संसद की ओर मार्च किया। नोएडा से दिल्ली जाने वाला रुट किसानों ने जाम कर दिया है। महामाया फ्लाईओवर के नीचे हजारों किसान […]