पटना: लालू यादव के बाद के ईडी दफ्तर पहुंचे तेजस्वी यादव , दफ्तर के बाहर लगी समर्थकों की भीड़

  पटना।रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले की जांच के सिलसिले में राजद नेता तेजस्वी यादव पटना में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर पहुंचे हैं। तेजस्वी के ई़डी दफ्तर पहुंचने से पहले ही वहां समर्थकों की भीड़ उमड़ गई। राजद समर्थकों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और उनके समर्थन में नारेबाजी करने लगे। काफी मशक्कत के बाद तेजस्वी ने ईडी के दफ्तर में प्रवेश किया। बताया जा रहा है कि उनसे पूछताछ के लिए 60 सवालों की लिस्ट तैयार की गई है। इससे पहले सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद (Lalu Prasad) से नौ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ […]

जमीन घोटाला मामला : सीएम हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास से भारी मात्रा में नकदी बरामद, ईडी ने जब्त की लग्जरी कार

दिल्ली। ईडी ने सोमवार को झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी के दौरान झारखंड सीएम हेमंत सोरेन को मौके पर नहीं मिले, लेकिन ईडी की टीम ने भारी मात्रा में बंगले से नकदी बरामद की है। ईडी के अधिकारियों ने बताया कि हेमंत सोरेन के बंगले से 36 लाख रुपये नकद बरामद किए गए, साथ ही दो लग्जरी कार भी जब्त की गई हैं। दिल्ली स्थित बंगले से ईडी के हाथ लगे कुछ अहम दस्तावेज ईडी ने दक्षिणी दिल्ली स्थित हेमंत सोरेन के बंगले पर छापेमारी की और ईडी की टीम करीब 13 घंटे तक बंगले में मौजूद रही। ईडी की […]

बड़ी खबर : केरल में BJP नेता की हत्या में दोषी पाने पर PFI के 15 सदस्यों को मौत की सजा

  नेशनल न्यूज़। भाजपा नेता रंजीत श्रीनिवासन की हत्या के मामले में अलाप्पुझा की एक अदालत ने इसे दुर्लभतम मामला मानते हुए मंगलवार को 15 आरोपियों को मौत की सजा सुनाई। अपराधी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के सदस्य हैं। 2021 में हुई हत्या उन कारणों में से एक थी जिसके कारण देश में पीएफआई पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। अतिरिक्त जिला सत्र न्यायालय प्रथम, मावेलिककारा की न्यायाधीश वीजी श्रीदेवी ने सजा सुनाई। मावेलिककारा की अतिरिक्त सत्र अदालत ने पिछले सप्ताह इस मामले में सभी 15 आरोपियों को दोषी पाया था। पुलिस ने 14 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया था. 10वें […]

रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में ‘आरोहण-2024’ का आगाज,गायन डांस आदि कंपटीशन के साथ 4000 प्रतिभागी विभिन्न खेल में लेंगे हिस्सा

० उच्च शिक्षा मंत्री ने राज्य स्तरीय खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव का किया शुभारंभ ० खेल से हमें टीम भावना और अनुशासन की मिलती है सीख: बृजमोहन अग्रवाल रायपुर।उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि पढ़ाई के साथ ही खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियां भी विद्यार्थी जीवन के लिए बहुत जरूरी हैं। जहां खेलकूद से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। वहीं अनुशासन के साथ आपसी समझ और टीम भावना विकसित होती है। संस्कृति गतिविधियों से रचनात्मकता और सामाजिक कौशल और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। वे आज श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में सात दिवसीय राज्य स्तरीय खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव ‘आरोहण – 2024’ के शुभारंभ के […]

लो वोल्टेज और बिजली की समस्या होगी दूर: मंत्री श्री देवांगन

० वाणिज्य, श्रम और उद्योग मंत्री ने किया सब स्टेशन का उद्घाटन ० 1.76 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सब स्टेशन का हुआ लाइटअप रायपुर।वाणिज्य, श्रम और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा जिला के खरमोरा में नवनिर्मित 33/11 केवी उपकेंद्र का उद्घाटन किया। इस सब स्टेशन का निर्माण 1.76 करोड़ रूपए की लागत से किया गया है। मंत्री श्री देवांगन ने इस अवसर पर आयोजित समारोह पर संबोधित करते हुए कहा कि सब स्टेशन के शुरु हो जाने से कई वार्डों की बिजली की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। विशेष तौर पर दादरखुर्द, खरमोरा समेत अन्य वार्डाे में निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति हो पाएगी। […]

24 घंटे में सोमाली समुद्री डाकुओं से प्रभावित दूसरा जहाज बचाया गया,भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन

नेशनल न्यूज़। भारतीय नौसेना के युद्धपोत ने आज एक बडे़ ऑपरेशन को अंजाम दिया। भारतीय नौसेना के युद्धपोत ने सोमाली समुद्री डाकुओं द्वारा अपहृत मछली पकड़ने वाले जहाज 19 पाकिस्तानी नागरिकों को बचाया। भारतीय रक्षा अधिकारियों ने कहा कि भारतीय नौसैनिक जहाज आईएनएस सुमित्रा ने अपहृत मछली पकड़ने वाले जहाज अल नामी को बचाकर एक महत्वपूर्ण मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जो सशस्त्र समुद्री लुटेरों से भरा हुआ था। उन्होंने कहा कि कोच्चि के तट से लगभग 800 मील दूर चलाए गए इस ऑपरेशन में भारतीय नौसेना के समुद्री कमांडो की सक्रिय भागीदारी शामिल थी। भारतीय रक्षा अधिकारी ने बताया कि नाव के चालक दल को सुरक्षित बचाने के लिए […]

CM हेमंत सोरेन ने ED पर ‘‘राजनीतिक एजेंडे से प्रेरित’ होने का लगाया आरोप

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर राज्य सरकार के कामकाज में बाधा डालने के लिए ‘‘राजनीतिक एजेंडे से प्रेरित” होने का आरोप लगाया और दावा किया कि 31 जनवरी को या उससे पहले उनका बयान दोबारा दर्ज करवाने की ईडी की जिद से दुर्भावना झलक रही है। संघीय जांच एजेंसी को भेजे एक ईमेल में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 48 वर्षीय कार्यकारी अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि उन्हें समन जारी करना ‘‘पूरी तरह अफसोसजनक और कानून द्वारा दी गुई शक्तियों का दुरुपयोग है।” सोरेन ने रविवार को भेजे ईमेल में कहा, ‘‘अदालत को उपलब्ध करवाने के लिए 20 जनवरी को मुझसे 7 घंटे तक […]

साइंस कॉलेज के पुराने छात्रों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

  रायपुर। साइंस कॉलेज, रायपुर के एलुमनी संगठन का प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष अंजय शुक्ला के नेतृत्व में आज शाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से सौजन्य मुलाकात की. साइंस कॉलेज के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में बनाए जा रहे “हीरक जयंती वर्ष कार्यक्रम” की जानकारी प्रदान करते हुए माननीय राष्ट्रपति महोदया को महाविद्यालय में आमंत्रित किए जाने हेतु संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करने का निवेदन भी किया गया। प्रतिनिधि मंडल में संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश मढ़रिया, प्रो गिरीश कांत पांडेय एवं प्रभारी अधिकारी डॉ एन बी सिंह शामिल रहे।

रिकार्ड धान खरीदी की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़,अब तक 134 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

० किसानों को 28 हजार 104 करोड़ रूपए का भुगतान ० कस्टम मीलिंग के लिए 91.13 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव रायपुर।छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का ग्राफ प्रतिदिन ऊपर चढ़ता जा रहा है। बीते साल राज्य में हुई 107.53 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी का रिकार्ड इस साल पहले ही टूट चुका है। राज्य में अब तक 133.88 लाख टन धान की खरीदी हो चुकी है, जो कि बीते साल की तुलना में लगभग 27 लाख मीट्रिक टन अधिक है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का अभी दो दिन और बाकी है। प्रतिदिन औसतन साढ़े तीन लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो रही है। […]

महतारी वंदन योजना पर छत्तीसगढ़ सरकार शीघ्र फैसला करेगी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

० उपमुख्यमंत्री कबीरधाम जिला के ग्राम केजादाह में आयोजित मेला-मड़ई कार्यक्रम में हुए शामिल ० श्री शर्मा ने क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं की रायपुर।उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा आज कबीरधाम जिला के ग्राम केजादाह में आयोजित छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति से जुड़े मेला-मड़ई कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की और प्रदेश की सुख समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के कार्यक्रम में पहुंचने पर छत्तीसगढ़ के लोक पारंपरिक वेशभूषा में तैयार यादव समाज के नर्तक दलों द्वारा वाद्य यंत्रों के मधुर धुन से आत्मीय स्वागत किया गया। श्री शर्मा ने क्षेत्रवासियों को मड़ई-मेला के आयोजन के लिए […]