जस्टिस यू.यू. ललित देंगे एचएनएलयू में महात्मा गांधी स्मृति व्याख्यान

रायपुर।भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश और एचएनएलयू में प्रतिष्ठित न्यायविद प्रोफेसर न्यायमूर्ति यू.यू. ललित 30 जनवरी को हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एचएनएलयू) में ’आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में विधि एवं नैतिकता: ’गांधीवादी परिप्रेक्ष्य’ विषय पर तृतीय महात्मा गांधी मेमोरियल व्याख्यान देंगे। एचएनएलयू में विगत दो वर्षों से 30 जनवरी को महात्मा गांधी मेमोरियल व्याख्यान आयोजित की जाती रही है। इस वर्ष का स्मृति व्याख्यान शाम 4.30 बजे विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित किया जाएगा। मुख्य वक्ता के रूप में जस्टिस यू. यू. ललित रहेंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. (डॉ.) वी.सी. विवेकानंदन, कुलपति एचएनएलयू करेंगे। मेमोरियल लेक्चर का उद्देश्य विधि के छात्रों और विधिक बिरादरी को प्रेरित और लाभान्वित करने के […]

जमीन घोटाला मामला : 31 जनवरी को ED के समक्ष पेश होंगे हेमंत सोरेन, पत्र और E-mail के जरिए दी जानकारी

रांची। जमीन घोटाले मामले (Land Scam Case) में ईडी की टीम राजधानी दिल्ली स्थित हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के आवास पर सोमवार की सुबह पहुंची, लेकिन सीएम हेमंत यहां है ही नहीं। हेमंत सोरेन को उनके दिल्ली आवास पर न पाकर ईडी उन्हें सरगर्मी से तलाश रही है और उनको ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। वहीं, सूत्रों ने बताया है कि इसी बीच ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय को मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से आधिकारिक पत्र भेजा गया है। भेजे गए पत्र और ईमेल में कहा गया है कि सीएम हेमंत सोरेन 31 को ईडी के सामने पेश होंगे। सूत्रों का कहना है कि सीएम हेमंत शांति निकेतन […]

मैं बिस्तर पर जाने के 30 सेंकेंड के भीतर सो जाता हूं, पीएम मोदी ने की ‘परीक्षा पे चर्चा‘

० देश के प्रधानमंत्री को आपकी चिंता, क्योंकि आप देश का भविष्य: मुख्यमंत्री ० छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था और नीति में बदलाव की कर रहे तैयारी: मुख्यमंत्री ० स्कूली परीक्षाओं में सफलता के बाद जीवन की पाठशाला की परीक्षाएं शुरू हो जाती हैं रायपुर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्कूली बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ परीक्षा को उत्सव की तरह मनाने एवं विद्यार्थियों में तत्संबधी तनाव दूर करने के लिए सीधा संवाद किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बच्चों से सीधा संवाद कर उन्हें परीक्षा को एक उत्सव की तरह मनाने तनावमुक्त एवं उत्साह के साथ दिलाने के टिप्स दिए। परीक्षा […]

अयोध्या : राम मंदिर पर वैज्ञानिकों ने किया बड़ा खुलासा, 2500 साल तक सुरक्षित रहेगा राम मंदिर, 1000 साल तक पत्थरों को नहीं होगा कुछ

  अयोध्या। अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद जहां इस समय हजारों-लाखों की संख्या में लोग प्रभु श्रीराम के दर्शन करने आ रहे हैं वहीं उस मंदिर को लेकर वैज्ञानिकों ने एक बड़ा खुलासा किया है। रूड़की स्थित CSIR के सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (CSIR-CBRI) के वैज्ञानिकों ने श्रीराम मंदिर की इमारत की तीव्र भूकंपों को संभालने की क्षमता को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। इसके अनुसार, मंदिर ऐसे तीव्र भूकंपों को भी संभाल सकता है जो 2500 साल में एक बार ही आते हैं। CSIR-CBRI के सीनियर साइंटिस्ट देबदत्त घोष ने बताया कि इस खोज के लिए मंदिर की इमारत, परिसर, जियोफिजिकल कैरेक्टराइजेशन, जियोटेक्निकल एनालिसिस, […]

छतरपुर : ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन बच्चों की मौत, 30 से अधिक लोग घायल

छतरपुर। छतरपुर जिले में सोमवार को एक बड़ा हादसा घटित हुआ। धार्मिक स्थल जटाशंकर धाम जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार 35 लोग हादसे का शिकार हो गए और तीन बच्चों की मौत हो गई। वहीं, 32 लोग इस पूरे हादसे में घायल हुए हैं, जिनमें से 10 की हालत गंभीर बनी हुई है। अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। बक्सवाहा क्षेत्र जुझारपुरा गांव में रहने बाले ब्रजेश लोधी के घर नई ट्रैक्टर-ट्रॉली आई थी, जिसका पूजन पाठ कराने के लिए घर और गांव के करीब 35 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर जटाशंकर धाम जा रहे थे। तभी रास्ते में सामने से आ रही बाइक को बचाने […]

शिक्षा से ही परिवार समाज और उन्नत व समृद्ध राष्ट्र की नींव: मुख्यमंत्री

  रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि शिक्षा से ही परिवार समाज और उन्नत और समृद्ध राष्ट्र की नींव रखी जा सकती है। यह कार्य हमारे शिक्षक करते हैं इसलिए उन्हें गुरू का दर्जा दिया गया है। हम सबको मिलकर शिक्षा के स्तर को उन्नत करना है। मुख्यमंत्री साय आज शाम राजधानी रायपुर के राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक शाला के शासकीय अनुदान प्राप्त शिक्षक एवं कर्मचारी संगठन के प्रान्तीय सम्मेलन. सह. सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अनुदान प्राप्त विद्यालयों को मै नजदीक से जानता हू क्योकि मै स्वयं अनुदान शाला मे ही पढ़ा हू अनुदान प्राप्त कर्मचारियों से संबंधित शिक्षा मंत्री से चर्चा […]

सोलर पैनल की बिजली बैटरियों में संग्रहित करने पहला प्रयोग किया क्रेडा ने, बलौदा बाजार के गांवों में किया सफल परीक्षण

बलौदा बाजार। बार अभ्यारण सेंचुरी पर्यटन के दृष्टिकोण से छत्तीसगढ़ राज्य का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। वन ग्राम होने के कारण इन क्षेत्रों में स्थित 18 ग्रामों में परंपरागत बिजली नहीं है एवं ये सभी ग्राम बिजली आपूर्ति हेतु पूर्णतः सोलर संयंत्रों पर ही निर्भर हैं। देश के समूचे ऐसे स्थल जहां पर केवल सोलर से बिजली की आपूर्ति होती है] में प्रचलित विधियों से सोलर पैनल से बिजली उत्पन्न कर पहले बैटरियों में संग्रहित किया जाता है एवं इसके बाद बैटरियों में संग्रहित की गई ऊर्जा से रात के समय इन्वर्टर के माध्यम से ग्रामों में रहने वाले परिवारों को बिजली दी जाती है। ऐसे ग्रामों में दिन के […]

शासकीय कॉलेज के वार्षिकोत्सव में राजनीति हावी ….विधायक को नहीं बुलाने पर भड़के छात्र

० वार्षिकोत्सव में विधायक की अनदेखी सरायपाली। स्व. वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय में आयोजित होने वाले वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में विधायक को आमंत्रित नही करने को लेकर कांग्रेस व उससे जुड़े संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा प्रिंसिपल के चेम्बर में लगभग एक घंटे तक हंगामा मचाते हुवे विरोध प्रदर्शन किया गया । इन पदाधिकारियों के विरोध प्रदर्शन का प्रिंसिपल के पास कोई जवाब नही था उल्टे प्रदर्शन कारियों को समझाने के बजाय अपनी मजबूरी बताने में लगे रहे । स्थानीय विधायक चातुरी नंद ने कॉलेज की इसे घोर लापरवाही व अपमानजनक कार्य की निंदा की । इस संबंध में कांग्रेस संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुवे कहा कि […]

Breaking: बिहार की 6 राज्यसभा सीटों पर चुनाव के तारीख की घोषणा,27 फरवरी को होगी वोटिंग

पटना।बिहार की 6 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा कर दी गई है। भारत के निर्वाचन आयोग ने नीतीश सरकार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बनने के ठीक एक दिन बाद चुनाव का ऐलान किया है। वहीं 27 फरवरी को वोटिंग होगी। निर्वाचन आयोग के अनुसार, 8 फरवरी को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। नामांकन की अंतिम तारीख 15 फरवरी है। नामांकन पत्रों की जांच 16 फरवरी,नाम वापसी का समय 20 फरवरी है। वहीं 27 फरवरी को शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। बता दें कि जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर रविवार को शपथ ली। यहां राजभवन […]

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची बिहार,कहा- आरएसएस-बीजेपी की विचारधारा ने नफरत फैलाई, मोहब्बत की दुकान खुलनी चाहिए

किशनगंज। कांग्रेस के वरीय नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार के किशनगंज जिला पहुंच चुकी है। राहुल गांधी बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिला के रास्ते किशनगंज पहुंचे। कांग्रेस समर्थको, विधायक और सांसदों ने राहुल गांधी का भव्य स्वागत किया। वहीं लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बहुत सारे लोगों ने हमसे पूछा कि इस यात्रा का लक्ष्य क्या है? आप इस यात्रा को पैदल क्यों कर रहे हो? तो हमने समझाया कि आरएसएस-बीजेपी की विचारधारा ने हिंसा और नफरत फैलाई है। भाई-भाई से लड़ रहा है। यह लोग एक धर्म से दूसरे धर्म से लड़ रहे हैं। हम चाहते थे कि जो यह […]