Breaking: भाजपा ने की जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, देखिए किन्हें मिली कहां की जिम्मेदारी

रायपुर। लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ भाजपा में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हुई है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने चार जिलों के जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की है.जारी सूची के अनुसार पवन साहू को बालोद, प्रकाश बैस को धमतरी, श्याम नारंग रायपुर ग्रामीण और महेश वर्मा को भिलाई जिलाध्यक्ष बनाया गया है. भाजपा ने भिलाई जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया को पद से हटा दिया है. उनके स्थान पर चार बार के पार्षद महेश वर्मा को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया पर कोषाध्यक्ष के संज्ञान के बिना जिला भाजपा के खाते से पैसे निकालने का आरोप लगा था. भाजपा ने विधानसभा चुनाव से एक साल पहले […]

रविवि में हुआ ब्लास्ट, NIT के स्टूडेंट्स ने खुद को उड़ाने की कोशिश की

रायपुर। राजधानी रायपुर में खौफनाक मामला सामने आया है. एनआईटी (NIT) के मेटलर्जी विभाग के एक छात्र ने रविशंकर विश्वविद्यालय में विस्फोटक से खुद को उड़ाने की कोशिश की. जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया है. घायल का अस्पताल में इलाज जारी है. यह मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, बीते मंगलवार की दोपहर पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सूखे तालाब ज्ञान सरोवर में एनआईटी (NIT) के मेटलर्जी विभाग के एक छात्र ने विस्फोटक से खुद को उड़ाने की कोशिश की. इस घटना में छात्र बुरी तरह घायल हो गया. घायल छात्र को एम्स में भर्ती कराया गया है. मामले में पुलिस ने बताया […]

स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान : 30 जनवरी से 13 फरवरी तक जिले के गांव गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों को किया जाएगा जागरूक

  गरियाबंद। कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में 30 जनवरी से 13 फरवरी 2024 तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत गाँव-गाँव घर-घर दस्तक देकर स्वास्थ्य कर्मी एवं मितानिन के द्वारा कुष्ठ रोग की जांच की जाएगी। कृष्ठ रोगी की पहचान कर उनका उपचार किया जाएगा। मंगलवार को महात्मा गाँधी के पुण्य तिथि के अवसर पर इसकी शुरवात की गई। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य कार्यालय से जागरूकता प्रचार रथ भी रवाना किया गया। जिला कार्यकम प्रबंधक श्रीमति सोनल ध्रुव एवं डॉ. शंकर पटेल, डॉ. योगेन्द्र सिंह रघुवंशी के द्वारा हरी झण्डी दिखा कर रथ कुष्ठ जागरूकता रथ रवाना किया गया। जिला कार्यक्रम […]

भारत एक नए युग में प्रवेश कर रहा है – शिखा मरकाम

० अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण से हुआ सपना पूरा धमतरी। उद्यानिकी महाविद्यालय धमतरी में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री रामचंद्र जी की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण कार्यक्रम किया गया। महाविद्यालय के उपस्थितजनों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्रीमती शिखा मरकाम ने अपने उद्बोधन में कहा कि-अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का संकल्प पूरा होना एक ऐसी गौरवान्वित करने वाली उपलब्धि है, जिसकी कोई दूसरी मिसाल नहीं मिलती। यह कितनी बड़ी उपलब्धि है, इससे समझा जा सकता है भारत एक नए युग में प्रवेश कर रहा है, इसका संकेत और परिचय उस उत्साह और उमंग से मिलता है, […]

सूरजपुर में हाथियों का आतंक जारी, एक वृद्धा को कुचलकर मार डाला, 3 दिन में ये दूसरी मौत

सूरजपुर। जिले के वन परिक्षेत्र प्रतापपुर में हाथियों का आतंक लगातार जारी है.आज एक हाथी ने एक वृद्धा को कुचल कर मारा डाला. मामला प्रतापपुर के चाची डांड़ का है. बताया जा रहा है कि, बुधवार सुबह चाची डांड़ में 60 वर्षीय वृद्धा शौच करने गई थी. इस दौरान हाथी ने वृद्धा को कुचल कर मारा. बता दें कि, हाथी ने 3 दिन के अंदर दो लोगों को मारा है. अभी भी 30 हाथियों का दल क्षेत्र में मौजूद है.  

Todays Recipe: सर्दियों में बनाएं लखनवी पुलाव

आवश्यक सामग्री – 250 ग्राम उबले बासमती चावल – एक बड़ा चम्मच घी – आधा कप उबली हरी मटर – 2 बड़ा चम्मच उबली व छोटे चौकोर टुकड़ों में कटी गाजर और फ्रेंच बीन्स – एक चौथाई कप काजू, बादाम और किशमिश – 2 प्याज, स्लाइस कटे हुए – एक छोटा चम्मच कसूरी मेथी – आधा छोटा चम्मच जीरा – आधा छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर – एक छोटा चम्मच गरम मसाला – 100 ग्राम पनीर, छोटे टुकड़ों में कटा हुआ – स्वादानुसार नमक बनाने की विधि – सबसे पहले थोड़ा सा घी डालकर चावल के दाने अलग-अलग कर लें। – अब कढ़ाई में घी गर्म कर इसमें काजू, बादाम और […]

सीएम हेमंत सोरेन से आज CM हाउस में पूछताछ करेगी ED, कई इलाकों में धारा 144 लागू

रांची। जमीन घोटाले मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से आज (31 जनवरी) ईडी दोबारा पूछताछ करेगी। ईडी के अधिकारी दोपहर 1 बजे सीएम हाउस पूछताछ के लिए पहुंचेंगे। वहीं, इसे लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। बता दें कि राज्य में सीएम हेमंत के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को लेकर बीते मंगलवार से ही प्रशासन अलर्ट मोड पर है। हर जगह सुरक्षा व्यवस्था कड़े बंदोबस्त किया गया है। आज मुख्यमंत्री आवास, राजभवन और ईडी कार्यालय के 100 मीटर परिधि क्षेत्र में धारा 144 लगाई गई है। इससे पहले बीते मंगलवार को भी सुबह 10 बजे रात 10 तक यह धारा लागू […]

बड़ी खबर : तोशाखाना मामले में इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी दोषी करार,कोर्ट ने सुनाई 14 साल जेल की सजा

इंटरनेशनल न्यूज़। पाकिस्तान में आम चुनाव से पहले विपक्षी पार्टी के संस्थापक इमरान खान की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। तोशाखाना मामले में पाकिस्तान की एक अदालत ने उन्हें 14 साल की जेल की सजा सुनाई है। इमरान के साथ उनकी पत्नी को भी 14 साल के कठोर कारावास की सजा दी गई है। गौरतलब है कि एक दिन पहले पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को गोपनीय सूचना लीक करने के मामले 10-10 साल जेल की सजा सुनाई गई है। दोनों को ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत गठित की गई विशेष अदालत ने गोपनीय सूचना लीक करने का दोषी पाया। इमरान […]

रामलला के दरबार में 350 मुस्लिम भक्त: आंखों में आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम लेकर लखनऊ से पैदल चलकर पहुंचे अयोध्या

अयोध्या। मंगलवार का दिन विश्व इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के 350 श्रद्धालु छह दिन की पदयात्रा कर के लखनऊ से अयोध्या श्री राम मंदिर, राम लला के दर्शन करने पहुंचे। इस दल का नेतृत्व मंच के संयोजक राजा रईस और प्रांत संयोजक शेर अली खान ने किया। दर्शन के बाद सभी श्रद्धालुओं की आंखों में गर्व के आंसू और जुबान पर श्री राम का नाम था। राजा रईस और प्रांत संयोजक शेर अली खान लखनऊ से छह दिन की पदयात्रा करके 350 मुस्लिम श्रद्धालुओं के साथ दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे थे। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मुस्लिम श्रद्धालुओं के साथ यात्रा में मंच की […]

Report: देश में हिम तेंदुओं की संख्या हुई 718, लद्दाख में 477 वहीं जम्मू कश्मीर में सबसे कम

नेशनल न्यूज़। देश में हिम तेंदुओं की संख्या 718 हो गई है। इसमें सबसे अधिक तेंदुए लद्दाख में और सबसे कम जम्मू-कश्मीर में पाए गए। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (डब्ल्यूआईआई) की बैठक में भारत में हिम तेंदुओं की स्थिति पर रिपोर्ट जारी की। देश में पहली बार वैज्ञानिक तरीके से हिम तेंदुओं की संख्या का आकलन किया गया है। 12 जगह पाए जाते हैं एशिया में एशिया में 12 स्थानों पर हिम तेंदुए पाए जाते हैं, जिसमें सबसे अधिक आबादी चीन में हैं। इस आकलन में भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) ने राष्ट्रीय समन्वयक की भूमिका निभाई। इसमें सभी हिम […]