कही-सुनी (28JAN-24):बाहर आया शराब और कोयले का जिन्न
रवि भोई की कलम से भूपेश बघेल के राज में हुए शराब और कोयला घोटाला मामले में ईडी द्वारा ई ओ डब्ल्यू में एफ आई आर दर्ज कराने के बाद राज्य की राजनीतिक गर्मी बढ़ गई है। लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा को कांग्रेस पर वार के लिए हथियार मिल गया है। शराब और कोयला घोटाले में करीब 105 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट की गई है। भूपेश बघेल के सरकार में ताकतवर मंत्री -विधायक और ब्यूरोक्रेट के नाम एफ आई आर में आने से छत्तीसगढ़ में नया जिन्न जाग गया है। विष्णुदेव साय के राज में पूर्ववर्ती सरकार के खिलाफ बड़ा खुलासा है। शराब और कोयला में लेवी और […]



