श्रद्धा महिला मंडल ने किया महिला संविदा कर्मियों के साथ होली मिलन एवम् महिला दिवस के उत्सव का आयोजन
बिलासपुर। श्रद्धा महिला मंडल द्वारा दिनांक 26 फ़रवरी 2026 को वसंत विहार के रवीन्द्र भवन में एसईसीएल की महिला संविदा कर्मियों के साथ होली मिलन एवं महिला दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन जी एवं उपाध्यक्षा गणों के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर नेहरू शताब्दी कॉलोनी, वसंत विहार कॉलोनी एवं इंद्रा विहार कॉलोनी में कार्यरत लगभग 102 महिला संविदा कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी संविदा बहनों का रोली टीका लगाकर स्वागत करने से हुई। इसके पश्चात सभी को होली और महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन […]



