दिल्ली में मौत की आग: मालवीय नगर अग्निकांड में 21 लोगों की दर्दनाक मौत,मची चीख-पुकार और अफरा-तफरी
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। एक बहुमंजिला इमारत में स्थित रेस्तरां और होटल में लगी आग में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है और राहत-बचाव कार्य जारी है। जानकारी के अनुसार, आग दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक इमारत में लगी, जहां ग्राउंड फ्लोर पर रेस्तरां और ऊपरी मंजिलों पर होटल संचालित था। आग लगने के बाद पूरे भवन में धुआं भर गया, जिससे कई लोग अंदर फंस गए। […]



