कार से 50 लाख का गांजा जब्त, महासमुंद के रास्ते ओडिशा से तस्करी करता युवक गिरफ्तार
सरायपाली। छत्तीसगढ राज्य के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किये जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह (IPS) ने समस्त थाना/चौकी प्रभारियों एवं सायबर सेल की टीम कोे नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया गया था। 10 अगस्त को मुखबीर से सूचना मिली कि बरगढ ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप एक सिल्वर रंग के होण्डा सिटी कार में ओडिशा से महासमुन्द होते हुये रायपुर छत्तीसगढ होते हुये महाराष्ट्र ले जाने वाला है। जिस पर तत्काल पुलिस […]



