बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 28 जनवरी को आएंगे राजनांदगांव के दौरे पर, करेंगे बड़ी सभा

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा राज्य में भाजपा सरकार का कामकाज शुरू करने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। नड्ढा 28 जनवरी को राजनांदगांव में बड़ी सभा करेंगे। यह सभा लोकसभा सीटों की क्लस्टर योजना के तहत नांदगांव में आयोजित की जा रही है । इस क्लस्टर के प्रभारी पूर्व मंत्री विधायक राजेश मूणत हैं। इसमें नांदगांव के अलावा रायपुर, दुर्ग और जांजगीर लोस भी शामिल हैं।  

हाईकोर्ट ने 5 जिलों के जजों का किया ट्रांसफर, देखें आदेश

  रायपुर। हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के पांच जिला एवं सत्र न्यायाधीशों का तबादला आदेश जारी किया है। इसमें महासमुंद, कोरिया, कांकेर, जशपुर और कोरबा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश शामिल है। बुधवार को शाम जारी आदेश के तहत के 17 जजों को प्रमोशन दिया गया है, जिन्हें अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के साथ ही क्लास टू से क्लास वन बनाया गया है और उन्हें विभिन्न जिलों में पोस्टिंग दिया गया है। हाईकोर्ट ने बुधवार को पांच जिलों के जिला एवं सत्र न्यायधीशों समेत अपर जिला एवं सत्र न्यायधीशों, सिविल जजों के तबादला आदेश जारी किया है। रजिस्ट्रार जनरल सुधीर कुमार ने चीफ जस्टिस की सहमति से तीन जिला एवं […]

क्रेडा ने छत्तीसगढ़ ऊर्जा संरक्षण भवन कोड के कार्यान्वन के लिए की स्टेकहोल्डर्स बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) ने ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई)] भारत सरकार की सहायता से छत्तीसगढ़ ऊर्जा संरक्षण भवन कोड (सीजीईसीबीसी) के कार्यान्वयन के लिए स्टेकहोल्डर्स की बैठक आयोजित की। सीजीईसीबीसी को 17 मार्च 2023 को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अधिसूचित किया गया था। सीजीईसीबीसी एक तकनीकी कोड है जो विभिन्न भवन डिजाइन और सिस्टम दक्षता मापदंडों के अनुपालन के माध्यम से कुल निर्मित क्षेत्र 1000 वर्गमीटर से अधिक या 50 किलोवाट और उससे अधिक के कनेक्टेड लोड या 60 के-वी.ए- और उससे अधिक की अनुबंध भार के साथ वाणिज्यिक भवनों में ऊर्जा दक्षता प्राप्त करने के लिए न्यूनतम आवश्यकताओं को निर्दिष्ट करता है। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन […]

बड़ी खबर : आईएएस ऋचा शर्मा की छत्तीसगढ़ वापसी,होंगी एसीएस स्तर की अधिकारी

रायपुर। 1994 बैच की आईएएस ऋचा शर्मा की छत्तीसगढ़ वापसी हो रही है। ऋचा शर्मा पांच साल से भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ हैं । वे वर्तमान में केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग में अतिरिक्त सचिव हैं। कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी ने 24 जनवरी को ऋचा शर्मा को छत्तीसगढ़ कैडर में वापसी को मंजूरी दे दी है। ऋचा शर्मा छत्तीसगढ़ में एसीएस स्तर की अधिकारी होंगी।

CG Transfer: 11 आईएएस हुए इधर से उधर, IAS नीलम नामदेव एक्का को सौंपा गया गृह और जेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार

रायपुर। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है. इसमें करीब दर्जनभर आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है. IAS नीलम नामदेव एक्का को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ गृह एवं जेल विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वहीं गोपाल वर्मा को सूचना आयोग के सचिव बनाए गए हैं.  

अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में कार्य करने वालों को प्रोत्साहन देने के लिए पंजीयन में ईएमडी राशि में मिलेगी छूट 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में सौर संयंत्रों की स्थापना हेतु क्रेडा द्वारा पूर्व निर्धारित प्रक्रिया अनुसार स्थापनाकर्ता इकाईयों का पंजीयन किया जाता है। प्रधानमंत्री द्वारा घोषित प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के क्रियान्वयन हेतु अधिक संख्या में स्थापनाकर्ता इकाईयों की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए पूर्व वर्षों में पंजीकरण हेतु निर्धारित धरोहर राशि को राजेश सिंह राणा] मुख्य कार्यपालन अधिकारी] क्रेडा द्वारा पहल की जाकर कम करने का निर्णय लिया गया है] ताकि अधिक से अधिक स्थापनाकर्ता इकाई क्रेडा में पंजीकृत हो सके तथा मार्केट&मोड एवं अन्य योजना अंतर्गत अधिक से अधिक सौर संयंत्रों की स्थापना कर प्रदेशवासियों को लाभान्वित किया जा सके। धरोहर राशि की पूर्व में प्रचलित एवं वर्तमान […]

Breaking: नहीं खुलेंगे नई शराब दुकान, साय केबिनेट की बैठक में लिया गया निर्णय, अन्य महत्वपूर्ण फैसले भी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट की बैठक खत्म हो गयी है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में हर बुधवार को कैबिनेट की परंपरा शुरू की गयी है। विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निम्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – # छत्तीसगढ़ के षष्ठम् विधानसभा के द्वितीय सत्र फरवरी-मार्च 2024 हेतु राज्यपाल के अभिभाषण के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। # तृतीय अनुपूरक अनुमान वर्ष 2023-2024 का विधानसभा में उपस्थापन हेतु छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। # बजट अनुमान वर्ष 2024-25 का विधानसभा में उपस्थापन के लिए छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2024 के प्रारूप […]

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री ओ.पी.चौधरी व केदार कश्यप ने पुलिस परेड ग्राउंड में स्कूली बच्चों के रिहर्सल की सराहना की

  ० प्रत्येक बालिका के लिए समानता और सम्मान सरकार का लक्ष्य: ओम माथुर ० बच्चो से उपमुख्यमंत्री ने कहा आप हमारे देश और प्रदेश के गौरव हैं रायपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के स्कूली बच्चों द्वारा रिहर्सल को प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी और वन मंत्री केदार कश्यप ने देखकर सराहना की। वे सभी सुकमा प्रवास पर जाने के लिए पुलिस परेड ग्राउण्ड हेलीपेड पहुंचे थे तथा बच्चों द्वारा किए जा रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम की झलक को देखकर स्वयं को रोक नहीं पाए। बच्चे भी उन्हें अपने बीच पाकर प्रफुल्लित हो उठे। प्रदेश […]

पावर कंपनी के गारे पेलमा कोयला खदान को चार प्रथम पुरस्कार

० केंद्रीय खान सुरक्षा महानिदेशालय एवं एसईसीएल ने दी ट्राफी रायपुर ।  भारत सरकार के केन्द्रीय खान सुरक्षा महानिदेशालय ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड को ओवरऑल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए लगातार दूसरे साल प्रथम पुरस्कार प्रदान किया है। यह पुरस्कार वर्ष 2023 में 2 मिलियन से 5 मिलियन टन की क्षमता की खुली खदान श्रेणी के लिए दिया गया है। इसके अलावा इस खदान को तीन और श्रेणियों (जनरल सेफ्टी, प्रकाश व्यवस्था एवं डस्ट सेपरेशन) में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है। साथ ही खनन संक्रिया (माइनिंग वर्किंग), डंप मैनेजमेंट तथा पुनर्भरण (रिक्लीमिनेशन) व नवाचार (इनोवेशन) की तीन अलग-अलग श्रेणियों में द्वितीय पुरस्कार दिये हैं। इस उपलब्धि के […]