Breaking: छत्तीसगढ़ के जशपुर के ट्राइबल वेलफेयर वर्कर जागेश्वर यादव और नारायणपुर के परम्परागत औषधि वैद्य हेमचंद मांझी पद्म श्री के लिए चयनित

नेशनल न्यूज़। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया गया है। इसके तहत पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किए जाने वाली हस्तियों के नामों का एलान किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ के दो लोग शामिल हैं। इनमें नारायणपुर के परम्परागत औषधि वैद्य हेमचंद मांझी व जशपुर के ट्राइबल वेलफेयर वर्कर जागेश्वर यादव का नाम शामिल है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दोनों को बधाई व शुभकामनाएं दी है।इससे पहले 23 जनवरी को सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कूर्परी ठाकुर को भारत रत्न से नवाजने का एलान किया था। पद्मश्री 1. पारबती बरुआ (सामाज सेवा, असम, उम्र- 67 साल)- भारत […]

छत्तीसगढ़ के खुफिया प्रमुख अमित कुमार को राष्ट्रपति पदक

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 1998 बैच के आईपीएस अमित कुमार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। अमित कुमार अब छत्तीसगढ़ के खुफिया प्रमुख और एडीजी स्तर के पुलिस अधिकारी हैं। उन्‍हें यह पदक सीबीआई में रहते उनकी सराहनीय और उत्‍कृष्‍ठ सेवा के लिए दिया जाएगा। गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह घोषणा की है। बता दें कि 1998 बैच के एडीजी अमित कुमार हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे हैं।

बड़ी खबर :छत्तीसगढ़ प्रभारी 26 और 27 जनवरी को दो दिवसीय प्रदेश दौरे पर, कई बैठकों में लेंगे हिस्सा

रायपुर।छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट 26 जनवरी को दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं. 26 जनवरी को वे सुबह 8 :50 को रायपुर के माना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सुबह 11 : 30 बजे से राजीव भवन में लोकसभावर वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। दूसरे दिन 27 जनवरी को राजीव भवन में आयोजित प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा के प्रदेश संयोजकों और पर्यवेक्षकों की बैठक में भाग लेंगे। शाम 5 बजे प्रदेश युवे कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेंगे।

गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन राजधानी में, सीएम साय जगदलपुर में करेंगे ध्वजारोहण

० मुख्यमंत्री श्री साय जगदलपुर में और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में ध्वजारोहण करेंगे रायपुर।गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। इसी प्रकार उप मुख्यमंत्री अरूण साव बिलासपुर में तथा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा दुर्ग में आयोजित में ध्वजारोहण करेंगे। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल महासमुंद, आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम बलरामपुर-रामानुजंगज जिले में, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल बेमेतरा, वनमंत्री  […]

रायपुर पुलिस ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह, यहां आने वालों के लिए ट्रेफिक एडवाइजरी जारी

रायपुर। 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राज्यपाल द्वारा पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर में परेड की सलामी एवम् ध्वजा रोहन किया जाना प्रस्तावित है। इस दौरान पुलिस परेड ग्राउण्ड में परेड एवं स्कूली छात्र/छात्राओं का आकर्षक कार्यक्रम तथा विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी दिखाये जायेगे। कार्यक्रम में सम्मिलित होने शहर के छात्र-छात्रा, आमंत्रित विशिष्ठ नागरिकों के अतिरिक्त आम जनता का काफी भीड़ होने की संभावना है। गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मिलित होने एवं देखने आने वाले आगंतुको के वाहनों के लिए पार्किग व्यवस्था निम्नानुसार किया गया है:- 01. लाल कार पास धारी वाहनः-जिन आमंत्रित अतिथियों के पास लाल वाहन पास होगी वे अपने वाहन से पीडब्ल्यू डी चौक, […]

पॉवर कंपनी में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन,अध्यक्ष पी.दयानंद करेंगे ध्वजारोहण

  रायपुर।छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी मुख्यालय डंगनिया परिसर के खेल मैदान में 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया है। पॉवर कम्पनीज के अध्यक्ष पी.दयानंद (आईएएस.) प्रातः 7.15 बजे ध्वजारोहण कर मार्चपास्ट परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जायेगा। समारोह में पावर कम्पनीज के प्रबंध निदेशकगण  मनोज खरे एवं एस.के.कटियार विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) श्री अशोक कुमार वर्मा ने विद्युत कंपनियों के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों से कार्यक्रम में उपस्थिति का अनुरोध किया है।

पाकिस्तान में चुनाव प्रचार देख दंग रह जाएंगे आप, नवाज शरीफ की रैली में समर्थक ले आए असली शेर

इंटरनेशनल न्यूज़। पाकिस्तान में जल्द ही आम चुनाव के लिए मतदान होगा। ऐसे में पाकिस्तान की राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटी हैं। चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक पार्टियां अलग-अलग पैंतरे अपना रही हैं, लेकिन नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज दो कदम आगे बढ़ गई है। दरअसल नवाज शरीफ की रैली में पीएमएलएन समर्थक असली शेर ही ले आए। इसकी पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। रैली में असली शेर ले आए समर्थक दरअसल पाकिस्तान के लाहौर में नेशनल असेंबली 130 पर नवाज शरीफ की पार्टी ने एक विशाल रैली का आयोजन किया। हैरानी तो तब हुई जब पार्टी के समर्थक रैली स्थल पर […]

बीजेपी ने शुरू की लोकसभा चुनाव की तैयारी, घोषणापत्र के लिए जनता से मांगे सुझाव

नई दिल्ली। भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी हैं। पार्टी ने अपने घोषणापत्र के लिए भी जनता से सुझाव मांगे हैं। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर पीएम मोदी की वेबसाइट की तरफ से इसे लेकर जानकारी भी दी गई है। इसमें कहा गया है कि पीएम मोदी ने खुद नागरिकों से भाजपा के चुनावी घोषणापत्र के लिए सुझाव मांगे हैं। इसके लिए यूजर्स कमेंट सेक्शन पर सुझाव दे सकते हैं। गौरतलब है कि भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भी जनता से सुझाव लेने के बाद ही अपना घोषणापत्र जारी किया। मोदी सरकार ने इस घोषणापत्र को तब संकल्प पत्र कहा था। […]

गंगा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर, 12 लोगों की दर्दनाक मौत

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर के थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव दमगड़ा से गंगा स्नान करने के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के ऑटो को ट्रक ने टक्कर मार दी। भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब 10:30 बजे अल्हागंज के गांव सुगसुगी के पास बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर हुआ। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। बताया जा रहा है कि ऑटो में 12 लोग सवार थे। हादसे में ऑटो चालक समेत सभी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएम उमेश प्रताप सिंह, एसपी […]

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय श्रीमद भागवद कथा में हुए शामिल,अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का लिया आशीर्वाद

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित हनुमान मंदिर मैदान में आयोजित “श्रीमद भागवत कथा” में शामिल हुए । मुख्यमंत्री ने व्यास पीठ पर विराजमान कथा वाचक श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज को शाल और पुष्प हार पहना कर आशीर्वाद ग्रहण किया। इस अवसर पर विधायक  राजेश मूणत, रायपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष  संजय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।