CG Crime: मां की हैवानियत, पति से झगडे के बाद महिला ने 8 माह के बच्चे को चाकू से गोदा, मासूम की ले ली जान

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने 8 महीने के बच्चे को चाकू से गोद कर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना सरगुजा के कुन्नी पुलिस चौकी के ग्राम सकरिया की है। पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने शुरुआती जांच की तो पता चला कि महिला का उसके पति से शराब पीने को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। दोनों का 8 महीने का एक बच्चा भी था। महिला फूलकुमारी ने पति के साथ विवाद का सारा गुस्सा अपने बेटे पर निकाल दिया। महिला ने चाकू से […]

राज्य वीरता पुरस्कार: राज्यपाल ने चार बच्चों को किया सम्मानित

० वीर बच्चों को 25 हजार रूपए की राशि और प्रशस्ति पत्र किया भेंट रायपुर।राजधानी रायपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में राज्यपाल  विश्वभूषण हरिचंदन ने राज्य के 4 बच्चों को उनकी विशेष वीरता, साहस एवं बुद्धिमत्ता के लिए राज्य वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया। इस पुरस्कार के लिए इन बच्चों को 25 हजार रूपए की राशि और प्रशस्ति पत्र दिया गया है। इनमें मास्टर अरनव सिंह, मास्टर ओम उपाध्याय, मास्टर प्रेमचंद साहू और मास्टर लोकेश कुमार साहू शामिल हैं। सरगुजा जिले के लक्ष्मीपुऱ में रहने वाले 16 वर्षीय मास्टर अरनव सिंह ने बताया कि 12 नवम्बर 2023 को अपने परिवार के साथ गृह ग्राम उदयपुर में दीपावली पूजन […]

विभिन्न विभागों ने प्रस्तुत की योजनाओं पर आधारित झांकियां ,ग्रामोद्योग विभाग को मिला पहला पुरस्कार

रायपुर।गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां प्रस्तुत की गई। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने श्रेष्ठ झांकियों को पुरस्कृत किया। इनमें पहला पुरस्कार ग्रामोद्योग विभाग को, दूसरा पुरस्कार जेल एवं सुधारात्मक विभाग और तीसरा समाज कल्याण विभाग को मिला। ग्रामोद्योग विभाग द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पर आधारित योजना को झांकी में प्रदर्शित किया गया। इसके माध्यम से ग्रामोद्योग विभाग अंतर्गत ट्रेड को मुख्य रूप से प्रदर्शित किया गया, जिसमें हस्तशिल्प बोर्ड द्वारा लोहारी कार्य प्रदर्शित करते हुए लौह हस्त शिल्प तथा बेलमेटल शिल्प का जीवंत प्रदर्शन शामिल है। पुलिस विभाग द्वारा प्रस्तुत झांकी में वर्ष 2023 में संशोधित नये कानून को प्रस्तुत […]

छत्तीसगढ़ की झांकी के लिए वोट कीजिए,झांकी में दिखी बस्तर की आदिम जनसंसद मुरिया दरबार की झलक

  रायपुर।आज 26 जनवरी 2024 को नई दिल्ली के कर्तव्य-पथ पर गणतंत्र-दिवस परेड में छत्तीसगढ़ की झांकी बस्तर की आदिम जनसंसद मुरिया दरबार प्रदर्शित की गई। इस झांकी में जनजातीय समाज में आदिम-काल से उपस्थित लोकतांत्रिक चेतना के प्रमाण स्वरूप जगदलपुर के मुरिया दरबार और बड़े डोंगर के लिमऊ राजा को विषय-वस्तु के रूप में प्रस्तुत किया गया। छत्तीसगढ़ के लोक-संगीत से सजी इस झांकी में परब नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। झांकी की सजावट जनजातीय शिल्पों से की गई थी, जिसमें बेलमेटल और टेराकोटा शिल्प के सौंदर्य को प्रदर्शित किया गया। कर्तव्य-पथ पर दर्शक-दीर्घा में उपस्थित विशिष्ट-जनों और आम नागरिकों ने इस झांकी की सराहना की है। परेड में […]

कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने संयुक्त जिला कार्यालय में फहराया तिरंगा

  गरियाबंद।कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। श्री अग्रवाल ने सभी अधिकारी और कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अविनाश भोई, संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत, सहायक संचालक जनसंपर्क हेमनाथ सिदार सहित सभी जिला अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

75वां गणतंत्र दिवस समारोह: पहली बार शंख और ढोल-नगाड़ों के साथ हुई परेड की शुरुआत

  नेशनल न्यूज़। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कर्तव्य पथ पर सैन्य शक्ति, महिला सशक्तीकरण का प्रदर्शन देखने को मिला। देश की महिला शक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों पर केंद्रित इस भव्य समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्व में देश कर्तव्य पथ पर 90 मिनट की परेड के साथ गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया। सशस्त्र बलों की परेड में मिसाइल, ड्रोन जैमर, निगरानी प्रणाली, वाहन पर लगे मोर्टार और बीएमपी-2 पैदल सेना के लड़ाकू वाहनों और सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन किया गया। तीनों सेवाओं का महिला दस्ता देश के इस सबसे बड़े […]

75वां गणतंत्र दिवस: कर्तव्य पथ पर वायुसेना-नौसेना की झांकियों ने लूटी महफिल, नारी शक्ति से लेकर आत्मनिर्भरता की दिखी झलक

नेशनल न्यूज़। देश के 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सशस्त्र बलों की तीनों शाखाओं ने ‘नारी शक्ति’ और ‘आत्मनिर्भरता’ की विषय वस्तु पर आधारित अपनी झांकियों में अपनी संपत्तियों और भारत की बढ़ती सैन्य ताकत का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। भारतीय नौसेना की झांकी में जहाज निर्माण में भारत की बढ़ती शक्ति को उजागर करते हुए स्वदेशी रूप से निर्मित विमान वाहक आईएनएस विक्रांत और अत्यधिक सक्षम एस्कॉर्ट पोत आईएनएस दिल्ली, आईएनएस कोलकाता और आईएनएस शिवालिक, एलसीए, एएलएच और कलवरी श्रेणी की पनडुब्बी को दर्शाया गया। नौसेना की झांकी की विषयवस्तु ‘नारी शक्ति’ और ‘आत्मनिर्भरता’ रही। गणतंत्र दिवस समारोह की एक आधिकारिक पुस्तिका में झांकी के बारे में कहा गया […]

Breaking: नीतीश कुमार अब फिर से भाजपा के साथ सरकार बनाएंगे और 28 जनवरी को ले सकते हैं शपथ

नेशनल न्यूज़। बिहार में सियासी हलचल के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक दलों में गहराती दरार के संकेतों के बीच जदयू प्रमुख के भाजपा (BJP) के साथ गठबंधन में लौटने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार अब फिर से भाजपा के साथ सरकार बनाएंगे और 28 जनवरी यानि रविवार को शपथ ले सकते हैं। नीतीश कुमार के एक बार फिर राजग (NDA) में लौटने की संभावना के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं ने गुरुवार को दिल्ली में बैठके की। भाजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष सम्राट चौधरी, सुशील मोदी […]

जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

० लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी ० स्कूली बच्चों ने कला संस्कृति और देश भक्ति मय सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी प्रस्तुति ० विभागों ने प्रस्तुत किए आकर्षक झांकी गरियाबंद। जिले में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद मुख्य अतिथि श्री साहू ने कलेक्टर दीपक अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित कांबले के साथ परेड का निरीक्षण किया। तत्पश्चात श्री साहू ने जनता के नाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संदेश का […]

कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव 2024 के लिये कमर कस कर तैयार रहे-दीपक बैज

रायपुर। जिला कांग्रेस भवन बिलासपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जिला कांग्रेस ग्रामीण एवं शहर की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव परिणाम से हम आश्चर्य चकित है। अपेक्षानुसार परिणाम नहीं आने से छत्तीसगढ़ की जनता एवं कांग्रेस कार्यकताओं को आश्चर्य हुआ। लगभग सभी माध्यमों से सरकार की रिपीट होने की खबर पुख्ता थी, परिणाम से कार्यकर्ता पदाधिकारी हताश निराश कतई नहीं है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, जोन एवं सेक्टर अध्यक्षों को आव्हान करते हुए कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव हेतु कमर कस कर तैयार रहना है। 2024 में देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी, हम सब […]