Jashpur : नेशनल हाइवे-43 में तेज रफ़्तार कार ट्रेलर से भिड़ी ,5 लोगों की मौत

जशपुर।जशपुर जिले के दुलदुला थाना इलाके में एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई। यहाँ के नेशनल हाइवे-43 के पतराटोली में एक तेज रफ़्तार कार सामने से आ रही ट्रेलर से जा भिड़ी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि, कार में सवार पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। घटना की खबर जैसे ही दुलदुला पुलिस को मिली, वे सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे और आम लोगों की मदद से शवों को कार से बाहर निकाला। सभी लाशों को पोस्टमार्डम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है। हादसा कैसे और किन परिस्थियों में हुआ इसकी जाँच शुरू कर दी गई है।

Goa: नाइट क्लब के किचन में देर रात सिलेंडर ब्लास्ट,25 की मौत,पीएम ने की मुआवजे का ऐलान

गोवा। गोवा के नाइटक्लब में लगी आग में मृतकों का आंकड़ा 25 हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है और सीएम प्रमोद सावंत से बात की है। गोवा के अरपोरा इलाके में स्थित नाइटक्लब बिर्क में देर रात आग लग गई। नाइटक्लब के किचन में सिलेंडर ब्लास्ट के चलते आग लगी और तेजी से फैली, जिसके चलते लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। शुरुआती जांच में पता चला है कि नाइटक्लब में आग से बचाव के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। गोवा पुलिस ने एक बयान में बताया कि उत्तरी गोवा के अरपोरा में बिर्क बाय रोमियो लेन में भीषण आग […]

कही-सुनी (07 DEC-25) : नई गाइड लाइन और निशाने पर मंत्री ओ पी चौधरी

रवि भोई की कलम से छत्तीसगढ़ की सरकार ने जमीन रजिस्ट्री की नई गाइडलाइन जारी की है। नई गाइडलाइन में बाजार मूल्य और जमीन रजिस्ट्री की दरें एक सामान हो गई हैं, पर इस बदलाव से रजिस्ट्री दरें 100 से 800 फीसदी उछल गई हैं। बताते हैं कुछ जगहों पर रजिस्ट्री दरें 1000 फीसदी से ज्यादा बढ़ गई हैं। इससे जमीन के कारोबारी, बिल्डर और आम लोग उत्तेजित हैं। दुर्ग और अन्य जगह पर जमीन कारोबारियों ने मंत्री ओ पी चौधरी का पुतला जलाया और सड़क भी जाम किया। नई गाइडलाइन से राज्य में जमीन का कारोबार एक तरह से ठप्प पड़ गया। मंत्री ओ पी चौधरी पंजीयन मंत्री हैं, […]

आज का राशिफल 7 दिसंबर : चंद्रमा और मंगल का शुभ गोचर, कर्क, कन्या और वृश्चिक राशि को आज मिलेगा लाभ

मेष राशि, सुख साधनों पर खर्च का बना है संयोग मेष राशि के जातको के लिेए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सुख साधनों की चाहत बढ़ेगी और इस पर आपका धन भी आज खर्च होगा। आपके सितारे बताते हें कि आज दिन के पहले भाग में सुस्ती बनी रहेगी लेकिन दिन का दूसरा भाग आज अधिक एक्टिव रहने वाला है। आपको आज बिजनेस में अच्छा लाभ मिलेगा। आप अगर गोल्ड, कॉपर या खाने पीने की वस्तुओं का कारोबार करते हैं तो आपकी कमाई में उधाल देखने को मिलेगा। आपके लिए आज का दिन पारिवारिक मामलो में सुखद रहेगा। आपको आज रिश्तेदारो से मिलने का मौका मिल सकता है। छात्रो को […]

आज का पंचांग 7 दिसंबर : आज कृष्ण तृतीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय कब से कब तक

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 16, शक संवत 1947, पौष, कृष्ण तृतीया, रविवार, विक्रम संवत 2082। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 22, जमद उल आखिर 15,हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 07 दिसम्बर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। तृतीया तिथि सायं 06 बजकर 25 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ। आद्र्रा नक्षत्र रात्रि 05 बजकर 13 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ। शुक्ल योग रात्रि 08 बजकर 20 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ। वणिज करण प्रातः 07 बजकर 51 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा रात्रि 10 बजकर 38 मिनट तक मिथुन उपरांत कर्क […]

छत्तीसगढ़ सरकार ने केंद्र के ऐतिहासिक आदेश के बाद जारी किया सर्फेस राइट फ्रेमवर्क: नीलाम खदानों को बड़ी राहत

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में खनन कार्यों में तेजी लाने वाली एक बड़ी प्रशासनिक पहल के तहत राज्य सरकार ने भारत सरकार के सतही अधिकार (Surface Rights) संबंधी निर्देशों को लागू करते हुए राजपत्र अधिसूचना जारी कर दी है। इससे नीलाम खनिज ब्लॉकों में उत्पादन की शुरुआत अब पहले की तुलना में कहीं अधिक तेजी से हो सकेगी। RULE-801/97/2025-MRD दिनांक 23.10.2025 के अंतर्गत जारी इस अधिसूचना द्वारा जिला कलेक्टरों को वार्षिक सतही मुआवजा निर्धारित करने तथा खनन पट्टा धारकों को उनके आवंटित भूमि क्षेत्रों में प्रवेश दिलाने का विधिक अधिकार प्रदान किया गया है—एक ऐसा कार्य जो निजी भूमि सौदों में देरी के कारण पहले वर्षों तक अटका रहता था। यह […]

कोपलवानी (दिव्यांग स्कूल) में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस

रायपुर। कोपलवानी (दिव्यांग स्कूल) में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस सप्ताह बड़े उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल रमेश बैस तथा विशेष अतिथि अंजेय शुक्ला एवं प्रबल प्रताप सिंह की विशिष्ट उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके उपरांत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा अतिथियों का हार्दिक स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अचीवर्स अवार्ड प्रदान किए गए। विद्यार्थियों को ब्लेज़र वितरण भी किया गया, जो अंजेय शुक्ला द्वारा उपलब्ध कराए गए और पूर्व राज्यपाल रमेश बैस जी के कर कमलों द्वारा प्रदान किए गए। संस्था की संक्षिप्त जानकारी श्रीमती पदमा […]

हैरान करने वाली खबर : गर्भवती महिला कैल्सियम के सरकारी सिरप से निकला मांस का टुकड़ा! सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

  रायपुर। राजधानी रायपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक गर्भवती महिला को दिए गए कैल्शियम सिरप में मांस का टुकड़ा मिला है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. महिला ने सिरप का वीडियो सोशल मीडिया में शेयर करते हुए चौका देने वाले दावे किये हैं. महिला ने वीडियो में बताया कि यह सिरप सभी सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध होती है जो गर्भवती महिलाओं को दोपहर में दी जाती है. महिला ने बताया कि वह 8 महीने से गर्भवती है और वह रायपुर के देवपुरी अस्पताल से अपना चेकअप कराती है. इसी अस्पताल से उसे यह सिरप सेवन करने के लिए दिया गया […]

कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की हुई बैठक : संगठन को मजबूत करने और बड़े आंदोलन की तैयारी पर हुआ मंथन,संगठनात्मक रणनीतियों पर हुई विस्तृत चर्चा

रायपुर। कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की बैठक राजधानी में शनिवार को समाप्त हुई। बैठक के बाद पीसीसी चीफ दीपक बैज ने प्रेस से बातचीत करते हुए बताया कि यह एक वेलकम मीटिंग थी, जिसमें सभी जिलाध्यक्षों को पारंपरिक गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया। परिचय सत्र के साथ-साथ संगठनात्मक रणनीतियों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। बैज ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भी बैठक में बातें हुईं। इस महत्वपूर्ण विषय पर जिलाध्यक्षों की अलग से बैठक आयोजित की जाएगी, क्योंकि यह आने वाले महीनों में राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली की तैयारी तेज बैठक में कांग्रेस की प्रस्तावित दिल्ली रैली ‘वोट […]

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की छात्रा निहारिका नाग मिट्टीकला में बनी राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता

० राष्ट्रीय सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कला उत्सव उद्भव 2025 में छत्तीसगढ़ राज्य का किया नाम रोशन रायपुर। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शंकरगढ़ की होनहार छात्रा निहारिका नाग ने वह कर दिखाया है, जिसका सपना हर विद्यार्थी देखता है। साधारण आर्थिक पृष्ठभूमि से आने वाली यह बाल प्रतिभा आज अपने हुनर से न सिर्फ जिले का, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय मानचित्र पर रोशन किया है। मिट्टीकला में मिला नया आयाम शंकरगढ़ की कक्षा 11वीं की छात्रा निहारिका नाग को एकलव्य विद्यालय में प्रवेश के बाद अपनी मिट्टी कला सामर्थ्य को निखारने का सुनहरा अवसर मिला, जहां विद्यालय के बेहतर माहौल, उपलब्ध संसाधनों और विशेषज्ञों के प्रशिक्षण ने उनके सपनों […]