भांचा राम के भक्तों की सेवा करने ननिहाल से मेडिकल टीम अयोध्या रवाना
० बृजमोहन अग्रवाल और श्याम बिहारी जायसवाल ने राजधानी रायपुर से मेडिकल टीम को समारोहपूर्वक किया विदा ० रामभक्तों की सेवा कर और रामलला का आशीर्वाद लेकर लौटेगी मेडिकल टीम: बृजमोहन अग्रवाल ० रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, सबसे ज्यादा गर्व हम ननिहाल वालों को: श्याम बिहारी जायसवाल ० सत्य साईं संजीवनी हास्पिटल के डॉक्टर और नर्सिंग स्टॉफ सहित 50 लोग शामिल हैं मेडिकल टीम में रायपुर। रामकाज कीन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम, सुंदर कांड की यह पंक्तियां इन दिनों पूरे देश में गूंज रही है। अयोध्या धाम में श्री रामलला का प्राण प्रतिष्ठा होना है। इस पुनीत कार्य में हर कोई अपनी भागीदारी करना चाहता है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ […]



