राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने वाले मेहमानों को मिलेगा अद्भुत प्रसाद, सरयू नदी का जल

अयोध्या। नींव की खुदाई के दौरान निकाली गई राम जन्मभूमि की मिट्टी को डिब्बों में पैक कर 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों को भेंट किया जायेगा। मंदिर ट्रस्ट ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक सदस्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जूट के थैले में पैक की गई राम मंदिर की 15 मीटर की तस्वीर भेंट की जाएगी। ट्रस्ट के सदस्य ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 11,000 से अधिक मेहमानों और आमंत्रित लोगों को यादगार उपहार देने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि मेहमानों को प्रसाद के तौर पर […]

दिल्ली शराब घोटाला : सीएम केजरीवाल को ED ने चौथी बार भेजा समन

दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने चौथी बार समन भेजा। प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा केजरीवाल को इससे पहले वह 2 नवंबर, 21 दिसंबर और 3 जनवरी को तीन समन जारी किए गए थे लेकिन वो पूछताछ में शामिल नहीं हुए। उन्होंने इस समन परकहा था कि ED समन के बहाने पूछताछ नहीं ब्लकि गिरफ्तार करना चाहती है। आम आदमी पार्टी ने कहा था कि वो ईडी को सहयोग करना चाहते हैं लेकिन ईडी का यह समन राजनीति से जुड़ा हुआ है.हालांकि इस चौथे समन को लेकर अभी तक आम आदमी पार्टी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. दिल्ली सरकार में […]

Lohari 2024: शुभ मुहूर्त में करें लोहड़ी की पूजा, नए फसल की खुशियां मनाने का दिन

लोहड़ी का त्यौहार पौष महीने के अंतिम दिन सूर्यास्त के बाद मनाया जाता है। इस वर्ष आज 13 जनवरी यानी लोहड़ी का शुभ मुहूर्त शाम को 5 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा और रात को 8 बजकर 12 मिनट पर विश्राम होगा। लोहड़ी से जुड़ी परम्पराओं एवं रीति रिवाजों के अनुसार यह ज्ञात होता है, कि प्राचीन समय में दक्ष प्रजापति की पुत्री सती के योगाग्नि दहन की याद में यह पवित्र अग्नि जलायी जाती है। वास्तु विज्ञान के नियम के अनुसार अगर अग्नि को घर में ही जलाकर इस त्यौहार को मनाना चाहते हैं तो इसे घर के आग्नेय कोण यानि कि पूर्वी दक्षिणी कोने में जलाएं। अगर […]

6वीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 के लिए बीजापुर स्पोर्टस एकेडमी खिलाड़ियों का हुआ चयन

० बीएसए के फुटबॉल खिलाड़ी जानकी कोरसा, बिन्दु तेलम एवं ज्योति कुड़ियम छत्तीसगढ़ महिला फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी ० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चयनित खिलाड़ियों को दी बधाई रायपुर। 6वीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023बीएसए के फुटबॉल खिलाड़ी जानकी कोरसा, बिन्दु तेलम एवं ज्योति कुड़ियम छत्तीसगढ़ महिला फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।6वीं खेलो इंडिया गेम्स 2023 का आयोजन 19 जनवरी 2024 से 31 जनवरी 2024 तक तमिलनाडू में किया जायेगा। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए बीजापुर स्पोर्टस एकेडमी के जानकी कोरसा, बिन्दु तेलम एवं ज्योति कुड़ियम का छत्तीसगढ़ महिला फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व हेतु चयन किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर स्पोर्टस एकेडमी के […]

पीईकेबी खदान को पुनः शुरू कराने जिला मुख्यालय में ज्ञापन देने आए सैकड़ों ग्रामीणों ने एनजीओ के संचालक के खिलाफ लगाए नारे

० बाहरी खदान विरोधी लोगों और आलोक शुक्ला के खिलाफ स्थानीय लोगों ने मुर्दाबाद के नारे लगाए ० सेंकड़ों ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री विलास भोसकर संदीपन से मिलकर सौंपा ज्ञापन अंबिकापुर।सरगुजा जिले के उदयपुर क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने परसा ईस्ट केते बासेन (पीईकेबी) खदान शुरू करवाने की मांग लेकर गुरुवार को अंबिकापुर जिला मुख्यालय में एकत्र हुए। कलेक्टोरेट परिसर में प्रवेश के दौरान ग्राम साल्ही, परसा, बासन, शिवनगर, फतेहपुर, घाटबर्रा इत्यादि गांवों के ग्रामीणों के समूह ने बाहरी एनजीओ और छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन के संचालक आलोक शुक्ला और खदान विरोधियों के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए। ग्रामीणों ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया की बीते छः महीने […]

स्वामी विवेकानंद ने रायपुर के जिस घर डे भवन में बचपन गुजारा, वो बनेगा स्मृति भवन

० संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव के अवसर पर की घोषणा ० स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलकर ही विकसित भारत का निर्माण होगा: बृजमोहन अग्रवाल रायपुर।स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव के अवसर पर संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा स्थित ’डे भवन’ को स्वामी विवेकानंद जी की स्मृति भवन के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। श्री अग्रवाल ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव कार्यक्रम के जरिए स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से जुड़ी खास बातों को युवाओं […]

राम मंदिर की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ में बनेंगे 45 टन लड्डू , प्रसाद बनाने वाराणसी, गुजरात से पहुंचे हलवाई

  अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर को लेकर देशवासियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। आगामी 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की होनी है। वाराणसी और गुजरात के हलवाईयों का एक समूह मंदिर शहर में व्यस्त है। देश के जाने-माने हलवाईयों को शुद्ध देसी घी के साथ लड्डू तैयार करने का काम सौंपा गया है, जिसे ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के दौरान भगवान राम को प्रसाद के रूप में पेश किया जाएगा। लोकप्रिय उत्तर भारत की मिठाई बनाने की प्रक्रिया 6 जनवरी को शुरू हो गई है और 22 जनवरी तक जारी रहेगी, जब शहर बड़े आयोजन के लिए भक्तों और गणमान्य […]

श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर आचार्य शांतनु जी महाराज के भजन ने मोहा मन

गरियाबंद।हर हाल में खुश रहना , सन्तो से सिख जाएँ , महफ़िल में जुदा रहना ,झंझट में बच के रहना सन्तो से सिख जाए श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम दिवस के अवसर पर पूज्य आचार्य शांतनु जी महाराज के ये भजन ने सबका मन मोह लिया । उपाध्याय परिवार द्वारा नगर के गाँधी मैदान में चल रहे कथा के समापन दिवस पर भगवान के विवाह की कथा सुनाते हुए आचार्य शान्तनु जी महाराज ने कहा कि प्रथम विवाह रुक्मिणी जी के साथ हुआ तदुपरांत प्रथम पुत्र के रूप में प्रद्युम्न जी का जन्म हुआ और साक्षात कामदेव ही प्रदुम्न का रूप लेकर आये हैं , और शम्बरासुर नामक राक्षस ने प्रद्युम्न […]

महंत कॉलेज ने श्रवणबाधित बच्चों के संग मनाया युवा दिवस

रायपुर। शहर के डंगनिया स्थित संस्था कोपल वाणी में आज दिव्यांग बच्चों के लिए महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय के प्रयास से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी,राहुल तिवारी, जुबेसता मैम एवं संस्था कोपल वाणी की पदमा शर्मा बतौर विशेषज्ञ शामिल हुई. इस कार्यशाला में विशेषज्ञों ने बात रखते हुए कहा कि पहले श्रवण और दृष्टि बाधित बच्चों को विकलांग कहकर बुलाया जाता था, यद्यपि केंद्र सरकार के प्रयासों से शाब्दिक परिवर्तन हुआ और अब इन बच्चों को दिव्यांग कहां जाने लगा है. दरअसल यह बच्चे किसी कारण से दिव्यांग होते हैं पर वे सभी किसी सफल इंसान से कम नहीं […]

मंदिर पहुंचे पीएम मोदी और करने लगे झाड़ू-पोंछा, बताया साफ़-सफाई का महत्व

नेशनल न्यूज़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले 11 दिन का विशेष अनुष्ठान आरंभ किया है, जिसमें पीएम मोदी ने आज नासिक में गोदावरी के किनारे स्थित श्री कालाराम मंदिर में पूजा अर्चना की। श्री कालाराम मंदिर नासिक के पंचवटी क्षेत्र में स्थित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ-सफाई का महत्व बताते हुए मंदिर परिसर में बाल्टी और पोछा लेकर सफाई अभियान चलाया. उन्होंने लोगों से भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा (22 जनवरी) तक इसी तरह मंदिरों की साफ-सफाई करने की आपील की। प्रधानमंत्री मोदी ने नासिक के कालाराम मंदिर ने शुक्रवार को नासिक में भगवान राम के प्रख्यात […]