मेला देखकर आ रहे तीन दोस्तों की बाइक पेड़ से टकराई, तीनों की मौत से इलाके में पसरा मातम
जगदलपुर। बीती रात मेला देखकर तीन बाइक सवार युवक लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी बाइक पेड़ से टकरा गई. हादसे में तीनों की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बता दें कि, बस्तर जिले के बड़ांजी थाना क्षेत्र के दाबपाल में बीती रात को हुई सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई. तीनों युवक दाबपाल आयोजित मेला देखने गए हुए थे. वापस लौटने के दौरान दाबपाल मुख्यमार्ग में तीनों युवक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए. बताया जा रहा है कि, तेज रफ्तार में होने के कारण युवक बाइक से कंट्रोल खो बैठा और […]



