Big Breaking: CBI करेगी पीएससी परीक्षा में हुए घोटाले की जांच, साय केबिनेट की बैठक में लिया गया निर्णय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1. राज्य के युवाओं के हित में राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2021 के संबंध में प्राप्त अनियमितताओं की शिकायतों के परिपेक्ष्य में विस्तृत जाँच हेतु केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो को प्रकरण प्रेषित किए जाने का निर्णय लिया गया। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा-2021 के अंतर्गत 12 विभागों के 170 पदों पर भर्ती के लिए चयन सूची जारी की गई है। 2. मंत्रिपरिषद की बैठक में किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए खरीफ […]

नए साल में नामीबियाई चीता आशा ने दी खुशखबरी, कूनो में तीन शावकों को दिया जन्म,गूंजी म्याऊं-म्याऊं… की आवाज

श्योपुर। भारत की धरती पर दूसरी बार चीता के शावकों का जन्म हुआ है। नए साल में कूनो नेशनल पार्क से अच्छी खबर आई है। नामीबिया से आई चीता आशा ने तीन शावकों को कूनो जंगल में जन्म दिया है। तीनों शावक अभी स्वस्थ हैं। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने शावकों के वीडियो शेयर किए हैं। वीडियो में तीनों स्वस्थ दिख रहे हैं। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक्स पर लिखा है कि यह बताते हुए हमें खुशी हो रही है कि कूनो नेशनल पार्क ने तीन नए सदस्यों का स्वागत किया है। नामीबियाई चीता आशा ने शावकों को जन्म दिया है। यह पीएम नरेंद्र मोदी परिकल्पित […]

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने मंत्रालय में पूजा-अर्चना कर कार्यभार ग्रहण किया

  रायपुर।छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल ने आज मंत्रालय में पूजा-अर्चना कर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। श्री बघेल ने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात विभागीय अधिकारियों से काम-काज के संबंध मे आवश्यक जानकारी ली। इस अवसर पर विभागीय सचिव श्री टोपेश्वर वर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुलिस मुख्यालय में पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक ली

रायपुर। उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने आज यहां पुलिस मुख्यालय में पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा बनाए गए कानून व्यवस्था का उचित तरीके से पालन करते हुए आम जनों को समय पर न्याय दिलाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

आदिमजाति, अनुसूचित जाति, पिछडा वर्ग एवं अल्पसंख्यक के विकास के लिए ऐसा काम करें कि देश में बने छत्तीसगढ़ की अलग पहचान: रामविचार नेताम

० बच्चों के स्वस्थ तन-स्वस्थ मन के लिए आश्रम-छात्रावास परिसर में स्थापित होगा जिम ० प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए दिल्ली में एक और युथ हॉस्टल बनाने पर चर्चा ० बिलासपुर में शुरू होगा प्रतियोगी परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र रायपु।आदिमजाति, अनुसूचित जाति, पिछडा वर्ग एवं अल्पसंख्यक मंत्री रामविचार नेताम ने आज अटल नगर, नवा रायपुर स्थित राष्ट्रीय ट्राइवल रिसर्च इंस्ट्रिट्यूट सभा कक्ष में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओ की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में कहा कि आदिमजाति विकास के तहत ऐसा कार्य करें कि छत्तीसगढ़ की देश- दुनिया में एक अलग पहचान बने। आदिमजाति, अनुसूचितजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समाज के सामाजिक, […]

कौर हॉस्पिटल में हुआ निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

रायपुर /राजिम। कौर हॉस्पिटल राजिम में प्रत्येक माह के प्रथम दिवस को विगत 1 वर्ष से गर्भवती माताओ निःशुक्ल चेकप शिविर आयोजित होते आ रहे है जिसके तहत इस माह भी नूतन वर्ष के प्रथम दिवस कौर हॉस्पिटल राजिम में गर्भवती के लिये निःशुक्ल चेकप शिविर आयोजित किया गया मातृत्व उत्साह बनाया गया। जिसमें विभिन्न माताओ ने लाभ उठाया जिसमे गर्भावस्था में रखे जाने वाले सावधानियों को बताया गया व खाना पन सम्बंधित जानकारी प्रदान डॉ गुरप्रीत कौर मैंम द्वारा दी गई । साथ में योग क्लास का भी प्रशिक्षण दिया जाते है जिसमें स्वास्थ्य रहने व नार्मल डिलवरी का लाभ सम्बंधित योग डॉ गुरप्रीत कौर मैंम द्वारा सिखाया जाता […]

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए ननिहाल से जाएगी 100 टन सब्जियां, सीएम ने दिवाली बनाने का आग्रह

रायपुर। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोर-शोर के साथ की जा रही हैं। श्री राम के ननिहाल कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में भी लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। भाजपा सरकार 22 जनवरी के दिन राज्य में ड्राई-डे की घोषणा कर दी है। वहीं, राज्यवासियों से शाम को दीपावली मनाने का आग्रह किया है। 22 जनवरी के महोत्सव में बड़ी संख्या में शामिल होने के लिए लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद, संघ-भाजपा समेत कई संगठन यहां श्रद्धालुओं की मदद और उनकी व्यवस्था में जुटे हुए हैं। कई संगठन और राज्य अनाज, घी, चीनी तो कोई सब्जी अपने आराध्य को अर्पण कर रहे […]

बचपन में क्रिकेट में इतनी रुचि थी कि लकड़ी से खुद बनाते थे सीएम बैट,भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली से मुलाकात में बताया

  ० मुख्यमंत्री से श्री गांगुली ने रायपुर प्रवास पर कहा कि मैं पहली बार छत्तीसगढ़ आया हूँ यहां का स्टेडियम बहुत अच्छा लगा ० मुख्यमंत्री से पूछा कि आप कोलकाता आये हैं क्या, मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में अक्सर आना होता था ० मुख्यमंत्री को श्री गांगुली ने भेंट किया हस्ताक्षरित बल्ला, मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रदेश का राजकीय पशु बेल मेटल से बने वनभैंसे की मूर्ति भेंट की रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज सौजन्य मुलाकात करने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली पहुंचे। श्री गांगुली ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने भी श्री […]

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा : छत्तीसगढ़ के 214 लोगों को मिला अयोध्या का निमंत्रण कार्ड

  रायपुर। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में छत्तीसगढ़ से सिर्फ 214 लोग आमंत्रित हैं। इसमें 64 साधु-संत हैं। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के देशभर से 44 प्रांतों को अयोध्या जाने का मौका मिलेगा। हर दिन सिर्फ दो प्रांतों को ही बुलाया गया है। एक प्रांत से सिर्फ 2,000 कार्यकर्ताओं और विशिष्ट अतिथि को शामिल होने का मौका मिलेगा। छत्तीसगढ़ प्रांत से 4 फरवरी को पहली विशेष ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना होगी। 5 फरवरी को सुबह ये लोग अयोध्या पहुंचेंगे। दिन भर दर्शन करने के बाद ये ट्रेन शाम को रायपुर के लिए वापस लौट आएगी। इसके टिकट के लिए विशेष व्यवस्था की […]

सूरजपुर: दिखे बाघ के पैरों के निशान, 8 महीने पहले 3 ग्रामीणों की बाघिन ने ली थी जान, गांव के लोग दहशत में

सूरजपुर। सूरजपुर के बिहारपुर इलाके में एक बार फिर से बाघ की आमद से ग्रामीण दहशतजदा हैं. खतरे को भांपते हुए वन विभाग सतत् निगरानी करते हुए ग्रामीणों को जंगल की ओर नहीं जाने के लिए कहा है. बता दें कि सूरजपुर का यह वहीं इलाका है, जहां 8 महीने पहले एक बाघिन के हमले से 3 ग्रामीणों की मौत हो गईं थी. घटना के बाद वन विभाग ने काफी मशक्कत कर बाघिन का रेस्क्यू कर उसे सकुशल रायपुर के जंगल सफारी में छोड़ा था. अब एक बार फिर से बिहारपुर इलाके में बाघ जैसे जानवर के पैरों के निशान मिलने से यहां के रहने वाले ग्रामीणों के बीच भय […]