अरबाज और शूरा बंधे विवाह बंधन में , सोशल मीडिया में शेयर की तस्वीरें, पहली वाइफ का आये रिएक्शन

एंटरटेनमेंट न्यूज़। अभिनेता-निर्माता अरबाज खान और शूरा खान ने रविवार को अपनी पहली आधिकारिक शादी की तस्वीरें जारी कीं। अरबाज खान ने रविवार को मुंबई में अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा के आवास पर एक प्राइवेट निकाह समारोह में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी की। अरबाज ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी के साथ तस्वीरें साझा कीं। अरबाज ने अपनी दुल्हन शूरा के साथ मैच करते हुए बेज ट्राउजर के साथ फ्लोरल बंदगला पहना था, जिसने निकाह समारोह के लिए फ्लोरल पीच रंग का लहंगा पहना था। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “अपने प्रियजनों की उपस्थिति में, मैं और मेरा इस दिन से जीवन भर प्यार और एकजुटता की […]

कोरोना ने नए वेरिएंट ने बढ़ाई टेंशन, WHO ने लोगों को दी चेतावनी

  नई दिल्ली। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में 30 नवंबर से अब तक जांच किये गए 20 नमूनों में से कोरोना वायरस के जेएन. 1 स्वरूप के पांच मामले सामने आए हैं। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शहर में कोविड​​-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 28 है। वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों से कोविड-19 और इसके नए उप-स्वरूप जेएन. 1 तथा इन्फ्लूएंजा सहित श्वसन रोगों के बढ़ते मामलों को देखते हुए निगरानी बढ़ाने का आग्रह किया है। WHO ने लोगों से भी ऐहतियाती कदम उठाने की अपील की है। उधर भारत में एक दिन में कोविड-19 के 656 […]

आज का राशिफल 25 दिसंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए सोमवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको आवश्यक काम के चलते कहीं जाना पड़ सकता है। आप किसी को पार्टनर ना बनाएं, नहीं तो आपको धोखा मिल सकता है। आपने यदि किसी डील को फाइनल किया, तो वह आपके लिए भविष्य में अच्छा लाभ लेकर आएगी। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे। छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर […]

भारत को पाकिस्तान मत बनाओ -रघु ठाकुर

ग्वालियर। देश के प्रख्यात समाजवादी चिंतक व विचारक लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक श्री रघु ठाकुर अल्प प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे, इस दौरान शीतकालीन सत्र में संसद की घटना पर चर्चा करते हुए कहा कि देश की संसद की पिछले दिनों की घटनाएं लोकतंत्र के लिए प्रश्नचिन्ह है और समूची दुनिया में भारतीय लोकतंत्र पर संदेह व्यक्त किया जाने लगा है संसद में जो लोग कूदे थे और धुंआ छोड़ा था, वह एक चिंता जनक घटना थी, तथा संसद की सुरक्षा में चूक थी। इस चूक के लिए भाजपा सांसद की भी जिम्मेवारी थी जिन्होंने बगैर किसी जानकारी लिए या फिर किसी अन्य कारण से उन लोगों को प्रवेश […]

दंतेवाड़ा : सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण गोलीबारी में मारे गए 3 नक्सली

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा सुकमा सीमा क्षेत्र के तुमकपाल और डब्बा कुन्ना गांव के बीच जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण गोलीबारी में 3 नक्सली मारे गए। 3 नक्सलियों के शव बरामद. हथियार और गोला-बारूद और नक्सल संबंधी सामग्री भी बरामद की गई। छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा-सुकमा जिले के बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि, पुलिस फोर्स नक्सलियों के कोर इलाके डब्बाकुन्ना में घुसी है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मामला कटेकल्याण थाना क्षेत्र का है।  

एमपी में मंत्रिमंडल का विस्तार कल, सीएम मोहन यादव सुबह राज्यपाल से करेंगे मुलाकात, सौपेंगे संभावित मंत्रियों की सूची

भोपाल। मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार सोमवार दोपहर में हो सकता है। करीब 20 मंत्री दोपहर में शपथ ले सकते हैं। इसमें नए चेहरे के साथ ही कुछ पूर्व मंत्रियों को मौका देने की बात सामने आ रही है। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री की केंद्रीय नेताओं से मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल के नाम पर अंतिम मुहर लग गई है। अधिकारिक सूत्रों की मानें सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल से सोमवार सुबह मुलाकात का समय मांगा है। बताया जा रहा है कि वे राज्यपाल से भेंट कर संभावित मंत्रियों की सूची सौंप सकते हैं। बता दें सीएम का एक सप्ताह में यह तीसरा […]

सदभावना सर्व वैश्य समाज का सातवां वैवाहिक परिचय सम्मेलन 10 फरवरी को दुर्ग में

  बिलासपुर।सदभावना सर्व वैश्य समाज छत्तीसगढ़ की जरहभाठा में आयोजित बैठक में सातवां वैवाहिक परिचय सम्मेलन आगामी 10 फरवरी 2024 शनिवार को अग्रसेन भवन रेल्वे स्टेशन के पास अग्रसेन चौक (दुर्ग छ ग) मे आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। सदभावना संस्थापक एवम कार्यक्रम संयोजक राजीव अग्रवाल द्वारा दी गई जानकारी अनुसार उक्त आयोजन मे छत्तीसगढ़ सहित महाराष्ट्र, ओडिसा, मध्यप्रदेश, बिहार, दिल्ली, सहित देश के दस से अधिक राज्यों के सर्व वैश्य (बनिक) समाज के विवाह योग्य युवक युवती एवम् विधवा, विधुर, तलाक शुदा, निशक्त, मांगलिक वर्ग तथा अधिक उम्र के अविवाहित प्रतिभागियों के लिए आयोजित एक दिवसीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन हेतु 20 जनवरी 2024 के पूर्व सदभावना द्वारा […]

भाजपा का चुनावी वादा होगा पूरा, सात साल बाद किसानों को मिलेगी दो साल के बोनस की बकाया राशि

० सुशासन दिवस 25 दिसंबर को जिले के किसानों को 117 करोड़ रुपए से अधिक राशि का होगा बोनस भुगतान गरियाबंद। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की जन्म जयंती सुशासन दिवस के अवसर भाजपा अपना दो साल के बकाया बोनस का चुनावी वादा पूरा करने जा रही है। 2023 के चुनाव में भाजपा ने खरीफ वर्ष 2014-15 और 15-16 में किसानों के बकाया बोनस का भुगतान करने की घोषणा की अपने संकल्प पत्र में की थी। वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी गारंटी दी थी। अब सत्ता में आने के बाद भाजपा अपने इस वादे को पूरा कर रही है। इसे लेकर किसानों में भी काफी […]

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा के प्रथम बलौदा बाजार आगमन पर जोरदार स्वागत

० लड्डू से तौलकर कैबिनेट मंत्री वर्मा का किया गया सम्मान हजारों कार्यकर्ता रहे मौजूद बलौदा बाजार। बलौदा बाजार विधानसभा क्षेत्र से नव निर्वाचित विधायक एवं कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा चुनाव के बाद पहली बार शहर पहुंचे .यहां क्षेत्र की जनता ने उनका भव्य स्वागत किया सुबह 2:00 बजे अपने वाहन के काफिले से शहर के बस स्टैंड पुराना बस स्टैंड पुरानी बस्ती मंडी रोड सदर बाजार नेहरू चौक गांधी चौक सराफा बाजार होते हुए रैली भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में समाप्त हुई .इस दौरान कार्यकर्ता व समर्थक मंत्री के जिंदाबाद के नारे लगाए कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने लायक था. मंत्री वर्मा पहले भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां भाजपा कार्यकर्ता ने […]

अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी कल से राजधानी में

० सुशासन दिवस के अवसर पर नालंदा परिसर में शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री ० पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्मृतियों के संबंध में एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आरंभ की गई जनकल्याणकारी योजनाओं की होगी झलक रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नालंदा परिसर में सोमवार को छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी की छत्तीसगढ़ से जुड़ी सुंदर स्मृतियों को संजोती हुई तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित होते छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं […]