आज का इतिहास 24 दिसंबर :2014 अटल बिहारी बाजपेयी और मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न देने की घोषणा की गई थी

24 दिसंबर का दिन भारतीय इतिहास के लिए बेहद खास है क्योंकि इस दिन सन् 1921 में नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर ने विश्व भारती विश्वविद्यालय की स्थापना की थी। इसके अलावा इसी दिन सन् 1986 में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम भारत में संसद द्वारा पारित किया गया था, इसलिए भारत में 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है। चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 24 दिसंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी। […]

आज का राशिफल 24 दिसंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए रविवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप बिजनेस में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। लेकिन आपको अत्यधिक काम के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कुछ मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं, जिनसे आपको बचना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा […]

Breaking: शैलजा हटाई गईं, सचिन पायलट बनाए गए छत्तीसगढ़ प्रभारी बने

रायपुर। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल हुआ है. वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा बदलाव हुआ है. सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी बनाया गया है. बता दें कि छत्तीसगढ़ में सचिन पायलट से पहले कांग्रेस प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी कुमारी शैलजा संभाल रही थी, जिन्हें अब हटा दिया गया है. अब शैलजा को उत्तराखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है.  

जशपुर फिर से सरगुजा पुलिस रेंज में शामिल, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिले जशपुर को रायगढ़ पुलिस रेंज से हटाकर फिर से सरगुजा में शामिल किया गया है. इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी किया है. बता दें कि कांग्रेस शासन काल में जुलाई माह में सरकार ने अपराधिक मामलों में कारवाई के लिए नए पुलिस रेंज का गठन किया था. जिसमें जशपुर जिले को सरगुजा पुलिस रेंज से रायगढ़ रेंज में शामिल किया गया था. अब भाजपा की नई सरकार बनते ही बिलासपुर से जशपुर की ज्यादा दूरी देखते हुए गृह विभाग ने आदेश जारी किया है.                        

कही-सुनी (24 DEC-23): छत्तीसगढ़ के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा दिल्ली से

रवि भोई की कलम से चर्चा है कि भाजपा हाईकमान और संघ के इशारे पर ही छत्तीसगढ़ के मंत्रियों का नाम तय हुआ। अब मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी दिल्ली से हरी झंडी मिलने पर होगा। कहा जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंत्रियों के विभागों में मुहर लगाएंगे। मंत्रियों के विभाग बंटवारे में एक-दो दिन समय लगने की संभावना है। मंत्रियों के विभाग बंटने के बाद शीर्ष स्तर के आईएएस-आईपीएस और आईएफएस अफसरों के विभागों में हेरफेर किया जाएगा। कलेक्टर-एसपी के भी तबादले होंगे। कहते हैं कि मंत्रियों के विभागों को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश प्रभारी […]

NIA ने झीरम घाटी में नरसंहार करने वाले मोस्ट वांटेड 19 नक्सलियों की लिस्ट की जारी , इनाम की भी घोषणा

रायपुर। 10 साल पहले छत्‍तीसगढ़ के दरभा के झीरम घाटी में नरसंहार करने वाले मोस्‍ट वांटेड नक्‍सलियों की तलाश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मोस्‍ट वांटेड 19 नक्‍सलियों की लिस्‍ट जारी की है। ये सभी मोस्‍ट वांटेड छत्‍तीसगढ़ के सबसे बड़े नक्‍सली हमले झीरम घाटी कांड के आरोपित हैं। एनआइए ने इन सभी नक्‍सलियों पर इनाम भी घोषित कर रखा है। झीरम घाटी कांड में शामिल नक्‍सलियों पर सात लाख से लेकर 50 हजार रुपये का तक इनाम घोषित है। इसके अलावा मोस्‍ट वांटेड नक्‍सलियों के बारे में सूचना देने वालों को भी इनाम मिलेगा। बतादें कि 25 मई 1013 में झीरम घाटी में नक्‍सलियों ने कांग्रेस की रैली […]

सुकमा : सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हो रही मुठभेड़, 4 नक्सलियों के मारे जानें की खबर

सुकमा। सुकमा जिले में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठेभड़ की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक जवानों और नक्सलियों के बीच चल रही मुठभेड़ में अब तक 3 से 4 नक्सली मारे जा चुके हैं। सुकमा के गोगुंडा इलाके में मुठभेड़ हो रही है। दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग जारी है। सुरक्षाबलों की फायरिंग में 3-4 नक्सली ढेर हो गए हैं जबकि कुछ घायल भी बताए जा रहे है। वहीं सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। यह एक जॉइंट ऑपरेशन है जो सुकमा डीआरजी, दंतेवाड़ा डीआरजी, सीआरपीएफ द्वितीय बटालियन और सीआरपीएफ 111 बटालियन ने मिलकर चलाया। यहां सुरक्षाबल अपनी रूटीन पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें […]

सीएम विष्णुदेव साय ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

रायपुर /दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर सौजन्य मुलाकात की | इस अवसर पर उनके साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा भी साथ में थे | बता दें सीएम साय दिल्ली प्रवास पर हैं.सीएम बनने के बाद वे पहली बार दिल्ली गए हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सीएम साय को लिखा पत्र, चुनावी वायदों को पूरा करने की कही बात

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है, पत्र में बैज ने लिखा है कि भाजपा ने अपने चुनावी/वायदे में किसानों से वायदा किया है कि धान की कीमत 3100 रुपया प्रति क्विंटल देगी और इसका एकमुस्त भुगतान धान बेचने के तुरंत बाद खरीदी केन्द्रों की ग्राम पंचायतों में हीं अलग से काउंटर बना कर किया जाएगा। इस संबंध में अभी तक राज्य सरकार तरफ से कोई निर्णय नहीं लिया गया है और ना ही कोई निर्देश जारी हुआ है, जिसके कारण उनको समर्थन मूल्य पर ही भुगतान हो रहा है। आग्रह है कि प्राथमिकता के आधार पर धान की कीमत 3100रू एकमुश्त […]

बिग बाॅस ओटीटी सीजन 2 के विनर Elvish Yadav वैष्णोदेवी में पीटते-पीटते बचे

नेशनल न्यूज़। यूट्यूबर और बिग बाॅस ओटीटी सीजन 2 के विनर Elvish Yadav एक बार फिर से सुर्खियों में है। हाल ही में माता वैष्णों देवी गए एल्विश यादव के साथ एक बुरी घटना हो गई। एल्विश यादव हाल ही में अपने दोस्त राघव शर्मा के साथ जम्मू-कश्मीर स्थित वैष्णो देवी मंदिर गए थे। इस दौरान वह भीड़ से घिर गए और जमकर हाथापाई हुई। दरअसल, कटरा में एल्विश यादव और राघव शर्मा को भीड़ ने घेर लिया और इस बीच एक शख्स ने राघव शर्मा का कॉलर पकड़ लिया और दोनों के बीच झड़प हो गई। हालांकि एल्विश भी मारपीट का शिकार होते-होते बचे वह समय रहते वहां से […]